पूरे वक्त में सलमान खान ने एक बार फिर निभाई अपनी दोस्ती। जिस शख्स से पूरी दुनिया ने मोड़ा मुंह, जो शख्स हो गया फिल्म इंडस्ट्री में बदनाम, उसका सहारा बने सलमान खान। सलमान खान ने दिखा दिया कि दोस्ती किसे कहते हैं। हेलो दोस्तों, मैं हूं पूनम अधिकारी। भाई, एक बात तो माननी पड़ेगी। भले ही दुनिया वाले कुछ भी कहें सलमान खान के बारे में लेकिन सलमान खान की एक चीज बहुत ही ज्यादा अच्छी है और वो यह कि सलमान खान अगर कोई रिश्ता निभाते हैं या कोई रिश्ता बनाते हैं तो उसको पूरी जिंदगी निभाते हैं। अब देखिए हाल ही में कुछ ऐसा हुआ कि एक शख्स जो कि जेल जा चुका था एक शख्स जिसे पूरे भरे अवार्ड फंक्शन में बदनाम किया गया उसका मजाक उड़ाया गया। एक शख्स जिसे फिल्मों में काम मिलना तक बंद हो गया था। उसी शख्स का सहारा बने सलमान खान।
सलमान खान ने इतना बड़ा रिस्क लिया एक छोटे से एक्टर के लिए। पूरा मामला मैं आपको बताऊंगी लेकिन बताने से पहले वीडियो को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। चैनल को फॉलो करना मत भूलिएगा। सबसे पहले तो मैं साफ कर दूं कि मैं कोई सलमान खान की फैन नहीं हूं क्योंकि तो कुछ लोग शुरू हो जाएंगे। अरे कभी तो आप सलमान खान की बुराई करती हैं, कभी आप सलमान खान की तारीफ करने लगती है। तो मैं आपको एक बात बतात हूं। मैंने अपना कोई माइंडसेट नहीं कर रखा कि मुझे सलमान के बारे में अच्छी बातें करनी है या बुरी बातें करनी है। मैं हमेशा जैसी इंफॉर्मेशन आती है जैसी खबरें मुझे पता चलती है। मैं उसके हिसाब से अपनी कोई राय आप तक पहुंचाती हूं। तो दरअसल हाल ही में सलमान खान ने एक बहुत बड़ा फैसला ले लिया है। जानते ही हैं कि सलमान खान की एक बहुत बड़ी फिल्म आने वाली है साउथ की जिसमें उनके साथ साउथ की सुपरस्टार नयनतारा भी होगी। जी हां, पहली बार सलमान खान नयनतारा जो कि एक साउथ की बहुत बड़ी एक्ट्रेस है उनके साथ जोड़ी बना रहे हैं। ये जो फिल्म है यह साउथ के एक बहुत बड़े डायरेक्टर डायरेक्ट करेंगे। अभी इस फिल्म का नाम तय नहीं है लेकिन जल्दी कहा जा रहा है कि इस फिल्म की शूटिंग शुरू होगी और उसके बाद इस फिल्म का नाम भी डिसाइड हो जाएगा। यह एक बिग बजट फिल्म है जिसमें करोड़ों का पैसा लगा हुआ है।
सलमान खान के एक्शन सीन के लिए विदेशों से जो ट्रेनर हैं जो एक्शन सींस करवाते हैं उन डायरेक्टर्स को बुलाया गया है। सलमान खान की कॉस्ट्यूम भी कहा जा रहा है कि बाहर से ही डिजाइन होकर आई है। तो बहुत पैसा इस फिल्म में खर्च किया जा रहा है। और अब ऐसी खबरें आ रही है कि सलमान खान ने इस फिल्म में एक स्पेशल रोल दिलाया है बॉलीवुड एक्टर और जेल में रह चुके राजपाल यादव को। जी हां अब जिन्हें नहीं पता तो उनको मैं बता दूं कि राजपाल यादव को हमेशा से ही सलमान खान अपना भाई मानते हैं और राजपाल यादव भी सलमान खान को बड़े भाई की तरह उनकी इज्जत करते हैं और कई बार वो ये बात बोल भी चुके हैं। अब इस वक्त राजपाल यादव बहुत बुरे वक्त से गुजर रहे हैं। यहां पे आपको यह भी बता दूं कि फरवरी इसी साल फरवरी के महीने में राजपाल यादव पर 9 करोड़ का लोन था। 9 करोड़ का कर्जा था। जिसकी वजह से राजपाल यादव को छ महीने की जेल हो गई थी। और कुछ दिन राजपाल यादव को तिहाड़ जेल में भी बंद रहना पड़ा था। क्योंकि वह 9 करोड़ का जो कर्जा था वह चुका नहीं पा रहे थे। बैक टू बैक राजपाल यादव के जो चेक थे वह बाउंस हो रहे थे। राजपाल यादव ने 2010 में एक फिल्म बनाई थी और इसके लिए एक कंपनी से कुछ पैसा कर्जा लिया था। लेकिन वो कर्जा अभी तक 2026 तक जो है राजपाल यादव वो पैसा चुका नहीं पाए जिसके बाद उन्हें इसी साल यानी फरवरी में कुछ दिनों के लिए तिहाड़ जेल में रहना पड़ा था। तो उस वक्त भी सलमान खान ने उनकी मदद की थी। राजपाल यादव बाहर तो आ चुके हैं। लेकिन अब दिक्कत यह है कि राजपाल यादव को फिल्मों में काम नहीं मिल रहा।
और सर अब आपको अगर मैं आपको बता दूं अभी रिसेंटली एक अवार्ड फंक्शन भी हुआ था जिसमें राजपाल यादव भी गए थे और इस अवार्ड फंक्शन में जो एंकर था उसने राजपाल यादव का मजाक भी उड़ाया था कि भाई आप आप पे तो बहुत सारा कर्जा है और आपको तो कर्जा चुकाना पड़ेगा। तो यह बात सलमान खान को बहुत बुरी लगी थी और सलमान खान ने Twitter पर अच्छा खासा पोस्ट लंबा चौड़ा पोस्ट भी कर दिया था। तो अब ऐसा कहा जा रहा है कि सलमान खान की ये जो फिल्म आने वाली है नई फिल्म जिसमें वो नयनतारा है साउथ की जो फिल्म है इसमें सलमान खान ने स्पेशली डायरेक्टर को बोलकर राजपाल यादव के लिए एक स्पेशल छोटा सा रोल भी बनवाया है। दरअसल एक रोल है जिस जो इसमें एक जो शख्स है वो सलमान खान का राइट हैंड होता है। सलमान खान के का बहुत करीबी होता है। इस फिल्म में राजपाल यादव थोड़ा सा सीरियस थोड़ी सी कॉमेडी करती हुई नजर आएगी। स्पेशली यह रोल सलमान खान के कहने पर राजपाल यादव को दिया गया है। क्योंकि सलमान खान भी ये बात जानते हैं कि एक बार फिल्म इंडस्ट्री में अगर आप जेल चले जाओ एक बार आपकी बदनामी हो जाए तो आपको काम बहुत मुश्किल से मिलता है। हालांकि कुछ लोग ऐसे भी हैं जो मदद करते हैं। अब आपको पता होगा कि इसी महीने भूत बंगला जो अक्षय कुमार की फिल्म आई थी उसमें भी राजपाल यादव नजर आए थे। हालांकि इस फिल्म की शूटिंग बहुत पहले हो गई थी। लेकिन अब ये कहा जा रहा है
क्योंकि लोग कह रहे थे कि अब शायद राजपाल यादव को काम नहीं मिलेगा। उनका फिल्मी करियर खत्म हो गया। लेकिन सलमान खान ने एक बात साबित कर दी कि अगर वो किसी से दोस्ती करते हैं तो उसको पूरी शिद्दत से निभाते हैं। चाहे फिर कुछ भी हो जाए। सलमान खान जानते थे कि वो अपनी फिल्म में किसी को भी हायर कर सकते हैं। किसी को भी कोई भी रोल दिला सकते हैं और सलमान खान ने यही किया है। जबकि इस फिल्म के हिसाब से यह बहुत बड़ा रिस्क है क्योंकि कहा जा रहा है कि मई से इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी। राजपाल यादव का जो फिल्म का कुछ सीन है वो शूट हो जाएगा और यह फिल्म ईद के मौके पर रिलीज़ होगी। तो सलमान खान के लिए आप क्या कहना चाहते हैं? कि आपको भी लगता है कि बुरे वक्त में सलमान खान सचमुच लोगों की मदद करते हैं? जो भी आपकी राय है कमेंट बॉक्स में लिख के बताइएगा जरूर।