सनी देओल और वरुण धवन स्टारर बॉर्डर 2 ने बॉक्स ऑफिस पर ₹450 करोड़ का कलेक्शन किया था। फिर भी इस फिल्म के मेकर्स पर वेंडर्स के पैसे ना चुकाने के आरोप लग रहे हैं। बताया जा रहा है कि मूवी की टेक्निकल टीम ने इस पर लगभग एक साल तक काम किया था। मगर जब पेमेंट की बारी आई तो जेपी फिल्म्स और T-seरीज ने उनके पूरे पैसे ही नहीं चुकाए। दावा किया जा रहा है कि यह बकाया राशि लगभग ₹7 करोड़ है।
जेपी फिल्म्स का नाम वेटन फिल्म मेकर जेपी दत्ता पर रखा गया है। 1997 में आई ओरिजिनल बॉर्डर को उन्होंने ही डायरेक्ट और प्रोड्यूस किया था। जनवरी 2026 में जब इस फिल्म का सीक्वल आया तो इसे जेपी फिल्म्स और टी- सीरीज के बैनर तले बनाया गया। फिल्म बड़ी हिट रही और बॉक्स ऑफिस पर ₹450 करोड़ छाप दिए। मगर इंटरनेट पर चर्चा है कि मेकर्स ने महीनों बाद भी वेंडर्स के पैसे नहीं चुकाए। कॉस्ट्यूम, कोरियोग्राफी, सिनेमेटोग्राफी और प्रोडक्शन डिजाइन टीम इसकी सबसे बड़ी भुगत भोगी रही है।
दावा किया जा रहा है कि बॉर्डर 2 फिल्म से जुड़ा उनका 6 से 7 करोड़ का बिल अब तक पास नहीं किया गया है। टेक्निकल टीम्स का पहला मकसद पहले उन पैसों को वापस लेना है जो उन्होंने अपनी तरफ से फिल्म पर लगाया था। बॉर्डर टू के केस में सबसे बड़ी समस्या यह बन गई है कि कैमरे के पीछे काम करने वाले कई लोगों को पैसे नहीं मिले और इसका सीधा असर उनके दूसरे कामों पर पड़ रहा है। कहा जा रहा है कि जब बॉर्डर 2 जैसी फिल्मों के मामले में ऐसा होता है तो वेंडर्स आगे दूसरे प्रोडक्शन हाउस पर भी भरोसा नहीं कर पाते।
हालांकि लोगों ने यह उम्मीद जरूर जताई है कि उनका जितना बड़ा अमाउंट अटका हुआ है उसे देखकर मेकर्स देर सवेेर इस मामले पर ध्यान जरूर देंगे। जहां तक मेकर्स की बात है, उन्होंने अपनी तरफ से अभी तक इस पर कोई सफाई नहीं दी है। वैसे कुछ दिन पहले मिड डे ने अक्षय कुमार स्टारर भूत बंगला को लेकर भी ऐसे ही केस का जिक्र किया था। उन्होंने दावा किया था कि इस हॉरर कॉमेडी फिल्म से जुड़े एक वेंडर के ₹30 लाख नहीं चुकाए गए हैं।
वहीं दूसरे वेंडर के हवाले से कहा गया था कि मेकर्स ने उसके ₹18 लाख अब तक नहीं दिए। हालांकि इससे पहले कि मामला तूल पकड़ता एकता कपूर की बालाजी टेली फिल्म्स ने इसका खंडन कर दिया। उन्होंने एक ऑफिशियल स्टेटमेंट के जरिए बताया कि मेकर्स ने भूत बंगला से जुड़े सभी ड्यूस क्लियर कर दिए हैं। संभव है कि आने वाले दिनों में जेपी फिल्म्स और टी- सीरीज भी इसको लेकर कोई बयान जारी कर दे। ऐसा होता है तो हम वो अपडेट आप तक लाएंगे। यह जानकारी आपके लिए लाए थे हमारे साथी शुभांजल। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया।