एक्ट्रेस की गोद में पति ने ली आखिरी सांस। समाज की बेड़ियों को तोड़ खुद दिया अर्थी को कंधा। पति के जाने के बाद उजड़ गई खूबसूरत एक्ट्रेस की दुनिया। दो बच्चों संग परिवार में अकेली रह गई चौन की हसीना। मुस्कुराते चेहरे के पीछे दर्द छिपा कर जी रही हसीना। 30 जून 2021 के मनहूस दिन [संगीत] अपने पति की मौत का सामना करने से लेकर समाज की सारी बेदियों को तोड़ अर्थी को कंधा देने वाली एक्ट्रेस कोई और नहीं मंदिरा बेदी हैं।
54 साल की मंदिरा ना सिर्फ अपने बेबाक [संगीत] अंदाज और गजब के कॉन्फिडेंस को लेकर जानी जाती हैं बल्कि हमेशा चेहरे पर मुस्कुराहट लिए प्यार बांटने के चलते भी लोगों के दिलों में खास जगह रखती हैं। 15 अप्रैल को 54 साल की हुई मंदिरा बेदी अपने बर्थडे के मौके पर चारों तरफ छाई हुई है और खुशी के मौके पर भी एक्ट्रेस की जिंदगी के उस मनहूस और ब्लैक डे के चर्चे एक बार फिर से लोगों का ध्यान खींच रहे हैं। अपनी गोद में अपने जीवन साथी को आखिरी सांस लेता देखने से लेकर अर्थी को कंधा देने तक बेवक पति की मौत से ना सिर्फ मंदिरा बेदी की पूरी दुनिया उजड़ गई बल्कि परिवार के नाम पर बस दो बच्चों का साथ भी रह गया है।
पति राज कौशल को महज 49 साल की उम्र में खोने के बाद जिस तरह से तड़पते [संगीत] रोते बिलखते एक्ट्रेस ने अंतिम संस्कार की सारी रस्मों को पूरा करा उन तस्वीरों को देख हर किसी का दिल पसीज गया था। 30 जून 2021 की तस्वीरों को आप भी देख सकते हैं। बेसुद हालत में एक्ट्रेस अपने पति को आखिर विदाई देते हुए साफ-साफ दिखाई दे रही हैं। राज कौशल का साथ छूटने से बेदी हाउस के सारे फंक्शनंस और त्यौहार आज तक भी अधूरे हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि पति के निधन के बाद से मंदिरा बेदी दिवंगत राज कौशल की डेथ एनिवर्सरी को सेलिब्रेट नहीं करती हैं। और इस बात का खुलासा खुद एक्ट्रेस ने मीडिया इंटरेक्शन के दौरान किया। मंदिरा ने पुण्यतिथि को ना मनाने के बारे में बात करते हुए बताया कि बर्थडे से लेकर दिवाली तक राज के बिना कुछ भी सेलिब्रेट करना बहुत बड़ी चुनौती है। वो यादें जब मैं अकेले कमरे में बैठकर घंटों रोती रहती थी। अब भी मुझे वो सब झंझोर कर रख देता है। मैंने उनकी पहली पुण्यतिथि में सारी रस्में निभाई लेकिन अब मैं पुण्यतिथि पर कुछ नहीं करती।
इसकी जगह मैं राज के बर्थडे को खास [संगीत] अंदाज में मनाती हूं। मेरे लिए उस मनहूस दिन को याद करना और मनाना एक कड़वी याद है। हम उस दिन को क्यों मनाएं जो दर्द देता है। तो सुना आपने राज की डेथ एनिवर्सरी की जगह जन्मदिन को खास तरीके से सेलिब्रेट कर एक्ट्रेस अपने दिवंगत पति पर प्यार लुटाने का मौका नहीं छोड़ती हैं। बहरहाल बात करें 49 साल की हुई मंदिरा बेदी की तो बता दें कि एक्ट्रेस इस उम्र में भी बेहद फिट होने के साथ-साथ काफी स्टाइलिश नजर आती हैं। और मंदिरा की लीन बॉडी परफेक्ट फिगर को देख उनकी उम्र का अंदाजा लगाना भी बेहद मुश्किल है। और सबसे खास बात जबजब मंदिरा कैमरों के सामने आती हैं, अपने दिल की सारी तकलीफों और दर्द को बखूबी छिपा लेती हैं और हंसते मुस्कुराते हुए अपने आसपास भी खुशियां बांट देती हैं। तो अब 54 साल की हुई मंदिरा अपने बर्थडे के मौके पर चारों तरफ छाई हुई हैं और एक्ट्रेस को सितारों के साथ-साथ फैंस [संगीत] भी जन्मदिन की बधाइयां देते हुए दिखाई दे रहे हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2