Cli

शाहरुख बने शादी के नचनिया! दूल्हे ने कहा- हाथ छोड़ो भाई, करोड़पति SRK का उड़ा मजाक!

Uncategorized

[संगीत] दोस्तों बॉलीवुड के किंग खान शाहरुख खान के पास दौलत की कमी नहीं है। दुनिया भर में नाम है, करोड़ों की फिल्में हैं और करोड़ों चाहने वाले हैं। लेकिन अब यही किंग खान दूसरों की शादी में डांस करते नजर आ रहे हैं। कभी लुंगी डांस पर ठुमके लग रहे हैं तो कभी दूल्हे का हाथ पकड़कर स्टेज पर मस्ती कर रहे हैं। लेकिन हद तो तब हो गई जब वायरल वीडियो को लेकर के दावा किया जाने लगा कि दूल्हा ही शाहरुख से कह रहा है कि भाई मेरा हाथ छोड़ो और उसने शाहरुख खान का हाथ झटक दिया। तो जिसके बाद से अलग ही बवाल सोशल मीडिया पे मचा हुआ है। शाहरुख खान का एक ऐसा वीडियो वायरल हुआ जिसे देखकर सोशल मीडिया पे लोगों ने जमकर ट्रोल कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि इतने बड़े सुपरस्टार की ऐसी ऐसी हालत की शादियों में डांस करने की जरूरत पड़ रही है और उन्हें नचनियां तक कह दिया गया। आखिर बॉलीवुड के बादशाह को लेकर क्यों उठ रहे हैं ऐसे सवाल? क्यों लोग उनकी तुलना सलमान खान और रणबीर कपूर से करने लगे? चलिए बताते हैं पूरा मामला। शाहरुख खान ने हाल ही में उदयपुर के एक प्राइवेट शादी समारोह में पहुंचे। बताया जा रहा है कि यह कार्यक्रम द ललित होटल में आयोजित हुआ था। जहां बॉलीवुड और म्यूजिक इंडस्ट्री के कई बड़ी हस्तियां भी मौजूद थी। इस समारोह में शाहरुख खान के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हैं और एक वीडियो में शाहरुख खान काले रंग की शर्ट और सफेद धोती स्टाइल आउटफिट में नजर आते हैं और उसके बाद जैसे ही उनका मशहूर गाना लुंगी डांस बजता है

तो शाहरुख पुराने अंदाज में ठुमके लगाने लगते हैं। वहां दूल्हा दुल्हन के परिवार के साथ स्टेज पर डांस करते दिखाई देते हैं। वहीं दूसरे वीडियो में शाहरुख दूल्हे के साथ मस्ती करते हैं और दूल्हा सफेद कपड़ों और लाल साफे में दिखाई देता है। शाहरुख उसका हाथ पकड़कर मजाक करते हैं और दोनों के बीच हंसी मजाक होता है। इस वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर हाथ छोड़ने और हाथ झटकने की जैसी बातें हो रही है कि यहां पर शाहरुख खान का अपमान हो गया। लेकिन इस शादी में सिर्फ डांस ही नहीं बल्कि शाहरुख ने सिंगर सोनू निगम के साथ बेहद खास पल भी बिताए। सोनू निगम के परफॉर्मेंस के बाद शाहरुख स्टेज पर पहुंचे और उन्हें पीछे से सरप्राइज दिया और फिर गले लगाया। दोनों ने दूल्हे के साथ तस्वीरें खिंचवाई। अब इन वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर लोगों के अलग-अलग रिस्पांस आ रहे हैं। एक यूजर ने शाहरुख को ट्रोल करते हुए लिखा कि यह मेरे फेवरेट हैं लेकिन मुझे उनकी यह बात बिल्कुल पसंद नहीं है। उनके पास पहले से इतना पैसा है। दुनिया के सबसे अमीर एक्टर्स में गिने जाते हैं और फिर भी उन्हें दूसरों की शादियों में डांस करने की क्या जरूरत है? उन्हें रणबीर कपूर से ही कुछ सीखना चाहिए। पैसा क्लास नहीं खरीद सकता। वहीं एक दूसरे यूजर ने बेटी सुहाना खान को लेकर तंज कसते हुए लिखा कि शाहरुख ने अपना सारा पैसा सुहाना के एक्सपिरेशंस ठीक करने में खर्च कर दिए। एक अन्य यूजर ने तो यहां तक लिख दिया कि यह छमिया क्यों बन गया है? वहीं दूसरे ने लिखा कि भाई अरबपति है फिर भी ऐसा क्यों कर रहा है? एक अन्य यूजर ने तो सीधे लिख दिया कि नचनियां बन गया है। यानी शाहरुख के डांस वीडियो पर कुछ लोग उनकी जमकर ट्रोलिंग कर रहे हैं और उनके स्टारडम को लेकर सवाल उठा रहे हैं। हालांकि यहां एक दूसरा पहलू भी है। शाहरुख के चाहने वालों का मानना है

कि किसी की शादी में जाकर लोगों के साथ डांस करना कोई छोटी बात नहीं है और यह उनका काम है और मनोरंजन उनके काम का हिस्सा है। वहीं अपनी मौजूदगी से किसी परिवार में खुशी को खास बना देना इसमें क्या ही गलत है? तो लोगों की अलग-अलग राय है। वैसे शाहरुख खान इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म किंग को लेकर के भी चर्चा में हैं। सिद्धार्थ आनंद के निर्देशन में बन रही इस फिल्म में सुहाना खान, दीपिका पादुकोण, अभिषेक बच्चन और कई बड़े सितारे नजर आने वाले हैं लेकिन फिलहाल तो शाहरुख का उदयपुर वाला डांस वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है और लोग उनके लिए कैसी-कैसी टिप्पणियां कर रही है तो आपने देखा ही। तो आप क्या कहना चाहोगे जब इस तरीके से शाहरुख खान किसी शादी में जाते हैं और लोगों को एंटरटेन करते हैं, तो उस पर आपकी क्या राय है? यहां पर अपनी राय जरूर दीजिएगा और ऐसी ही बॉलीवुड अपडेट और किस्से कहानी के लिए बने रहिए सिंह राठौर के साथ और जाते-जाते 4 पीएम बॉलीवुड को सब्सक्राइब करना मत भूलिएगा। आपका धन्यवाद। कुछ कहानियां सिर्फ सुनी नहीं जाती, महसूस की जाती हैं। एक ऐसा कलाकार जिसने अपने हर किरदार [संगीत] से करोड़ों दिलों पर अपनी छाप छोड़ी। लेकिन पर्दे के पीछे कैसी है उनकी असल जिंदगी? संघर्ष से सफलता तक, सिनेमा से निजी जिंदगी तक। कुछ अनसुने किस्से।

देखिए हमारी बहनें जब जाती थी, हम में से किसी की भी बहन या माताएं जाती थी फिल्म देखने के लिए, तो उनका रिक्शा आगे जाता था। दूर में लड़की खड़ी है, हम इधर खड़े हैं और हम ये मान के चल रहे हैं कि वो मुझे देख रही है। मतलब किसी लड़की से अगर आपने एक मिनट भी बातचीत कर ली, तो पूरे कॉलेज में ये हंगामा होता था कि ओकर चलत आ। [हंसी] कुछ दिलचस्प सवाल और कुछ यादगार लम्हे। जहां दर्शक भी बने इस खास महफिल का हिस्सा। ऐसा मत सोचिए कि आप इससे गुजर नहीं रहे। मैं पता है आपको पूरा क्यों सुन रहा था? जी सर। ऐसा ही कोई दोस्त ढूंढ लीजिए। [हंसी] क्या बात है भाई, बहुत अच्छा। बहुत शानदार भाई, बहुत शानदार। 4 पीएम तहजीब [संगीत] की एक खास पेशकश। आपने भाभी जी को पटाया सब ठीक नहीं है ना? [प्रशंसा][हौसला बढ़ाने की आवाज़] कैसे प्रपोज कैसे किया? संजय शर्मा के साथ भारतीय [संगीत] सिनेमा के बेमिसाल कलाकार मनोज बाजपेयी से एक दिलचस्प गुफ्तगू। [प्रशंसा] ओए! ओए!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *