Cli

शाहरुख और संजय लीला भंसाली देवदास के 24 साल बाद आए साथ, सलमान का कनेक्शन भी है

Hindi Post

शाहरुख खान और संजय लीला भंसाली ने मिलकर साल 2002 में देवदास नाम का तिलस् रचा था। देवदास नवेल भी लोगों ने पढ़ रखा था और उस पर बनी फिल्में भी देख रखी थी। मगर संजय लीला भंसाली की भव्य सोच, दिलकश म्यूजिक और तगड़ी कास्ट ने देवदास के इस वर्जन को जादुई बना दिया। अब खबर है कि शाहरुख और संजय लीला भंसाली का यह मैजिकल कॉम्बिनेशन एक बार फिर साथ आ रहा है। इस बार भी कहानी रोमांटिक है। मुमकिन है कि किंग के बाद शाहरुख इसी फिल्म पर काम शुरू करेंगे।

शाहरुख की अपकमिंग फिल्म से जुड़ी इस खबर के साथ फिल्म का संभावित प्लॉट भी सामने आ गया है जो कि सलमान खान और आलिया भट्ट के साथ अनाउंस हुई भंसाली की फिल्म इंशा अल्लाह जैसी लग रही है। इस बारे में सूत्रों से चर्चा के आधार पर आईएएस की रिपोर्ट में लिखा गया। इसमें शाहरुख का किरदार करियर की मुश्किल दौर में होता है। तब उसकी मुलाकात एक ऐसी एंटरप्रेन्योर से होती है जिसका स्टार्टअप सक्सेसफुल है।

शाहरुख के किरदार को इस बिजनेस वूमेन से प्यार हो जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख ने भंसाली से स्पष्ट कहा है कि वो एज एप्रोप्रियेट रोल करना चाहते हैं। यानी फिल्म में उन्हें उनकी असल उम्र से विपरीत 25 से 26 साल के यंग हीरो की तरह प्रेजेंट नहीं किया जाएगा। बल्कि यह एक ऐसे शख्स की कहानी बता बताई जा रही है जो 50 प्लस है और लाइफ की सेकंड इनिंग में उसकी लाइफ में लव एंगल आता है। इससे पहले संजय लीला ने भंसाली ने साल 2019 में भी शाहरुख को एक फिल्म ऑफर की थी मगर वो उन्होंने रिजेक्ट कर दी थी।

इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक वो फिल्म इंशा्लाह थी। शाहरुख से पहले भैंसाली यह फिल्म लेकर सलमान खान के पास पहुंचे थे। वो इसे आलिया भट्ट और सलमान खान के साथ बनाना चाहते थे। फिल्म अनाउंस हो चुकी मगर शूटिंग शुरू होने से हफ्ते भर पहले सलमान और संजूला भंसाली के बीच क्रिएटिव डिफरेंस होने की बात सामने आई। जिसके बाद सलमान ने यह फिल्म छोड़ दी। बातचीत से भी मसला नहीं सुलझ पाया और आखिरकार इंशा्लाह शेल्व हो गई।

कुछ साल बाद भंसाली ने यही फिल्म शाहरुख को ऑफर की मगर वो भी इसके लिए राजी नहीं हुए। मगर भंसाली और शाहरुख के जिस फिल्म पर साथ आने की रिपोर्ट है उसकी कहानी इंशा्लाह से काफी मिलती जुलती है। इंशा्लाह एक ऐसे बिजनेसमैन की कहानी है जिसे अपनी उम्र से काफी छोटी महिला से प्रेम हो जाता है।

शाहरुख और भंसाली वाली फिल्म का कांसेप्ट इसी कहानी का थोड़ा रिवर्क वर्जन लग रहा है। बहरहाल शाहरुख और संजय लीला भंसाली की इस नई फिल्म के बारे में फिलहाल कोई ऑफिशियल स्टेटमेंट नहीं आया है। इसलिए लल्लन टॉप इसकी पुष्टि नहीं करता। मगर आई एनएस की रिपोर्ट के मुताबिक शाहरुख फिल्म का नरेशन सुन चुके हैं और अगर सब कुछ ठीक रहा तो जल्द ही वह पेपर वर्क करके इस फिल्म को नक्की कर देंगे। यह तमाम जानकारी मेरे साथी अंकिता ने जुटाई है। आपकी इस पूरी खबर पर क्या राय है? हमें कमेंट सेक्शन में जरूर बताइएगा। मैं हूं कनिष्का। देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *