Cli

केतन केस: केतन के पिता ने लिखी राष्ट्रपति को चिट्ठी, एक ऐसी मांग की जानकर आप भी रो पड़ेंगे।

Uncategorized

और अब खबर है केतन अग्रवाल हत्याकांड से जुड़ी हुई केतन के पिता ने राष्ट्रपति को एक चिट्ठी लिखी है फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई की मांग की है बेटे के लिए इंसाफ चाहिए यह इस चिट्ठी के जरिए केतन के पिता की तरफ से मांग की गई है ।

उन्होंने दरअसल आपको बताएं कि राष्ट्रपति के नाम यह चिट्ठी हाल ही में लिखी है और उनकी तरफ से दरअसल इस मामले में फास्ट ट्रैग कोर्ट में सुनवाई हो यह मांग की गई है राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को यह पत्र उन्होंने उन्होंने लिखा है और गुहार लगाई है। केतन अग्रवाल हत्याकांड में पीड़ित परिवार ने शीघ्र न्याय की मांग करते हुए भारत की राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू को यह भावुक पत्र लिखा है। केतन के पिता विशाल अग्रवाल ने ईमेल के जरिए मामले की सुनवाई फास्ट ट्रैग कोर्ट में कराने दोषियों को कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा दिलाने का आग्रह किया है।

अपने पत्र में विशाल अग्रवाल ने यह लिखा है कि वह आग्रह किसी व्यवसाय या प्रभावशाली व्यक्ति के तौर पर नहीं बल्कि एक ऐसे पिता के तौर पर कर रहे हैं जिसने अपने बेटे को खो दिया है। उन्होंने यह कहा है कि केतन की निशंस हत्या के बाद उनका पूरा परिवार गहरे सदमे में है। हर दिन एक ही सवाल उन्हें परेशान करता है कि उनके बेटे को न्याय आखिर कब मिलेगा?

उन्होंने पत्र में एक और व्यक्तिगत त्रासदी का जिक्र करते हुए बताया कि केतन की मौत के मात्र 20 दिन के अंदर उनके पिता का भी निधन हो गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *