असम से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक मुस्लिम महिला अपने पति की शिकायत करने मुख्यमंत्री हेमंत विश्व शर्मा के पास पहुंच गई। इस महिला ने बताया कि उसका पति असम पुलिस में नौकरी करता है और दूसरी शादी करने के चक्कर में है।
इस मुस्लिम महिला ने हेमंत विश्व शर्मा को अपना फोन दिखाया और बताया कि कैसे उसका पति तलाक की धमकी दे रहा है। लेकिन इसके बाद जो हुआ वो और भी धमाकेदार था। यह पूरा वीडियो हम आपको आगे दिखाएंगे। लेकिन उससे पहले जल्दी से यह मामला समझ लीजिए।
आप जानते ही हैं कि उत्तराखंड और गुजरात के बाद असम यूनिफार्म सिविल कोड लागू करने वाला देश का तीसरा राज्य बन चुका है। असम ने मई 2026 में समान नागरिक संहिता यानी यूनिफार्म सिविल कोड विधायक पारित कर दिया था। जिसके बाद असम में बहू विवाह पर रोक लग गई थी।
इसी कड़ी में एक मुस्लिम महिला हेमंत विश्व शर्मा के पास पहुंची और कहा कि मेरा पति दूसरी महिला के चक्कर में है। मुझे तलाक देने की धमकी दे रहा है। हेमंत विश्व शर्मा ने पूछा कि आप जो आरोप लगा रही हैं वह क्या कंफर्म है? इसके बाद महिला ने कहा कि मेरे पास तो फोटो भी हैं। यह सुनते ही हेमंत विश्व शर्मा ने अपने अधिकारियों से कहा कि तुरंत केस रजिस्टर करो।
इसके पति को आज रात ही उठवाओ। उसे गिरफ्तार करो। आपको बता दें कि यह घटना ऐसे समय पर हुई है जब असम सरकार कानूनी प्रशासनिक और आर्थिक उपायों के जरिए बहु विवाह के खिलाफ अभियान तेज कर रही है। ऐसे में इस कानून के ह्थे असम का एक मुस्लिम पुलिस वाला भी चढ़ गया। आइए आपको यह वीडियो दिखाते हैं। की लगे विरुद्ध की की डिपार्टमेंट पुलिस पुलिस पुलिस बच्चा जास्ट कर