Cli

क्यों शत्रुघ्न सिन्हा ने एक साथ वापस लौटा दी थी कई सारी फिल्म की साइनिंग अमाउंट? वजह जानकर चौंक जाएंगे।

Uncategorized

फिल्म साइन करने के बाद शत्रुघ्न सिन्हा ने क्यों लौटा दिए थे कई सारी फिल्मों के शाइनिंग अमाउंट? क्यों नहीं करना चाहते थे अमिताभ बच्चन के साथ? आज भले ही शत्रुघ्नसिंह और अमिताभ बच्चन लड़ाई के चर्चे इतने ना होते हैं लेकिन एक दौड़ था जब इन दोनों के बीच का झगड़ा और जोश में चर्चा में था।

इस वक्त अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिंह दोनों ही इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा है दोनों ने ही खूब लोकप्रियता बटोरी है लेकिन एक दौर था जब शत्रुघ्न सिन्हा ने ही अमिताभ बच्चन की वजह से बहुत सारी फिल्में ठुकरा दी थी बहुत सारी फिल्मों के शाइनिंग अमाउंट लौटा दिए थे। कहा जाता है कि भले ही उनको नुकसान झेलना पड़े लेकिन वह अमिताभ बच्चन के साथ काम करने के लिए तैयार नहीं थे।

साल 1979 में आई फिल्म ‘काला पत्थर’ तो लोगों को बेहद पसंद आई थी और रिलीज के साथ यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर छा गई थी. इस फिल्म में अमिताभ और शत्रुघ्न सिन्हा की जोड़ी को भी काफी पसंद किया गया था, लेकिन ऐसा क्या हुआ था कि इस फिल्म के बाद शत्रुघ्न ने अमिताभ से दूरी बना ली थी.

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो फिल्म में एक लड़ाई सीक्वेंस को अमिताभ बच्चन के पक्ष में बदल दिया गया था, जो शत्रुघ्न को पसंद नहीं आया था. उनका कहना था कि ऐसा जानबूझकर किया गया था.

उन्होंने अपने एक इंटरव्यू में बताया था कि जब उनके और अमिताभ के बॉडी डबल के बीच फाइट सीन हो रही थी, तो उस दौरान उनका बॉडी डबल नीचे गिर जाता है और अमिताभ का बॉडी डबल उसके गले पर फावड़ा रख देता है.

दरअसल, ये सारी चीजें शत्रुघ्न एक कोने में बैठकर चुपचाप देख रहे थे. उनका कहना था कि शूटिंग के बीच वह किसी भी प्रकार का हस्तक्षेप नहीं करते थे, लेकिन स्क्रिप्ट में ये नहीं लिखा गया था कि किसे ज्यादा ताकतवर दिखाना है, लेकिन शूटिंग दौरान अमिताभ को ज्यादा ताकतवर दिखाया गया.

हालांकि, बाद में शत्रुघ्न ने इसका विरोध भी किया था, लेकिन इससे कोई फायदा नहीं हुआ और यही वजह थी कि वह इस फिल्म के बाद अमिताभ के साथ काम करने को तैयार नहीं हुए।

कहा जाता है कि अमिताभ की वजह से ही उन्होंने कई फिल्मों के ऑफर ठुकराए और यहां तक कि उन्होंने कुछ को तो उनके साइनिंग अकाउंट भी वापस दे दिए थे.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *