[संगीत] दोस्तों बॉलीवुड के भाईजान सलमान खान जिनका नाम जब आता है तो बड़े-बड़े लोग पहचान जाते हैं। उनका नाम ही काफी है। लेकिन उनकी एक झलक पाने के लिए फैंस दीवाने हो जाते हैं। लेकिन जब बात ऐश्वर्या राय की आती है तो सलमान खान अपने दिल पर काबू नहीं रख पाते हैं। तभी तो यह कांड हो गया। जिसके बाद से हर तरफ इसी की चर्चा हो रही है कि अपने हाथ पर काबू नहीं कर पाए सलमान खान। सेट पर मचा बवाल, कैमरे के सामने रिकॉर्ड हो गया सब कुछ। ऐसा क्या हुआ है दोस्तों? एक तरफ सलमान की सुरक्षा को लेकर चर्चा है क्योंकि टाइगर श्रॉफ पर फायरिंग के बाद यह खुलासा हुआ
कि फायरिंग तो सलमान पर होनी थी। उनके घर की रेकी हुई पर कड़ी सुरक्षा के कारण सलमान पर फायरिंग नहीं हुई और टाइगर श्रॉफ पर हुई। जिसके बाद से सलमान खान की सुरक्षा बढ़ गई है। पर इसी बीच सलमान और ऐश्वर्या को लेकर के एक ऐसी बात सामने आई है जिसने अलग ही हड़कंप मचा दिया है। ये किस्सा शेयर किया है एक्ट्रेस स्मिता जयकार ने जो फिल्म हम दिल दे चुके सनम का हिस्सा थी। तो आखिर उस दिन सेट पर क्या हुआ और क्या सच में ऐश्वर्या के प्यार में खो गए सलमान शूटिंग के दौरान ऐसी गलती कर बैठे। दरअसल स्मिता जयकार ने सिद्धार्थ कनन के साथ बातचीत में फिल्म की शूटिंग से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सुनाया। उन्होंने बताया कि फिल्म के गाने आंखों की गुस्ताखियों की शूटिंग चल रही थी और सीन के मुताबिक सलमान खान को टेबल के चारों ओर घूमकर ऐश्वर्या राय के सामने आना था और बस उन्हें देखकर खड़ा होना था। लेकिन इसी दौरान सलमान ने ऐश्वर्या के बाजुओं को छू लिया। बताया गया कि स्क्रिप्ट में ऐसा
करने के लिए नहीं कहा गया था और ना ही यह सीन का हिस्सा था। बस फिर क्या था? डायरेक्टर संजय लीला भंसाली आग बबूला हो गए और उन्होंने सलमान से पूछा कि यह हरकत तुमने क्यों की? उन्होंने तुरंत सलमान से सवाल किया कि जब यह सीन का हिस्सा नहीं तो ऐश्वर्या को छुआ क्यों? इस्मता जयकार के मुताबिक सलमान ने ऐसा किसी डायरेक्शन के तहत नहीं। उनके मुताबिक उस समय सलमान ऐश्वर्या के प्यार में इतने ज्यादा बेकाबू हो गए थे कि अपने जज्बातों को भी काबू नहीं कर पा रहे थे। हालांकि इस किस्से को सुनकर यह समझना जरूरी है कि यह स्मिता जयकार ने इंटरव्यू में अपने एक्सपीरियंस को साझा किया लेकिन सलमान और ऐश्वर्या के प्यार के चर्चे सिर्फ एक किस्से तक सीमित नहीं है।
फिल्म हम दिल दे चुके सनम की शूटिंग के दौरान दोनों की नजदीकियां बढ़ने की बात भी खूब चर्चा में रही। स्मिता जयकार ने बताया कि दोनों की आंखों में एक अलग ही प्यार था। एक दूसरे के लिए प्यार साफ नजर आता था। पर्दे पर उनकी केमिस्ट्री इतनी शानदार थी कि दर्शक उनकी जोड़ी बेहद पसंद करते थे। और तो और स्मिता ने शूटिंग के शेड्यूल से जुड़ा एक और किस्सा सुनाया। उनके मुताबिक कई बार सुबह 7:00 बजे के शिफ्ट होने के बावजूद सलमान और ऐश्या सुबह करीब 11:00 पहुंचते थे और जब ऐसा होता था तो शूटिंग भी रुक जाती थी और लोग इंतजार अलग से करते थे। अब सोचिए एक तरफ शूटिंग के लिए पूरी टीम तैयार बैठी तो दूसरी तरफ इन दोनों के आने का इंतजार हो रहा है। स्मिता का कहना है कि जब दो लोग प्यार में होते हैं तो चीजें अपने आप समझ में आ जाती है। लेकिन दोस्तों जिस प्यार की चर्चा उस दौर में एक तरफ होती थी वहीं रिश्ता आगे चलकर बॉलीवुड की सबसे चर्चित ब्रेकअप में भी शामिल हो गया। सलमान और शौर्या के अलग होने की वजह को लेकर समय-समय पर कई दावे सामने आए।
मीडिया में कहा गया कि दोनों के बीच शादी और केमिस्ट्री को लेकर मतभेद थे। कुछ रिपोर्ट में सलमान के पज़ेसिव होने और ऐश्वर्या का करियर पर फोकस करने की बातें भी सामने आई। ऐश्वर्या अपने करियर में आगे बढ़ना चाहती थी जबकि दोनों के रिश्ते को लेकर अलग-अलग तरह की चर्चा होती रही। आखिरकार दोनों की राहें अलग हो गई और उनकी प्रेम कहानी अतीत का हिस्सा बन गई। आज इतने साल बाद भी सलमान और ऐश्वर्या से जुड़े किस्से सामने आते हैं तो फैंस के मन में वही सवाल उठता है आखिर जिस जोड़ी की केमिस्ट्री ने पर्दे पर जादू चलाया उसका रिश्ता असर जिंदगी में क्यों नहीं टिक पाया? आपको क्या लगता है? क्या हम दिल दे चुके सनम में सलमान और शौर्या की शानदार केमिस्ट्री की वजह उनकी असली जिंदगी का प्यार था? अपनी राय जरूर दीजिएगा। और ऐसी ही बॉलीवुड अपडेट और किस्सी कहानी के लिए बने रहिए सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4mm बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। नमस्कार दोस्तों, मैं इश्तिया खान। मुंबई की इस भागती दौड़ती जिंदगी से कुछ पल निकालिए अपने लिए, अपनों के लिए। 4 पी.m. म्यूजिक ऐसा ही एक प्रोग्राम [संगीत] लेकर आ रहा है जिसका नाम है तहजीब। और यह हर महीने अलग-अलग प्रोग्राम लेकर आएंगे आपके सामने आपके लिए। तो इस प्रोग्राम का जो पहला कार्यक्रम है और इसको करने जा रही हैं वैष्णवी शर्मा। यह बहुत ही अच्छी कलाकार हैं। बड़ा अच्छा गला है इनका। जहन बहुत अच्छा है। कमाल का गाती हैं और समा बांध देती हैं। तो अगर आपको अपनी शाम अच्छी करनी है तो आप आइए स्थान है बेदा कुवा थिएटर अंधेरी वेस्ट। तारीख है 24 और समय है 7 पी.m. आपका इंतजार रहेगा। अगर आप आएंगे तो हमें खुशी होगी और आपको भी आनंद आएगा। आशा है आप लोग जरूर आएंगे। नमस्कार।