Cli

शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर ये क्या बोल गई शर्मिला टैगोर? मचा बवाल!

Uncategorized

शर्मिला टैगोर अपने बेबाक बयानों से हमेशा चर्चा में रही है। उन्होंने बहुत सारे एक्टर के साथ काम किया है यही वजह है की वो अपने दौर के हर एक्टर की बुरी आदतों के बारे में जानती है और आए दिन मिडिया में बताती रहते है।

ऐसा ही एक खुलासा उन्हीं शत्रुघ्न सिन्हा को लेकर किया था।शर्मिला ने बताया कि शत्रु लेट होने के लिए बदनाम थे। वह बोलीं, ‘वह अपनी शादी में भी लेट थे। कोई बायलोजिकल दिक्कत है जिस वजह से वह समय पर आ ही नहीं सकते।’ शर्मिला ने बताया कि दोस्ताना के लिए सुबह 7 से 2 बजे की शिफ्ट थी।

जब अमिताभ बच्चन की कार 2 बजे निकलती तब शत्रुघ्न सिन्हा की कार आ रही होती थी।’ शर्मिला ने कहा कि राज खोसला के बाल इस वजह से ही झड़ गे होंगे। अमिताभ बच्चन और शत्रुघ्न सिन्हा की टाइमिंग ऐसी थी कि पूरी फिल्म में शायद ही तीनों एक्टर एक साथ दिखाई दिए हों। जीनत अमान को भी दोनों एक्टर्स के हिसाब से अपनी टाइमिंग अडजस्ट करनी होती थी। फिल्म पूरी करनी थी इसलिए बॉडी डबल या डुप्लिकेट्स की पीठ दिखाई जाती थी।

शर्मिला ने मजाक में कहा कि शत्रुघ्न सिन्हा में कुछ बायलॉजिकल गड़बड़ है जिसकी वजह से वह चाहकर भी समय पर नहीं आ सकते। उन्होंने कहा कि वह अपनी शादी में भी लेट थे और उनकी वजह से फिल्म मेकर्स और साथ काम करने वाले परेशान हो जाते थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *