Cli

संजय दत्त ने मंत्री से मांगी माफी,मराठी न सीखने पर कई बड़ी बात,मचा बवाल!

Uncategorized

ये लो संजय दत्त की जिस बेबाकी पर लोग वाहवाही कर रहे थे उसी के लिए अब एक्टर ने मांगी माफी। जी हा कुछ दिन पहले एक इवेंट के दौरान मंत्री के सामने संजय दत्त ने मराठी बोलने से इंकार कर दिया था । उनका कहना था की बहुत दिन जेल में रहने के बाद भी मराठी नही सिख पाया तो नहीं बोलूंगा।

जिसके बाद संजय दत्त की इस बेबाकी पर लोग खुश हुए और तारीफ भी करने लगे लेकिन अब इसी पर संजय दत्त ने माफी मांगी है। दरअसल आईएनएस की रिपोर्ट के अनुसार संजय दत्त ने महाराष्ट्र के ट्रांसपॉर्ट मिनिस्टर प्रताप सरनाईक को कॉल करके अपने बयान पर माफी मांगी.

बताया जा रहा है कि जिस समय प्रताप सरनाईक एक बैठक में व्यस्त थे, उसी दौरान उनके पास संजय दत्त का फोन आया. बातचीत की शुरुआत अभिनेता ने मराठी में की. उन्होंने कहा, ‘प्रताप भाई, जय महाराष्ट्र…’ इसके बाद संजय दत्त ने दहीहंडी कार्यक्रम में अपने बयान को लेकर सफाई दी.

फोन पर संजय दत्त ने अपनी बात रखते हुए कहा कि उन्हें मराठी भाषा अच्छी तरह आती है. उन्होंने यह भी कहा कि अगर उनके शब्दों से किसी की भावनाएं आहत हुई हैं या उनकी टिप्पणी का कोई गलत अर्थ निकला है, तो वह इसके लिए माफी मांगते हैं.

अभिनेता ने महाराष्ट्र से अपने जुड़ाव का जिक्र करते हुए कहा कि उनका परिवार मुंबई से जुड़ा हुआ है और वह इसी मिट्टी में पले-बढ़े हैं. संजय दत्त ने यहां तक माना कि महाराष्ट्र ने उन्हें जिंदगी और करियर में बहुत कुछ दिया है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *