Cli

राजेश खन्ना के इस गाने की शूटिंग पर क्यों बरसने लगे थे पत्थर?

Uncategorized

जिस दोस्तों क्या आप जानते जानते हैं इस गाने की शूटिंग के दौरान पत्थर बरसा दिए गए थे। जानेंगे आज इसी के पीछे की कहानी फील द रील बॉलीवुड दास्तान में। दोस्तों आज के दौर में आपने सुपरस्टार्स के लिए दीवानगी तो देखी होगी। लेकिन एक दौर ऐसा भी था जब किसी अभिनेता के सिर्फ एक झलक पाने के लिए हजारों लोग सड़कों पर उमड़ पड़ते थे। जब लड़कियां उनकी तस्वीर से शादी कर लेती थी। उनके नाम का सिंदूर लगाती थी और उनके जाने के बाद घंटों तक रोती थी। वो दौर था हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना का। लेकिन क्या आप जानते हैं एक बार उनकी लोकप्रियता इतनी भारी पड़ गई थी कि फिल्म की शूटिंग के दौरान फैंस ने पत्थर बरसाने शुरू कर दिए थे। जी हां, यह कहानी है 56 साल पुरानी सुपरहिट फिल्म कटी पतंग की। साल था 1970। राजेश खन्ना अपने करियर के सबसे सुनहरे दौर में थे।

आराधना, दो रास्ते, सफर और एक के बाद एक सुपरहिट फिल्मों ने उन्हें देश का सबसे बड़ा सितारा बना दिया था। उस वक्त राजेश खन्ना सिर्फ एक अभिनेता नहीं एक जुनून बन चुके थे। उनकी मुस्कान पर लाखों दिल धड़कते थे और उनकी एक झलक पाने के लिए लोग घंटों इंतजार किया करते थे। और इसी दौरान बन रही थी शक्ति सामंत के निर्देशन में फिल्म कटी पतंग। फिल्म में राजेश खन्ना के साथ थी उस दौर की मशहूर अभिनेत्री आशा पारिक। आज कटी पतंग को हिंदी सिनेमा की सबसे यादगार फिल्मों में गिना जाता है। लेकिन इसकी शूटिंग के दौरान जो हुआ वो वाकई हैरान कर देने वाला था। नैनीताल में उमड़ा फैंस का सैलाब। फिल्म के मशहूर गीत जिस गली में तेरा घर ना हो बालमा उस गली से हमें तो गुजरना नहीं जो डगर तेरे द्वारे पे जाती ना हो उस डगर पे हमें पांव रखना नहीं जिस गली में तेरा घर ना हो बाल मां की शूटिंग नैनीताल की खूबसूरत झील के किनारे हो रही थी। सीन के मुताबिक राजेश खन्ना को नाव में बैठकर झील तक जाना था।

लेकिन जैसे ही लोगों को खबर मिली कि काका वहां मौजूद हैं तो पूरा इलाका फैंस से भर गया। हजारों लोग सिर्फ एक झलक पाने के लिए वहां पर जमा हो गए। भीड़ इतनी ज्यादा हो गई कि राजेश खन्ना और आशा पारिक का नाव तक पहुंचना भी मुश्किल हो गया और फिर फैंस का प्यार गुस्से में तब्दील हो गया। भीड़ लगातार बढ़ती जा रही थी और हर कोई राजेश खन्ना से मिलना चाहता था। लेकिन सुरक्षा कारणों की वजह से किसी को उनके पास जाने की इजाजत नहीं मिली। बस फिर क्या था? यहीं से हालात बिगड़ने लगे। कुछ फैंस ने नाराज होकर गुस्से में पत्थर बरसाने शुरू कर दिए। जी हां, जिस सुपरस्टार के लिए लोग जान देने को तैयार थे, उसी के सेट पर पत्थरों की बारिश होने लगी।

बाद में आशा पारिक ने खुद इस घटना को याद करते हुए बताया था कि अचानक चारों तरफ से पत्थर आने लगे थे और पूरी यूनिट यह समझ नहीं पा रही थी कि आखिर यह क्या हो रहा है। हालात इतने खराब हो गए कि निर्देशक शक्ति सामंत को शूटिंग बीच में ही रोकनी पड़ी। पूरी यूनिट को सुरक्षित जगह ले जाया गया और अगले दिन भारी पुलिस सुरक्षा के बीच इस गाने की शूटिंग दोबारा पूरी की गई। यानी जिस गाने को हम बड़े आराम से सुनते हैं, उसके पीछे एक ऐसा किस्सा छिपा है जिसने पूरी यूनिट को डरा दिया था। लेकिन दोस्तों, फिल्म बनी ब्लॉकबस्टर। हालांकि इस घटना का फिल्म पर कोई असर नहीं पड़ा। कड़ी पतंग रिलीज हुई और बॉक्स ऑफिस पर छा गई। राजेश खन्ना और आशा पारिक की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया और फिल्म के गाने आज भी सदाबहार माने जाते हैं।

इस फिल्म के कुछ शानदार और मशहूर गीत हैं। प्यार दीवाना [गाना गाने की आवाज़] होता है, मस्ताना होता है। हर खुशी से हर गम से बेगाना [गाना गाने की आवाज़] होता है। प्यार दीवाना होता है। मस्ताना होता है। हर खुशी से हर गम से बेगाना होता है। ये जो मोहब्बत है ये उनका है काम अरे महबूब का जो बस लेते हुए नाम मर जाए मिट जाए हो जाए बदनाम रहने दो छोड़ो भी जाने दो यार हम ना करेंगे प्यार रहने दो छोड़ो भी जाने दो यार हम ना करेंगे प्यार जिस गली में तेरा घर ना हो बालमा इन गीतों ने फिल्म को अमर बना दिया दोस्तों आज सोशल मीडिया के दौर में स्टारडम को लाइक लाइक्स और फॉलोवर्स से मापा जाता है। लेकिन राजेश खन्ना का दौर कुछ और ही था। वो ऐसा समय था जब लोगों की दीवानगी सिनेमा हॉल से निकलकर सड़कों तक पहुंच जाती थी। जब एक सुपरस्टार की झलक पाने के लिए हजारों लोग घंटों इंतजार करते थे। और शायद इसी वजह से आज भी जब हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार का नाम लिया जाता है तो सबसे पहले याद आते हैं काका राजेश खन्ना। क्योंकि सितारे तो बहुत आए और बहुत गए। लेकिन राजेश खन्ना जैसा क्रेज हिंदी सिनेमा ने उस दौर में देखा था। मैं हूं आपका अपना दोस्त आर जे अमित और आप देख रहे हैं फील द रील बॉलीवुड दास्तान। फिर मिलेंगे बॉलीवुड की एक और अनसुनी दिलचस्प और यादगार कहानी के साथ। दीजिए इजाजत। नमस्कार।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *