Cli

क्या सच में किशोर कुमार की पोतियां भविष्य देखती है? एक चलाती हैं जादू!

Uncategorized

बेहद टैलेंटेड है लेजेंड्री सिंगर किशोर कुमार की पोतियां। मुक्तिका और वृंदा है गांगुली परिवार की होनहार लाडलियां। एक चलाती है सुरों का जादू तो दूसरी बताती है भविष्य। फिल्मी परिवार से है नाता फिर भी लाइमलाइट से रहती है दूर। किशोर कुमार यह नाम किसी पहचान का मोहताज नहीं है। अपनी आवाज, अपने संगीत और अपने अनोखे अंदाज से उन्होंने इंडियन सिनेमा में ऐसी पहचान बनाई जिसे आज भी कोई टक्कर नहीं दे पाया है। कभी अपनी सादा बाहर आवाज से किशोर दा ने लोगों को दीवाना बनाया तो कभी अपने मस्त मौला अंदाज और शानदार एक्टिंग से पर्दे पर रंग जमाया।

यही वजह है कि दशकों बाद भी किशोर दा के गाने और उनसे जुड़े किस्से लोगों के दिलों में वैसे ही जिंदा हैं। [संगीत] लेकिन आज हम किशोर कुमार के बारे में नहीं बल्कि उनकी उस अगली पीढ़ी के बारे में बात करेंगे जो अपने-अपने अंदाज में किशोर कुमार की लेगसी को आगे बढ़ा रही हैं। जी हां, आज हम मिलवाएंगे किशोर कुमार के परिवार की तीसरी पीढ़ी से यानी उनकी पोतियों मुक्तिका और वृंदा गांगुली से। खास बात यह है कि दोनों का ताल्लुक एक बेहद मशहूर फिल्मी और म्यूजिक परिवार से है लेकिन इसके बावजूद दोनों ने अपनी अलग पहचान बनाने का रास्ता चुना है

और लाइमलाइट से काफी हद तक दूर रहती हैं। सबसे पहले आपको परिवार का कनेक्शन समझा देते हैं। तो मुक्तिका और वृंदा मशहूर सिंगर अमित कुमार की बेटियां हैं। अमित कुमार, किशोर कुमार और उनकी पहली पत्नी रूमा गुहा ठुराता के बेटे हैं। किशोर कुमार और रूमा गुहा ठकुराता की शादी 1950 के आसपास हुई थी और 1998 में दोनों का तलाक हो गया था। इस रिश्ते से उनके बेटे अमित कुमार हुए जिन्होंने आगे चलकर अपने पिता की तरह ही संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाई। अमित कुमार ने भी अपने पिता की संगीत की विरासत को आगे बढ़ाया और लंबे समय से स्टेज परफॉर्मेंस के जरिए दर्शकों को किशोर दा के गानों का जादू महसूस कराते रहे हैं।

अब इसी परिवार की अगली पीढ़ी भी अपने-अपने हुनर से लोगों का ध्यान खींच रही है। सबसे पहले बात करते हैं किशोर कुमार की छोटी पोती मुक्तिका गांगुली की। मुक्तिका ने भी संगीत को ही अपना रास्ता चुना है। वो सिंगिंग से जुड़ी हुई हैं और अपने पिता अमित कुमार के साथ [संगीत] परफॉर्म करती नजर आ चुकी हैं। यानी जिस घर में किशोर कुमार जैसे सुरों के जादूगर [संगीत] ने संगीत को नई ऊंचाइयां दी। उसी घर की अगली पीढ़ी में भी संगीत के लिए प्यार साफ दिखाई देता है। मुक्तिका सोशल मीडिया पर भी अपनी म्यूजिक से जुड़ी झलकियां शेयर करती रहती हैं। जानकारी के मुताबिक उन्होंने अपने पिता के साथ म्यूजिक प्रोजेक्ट में भी काम किया है। वहीं किशोर कुमार की बड़ी पोती वृंदा गांगुली ने अपने परिवार की म्यूजिक परंपरा से हटकर एक बिल्कुल अलग फील्ड को चुना है।

जहां परिवार की कई पीढ़ियां संगीत से जुड़ी रही हैं। वहीं वृंदा की दिलचस्पी, आध्यात्मिकता और टैरो रीडिंग में हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक वो टैरो एक्सपर्ट और स्पिरिचुअल गाइड के तौर पर काम करती हैं और उन्होंने अपनी इसी प्रोफेशन से जुड़ी जानकारियां सोशल मीडिया पर भी शेयर की हैं। यानी एक तरफ दादा किशोर कुमार के सुरों की विरासत है। पिता अमित कुमार की आवाज है और दूसरी तरफ इसी परिवार की बेटियों ने अपने लिए बिल्कुल अलग रास्ते चुने हैं। मुक्तिका जहां संगीत की दुनिया में अपनी जगह बनाने की कोशिश कर रही हैं, वहीं वृंदा टैरो और स्पिरिचुअलिटी के जरिए लोगों से जुड़ रही हैं। अमित कुमार भी सोशल मीडिया पर अपनी फैमिली की तस्वीरें और वीडियोस शेयर करते रहते हैं। इन तस्वीरों में जबकिशोर कुमार के परिवार की अगली पीढ़ी नजर आती है तो फैंस के लिए यह किसी ट्वीट से कम नहीं होता। [संगीत] किशोर कुमार की आवाज भले ही आज हमारे बीच नहीं है लेकिन उनकी विरासत उनके गानों के साथ-साथ परिवार की अगली पीढ़ी में भी नजर आती [संगीत] है। और खास बात तो यह है कि इस विरासत को आगे बढ़ाने का अंदाज दोनों पोतियों का बिल्कुल अलग है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2 [संगीत]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *