Cli

2 तलाक के बाद तीसरी बार प्यार में टीवी की विलेन’ ?

Uncategorized

49 की उम्र में फिर प्यार में पड़ी दीपशिका नागपाल। क्या दो तलाक के बाद तीसरी बार प्यार में टीवी की खलनायिका? क्या मां की शादी करवाएंगे दो जवान बच्चे? प्यार की खबरों ने मचाई सोशल मीडिया पर हलचल। आखिर किस शख्स को दिल दे बैठी मशहूर टीवी एक्ट्रेस? मिस्ट्री मैन को लेकर खुद तोड़ी चुप्पी।

टीवी और बॉलीवुड की दुनिया में अपनी दमदार एक्टिंग से पहचान बनाने वाली एक्ट्रेस दीपश नागपाल एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि 49 साल की उम्र में अब एक्ट्रेस की जिंदगी में फिर से नए प्यार ने दस्तक दी है और इसी वजह से सोशल मीडिया से लेकर एंटरटेनमेंट गलियारों तक उनकी चर्चा तेज हो गई है।

दरअसल इन दिनों मशहूर टीवी एक्ट्रेस दीपशिका का नाम एक जानेमाने थिएटर डायरेक्टर और एक्टर के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ देखा गया। जिसके बाद अफेयर की खबरों ने जोर पकड़ लिया। अब खुद एक्ट्रेस ने भी इन खबरों पर अपनी चुप्पी तोड़ी है और उनका बयान सामने आते ही फैंस के बीच हलचल मच गई है। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान जब दीपशिका से उनके रिलेशनशिप को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने मुस्कुराते हुए कहा कि फिलहाल मैं इतना ही कहूंगी कि उन्हें उस शख्स की कंपनी बहुत पसंद है।

साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि वो बेहद समझदार इंसान हैं और बहुत अच्छे एक्टर भी हैं। बस फिर क्या था। जैसे ही यह स्टेटमेंट सामने आया वैसे ही वायरल होने लगा और लोगों ने कयास लगाने शुरू कर दिए कि दोनों के बीच खास बॉन्डिंग जरूर बन चुकी है और [संगीत] शायद बात दोस्ती से आगे भी बढ़ चुकी है। हालांकि जब उनसे पूछा गया कि क्या यह दोस्ती प्यार में बदल चुकी है तो दीपशिख ने सिर्फ इतना ही कहा कि अभी तो शुरुआत है। उनके इस जवाब से सोशल मीडिया पर चर्चा और भी बढ़ गई है। अब आपको बताते हैं कि आखिर वो शख्स कौन है जिनके साथ दीपशिखा का नाम जुड़ रहा है।

दरअसल हम बात कर रहे हैं थिएटर डायरेक्टर प्रोड्यूसर और एक्टर विस्टास्क घोटला की जिनकी दीपशिखा के साथ डांस करते हुए रोमांटिक तस्वीरें भी काफी वायरल हुई जिससे दोनों की डेटिंग की चर्चा और बढ़ गई है। बता दें विstास्क मुंबई के पारसी गुजरातीथिएटर सर्किट का काफी जाना पहचाना नाम है। उन्होंने अपने प्रोडक्शन हाउस के तहत कई हिट कॉमेडी नाटक किए हैं और थिएटर की दुनिया में उनकी अच्छी पहचान मानी जाती है। वहीं दीपशिका की बात करें तो उनकी पर्सनल लाइफ पहले भी काफी उतार-चढ़ाव से भरी रही है।

एक्ट्रेस दो शादियां कर चुकी हैं। 1997 में उन्होंने एक्टर जीत उपेंद्र से शादी की थी। लेकिन 10 साल तक साथ रहने के बाद 2007 में दोनों ने तलाक ले लिया। वहीं उनकी दूसरी शादी जनवरी 2012 में एक्टर केशव अरोड़ा के साथ हुई। लेकिन यह शादी भी ज्यादा दिन नहीं चली और 2016 में दोनों अलग हो गए। दीपशिका दो बच्चों की मां भी हैं जो उनकी पहली शादी से हुए थे। उनके दोनों बच्चों का नाम वेदिका और विवान है। हालांकि तमाम मुश्किलों के बाद भी उन्होंने जिंदगी में आगे बढ़ना नहीं छोड़ा। वर्क फ्रंट की बात करें तो दीपशिका लंबे समय से टीवी और फिल्मों का हिस्सा रही हैं। उन्होंने बादशाह, रिश्ते और कई पॉपुलर शोज़ में काम किया है। वहीं अब उनकी लव लाइफ की खबरें एक बार फिर उन्हें लाइमलाइट में ले आई हैं।

फिलहाल दीपशिका और विस्टास्क ने अपने रिश्ते को लेकरखुलकर कुछ भी नहीं कहा है। लेकिन एक्ट्रेस के अभी शुरुआत है वालेबयान ने इतना जरूर साफ कर दिया है कि शायद इनकी जिंदगी में किसी खास शख्स की एंट्री हो चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *