Cli

“मैंने ज़िंदगी में कभी किसी फिल्म …अपनी फिल्मों को लेकर सलमान ने ये क्या कह दिया।

Uncategorized

सलमान खान ने अपने लंबे फिल्मी करियर में एक्टिंग के अलावा प्रोडक्शन, सिंगिंग और फिल्म राइटिंग भी की है। लेकिन कई सालों से वो अपने स्क्रिप्ट सिलेक्शन को लेकर लगातार ट्रोल होते रहे। पिछले दिनों इंटरनेट पर उनका एक बयान वायरल हुआ।

उसमें वो एक्सेप्ट करते दिख रहे हैं कि उन्होंने अपने पूरे करियर में कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। इस बात के लिए उन्हें दोबारा ट्रोल किया जा रहा है। हुआ यह कि वैरायटी इंडिया ने अपने सोशल मीडिया हैंडल्स पर सलमान से जुड़ी एक क्लिप शेयर की थी।

उसमें वो यह कहते दिख रहे हैं कि उन्होंने जीवन में कोई फिल्म स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी है। केवल उन्हें लिखने का काम किया है। सलमान ने लंबे समय से कई कोई हिट फिल्में भी नहीं दी है। ऊपर से किसी का भाई, किसी की जान, सिकंदर और राधे जैसी फिल्मों ने उनका ट्रैक रिकॉर्ड और खराब कर दिया। यही कारण है कि उनके इस बयान को लोग आड़े हाथ ले रहे हैं। इंटरनेट पर उन्हें खूब ट्रोल किया जा रहा है। मीम्स बन रहे हैं सो अलग। किसी ने कहा कि उनमें पहले जैसी डेडिकेशन नहीं रही।

मगर मसला यह है कि इंटरनेट पर उनका पूरा नहीं आधा अधूरा बयान वायरल हो रहा है। सलमान का पूरा बयान इससे थोड़ा अलग है। वह कहते हैं मैंने आज तक कभी कोई स्क्रिप्ट नहीं पढ़ी। मैंने उन्हें लिखा है मगर पढ़ा नहीं। मैं स्क्रिप्ट सुनना पसंद करता हूं। मैं प्रेफर करता हूं कि राइटर या डायरेक्टर मुझे खुद कहानी सुनाएं। ऐसा इसलिए ताकि मैं समझ सकूं कि वो कैसी फिल्म बनाना चाहते हैं और उनका विज़न क्या है। अगर मैं खुद स्क्रिप्ट पढ़ लूं तो मेरे दिमाग में फिल्म को लेकर अपनी एक अलग सोच बनने लगती है जो डायरेक्टर या लेखक के विज़न से अलग हो सकती है।

सलमान ने बागी, वीर और दबंग 3 जैसी फिल्मों की स्क्रिप्ट्स लिखी है। जहां तक उन्हें पढ़ने की बात है, सलमान, शाहरुख़ जैसे सुपरस्टार्स के पास रोज नई कहानियां आती है। ऐसे में उनके लिए 200 से 300 पन्ने की स्क्रिप्ट पढ़ना थोड़ा मुश्किल है। ऐसा बहुत सारे सुपरस्टार्स के साथ होता है। यही कारण है कि वह उन्हें पढ़ने की जगह डायरेक्टर और राइटर से फिल्म की कहानी सुनना पसंद करते हैं।

लेकिन इस तरह के प्रोसेस में लोग जो कहानी सुनते हैं और जो स्क्रिप्ट में होती है उनमें अक्सर जमीन आसमान का अंतर आ जाता है। सिकंदर के केस में ऐसा ही हुआ था। तब रश्मिका मंदराना ने आरोप लगाया था कि उन्हें जो कहानी सुनाई गई और जो फिल्म में थी दोनों में बहुत अंतर था। समय-समय पर ऐसे और भी मामले आते रहे हैं। हालांकि पिछले कुछ समय से सलमान के अप्रोच में काफी फर्क आया है। वामसी पडपली ने उन्हें एसवी63 की कहानी बहुत पहले ही सुनाई थी। मगर उन्होंने उसे तब तक फाइनल नहीं किया जब तक उनके पास बाउंड स्क्रिप्ट नहीं आ गई। ऐसा ही राज एंड डीके की सुपर हीरो मूवी के साथ भी हुआ है।

सलमान को उनका कांसेप्ट बहुत पसंद आया मगर उन्होंने अब तक उस फिल्म को केवल इसलिए अनाउंस नहीं किया है क्योंकि उसकी स्क्रिप्टिंग फाइनल स्टेज पर है। एक बार उसकी कहानी पूरी तरह लॉक हो जाए तो उसे भी अनाउंस कर देंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *