Cli

70 लोग… गंदगी और…सलमान के जीवन का दर्दनाक किस्सा , जानकर रो पड़ेंगे आप।

Uncategorized

सलमान को याद आए जेल के दिन 60 70 लोग एक बाथरूम आसपास मंडराती छिपकलियां और गंदगी का ढेर सलाखों के पीछे गुजारे जिंदगी के सबसे मुश्किल दिन जेल में बिताई रातों पर एक बार फिर छलका सलमान का दर्द भाईजान का दुख सुन सोहेल हुए इमोशनल जी हां एक बार फिर सलमान को उन दिनों की याद तड़पा गई है जो उन्होंने जेल में बिताए थे।

जब ऐशो आराम की जिंदगी छोड़ सलमान को जेल की सलाखों के पीछे कैदी बनकर दिन गुजारने पड़े थे और एक-एक दिन सलमान के लिए बिताना वहां नर्क से भी बदतर हो गया था।

यह दर्द सलमान का ओटीटी रियलिटी शो अलायंस के मंच पर छलका है। जैसा कि सब जानते हैं कि सलमान के छोटे भाई सोहेल खान इन दिनों रियलिटी शो अलायंस में कंटेस्टेंट के तौर पर नजर आ रहे हैं। इस बार सोहेल को सपोर्ट करने के लिए सलमान खान शो के अंदर पहुंचे। अलायंस में पहुंचे सलमान के कई वीडियोस अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। शो में पहुंचकर सलमान ने कई मुद्दों पर बात की। फिर चाहे वह सोहेल का अपनी एक्स वाइफ सीमा खान की बातें सुनना हो या तलाक का जिम्मेदार खुद को ठहराना।

सोहेल के सपोर्ट में सलमान ने कई बातें की। इसी बीच सलमान का एक और वीडियो सामने आया है जिसमें एक्टर जेल में बिताए मुश्किल दिनों को याद कर रहे हैं। बता दें कि फिल्म हम साथ-साथ हैं कि शूटिंग के दौरान सलमान खान पर राजस्थान के जोधपुर के पास दो के शिकार करने का आरोप लगा था। ब्लैक बग केस में तब सलमान को अरेस्ट भी किया गया था। करीब एक हफ्ते तक सलमान जोधपुर सेंट्रल जेल में रहे थे।

यही नहीं इसके बाद भी सलमान को इस केस के सिलसिले में कई बार जेल में दिन गुजारने पड़े थे। और अब अलायंस में पहुंचकर सलमान ने बताया कि जेल में उनके लिए हर पल बिताना कितना मुश्किल था। सलमान अपने जेल के दिनों को याद करते हुए कहते हैं कि बहुत साल पहले जब मैं जेल गया था तब हमारे सामने सिर्फ सलाखें थी। इतनी सी जगह में 50 60 70 लोग रहते थे।

एक ही इंडियन स्टाइल बाथरूम था। कभी वहां छिपकलियां होती थी और उससे भी बुरी हालत यह थी कि वहां पानी और गंदगी भरी रहती थी। सलमान की यह बातें सुन शो में मौजूद हर कंटेस्टेंट भावुक नजर आया। जेल के दिनों पर छलका सलमान का यह दर्द अब हर किसी का ध्यान बटोर रहा है। बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब सलमान ने जेल में बिताए दिनों के बारे में खुलकर बात की है। इससे पहले साल 2008 में भी सलमान ने एक शो में जेल में बिताए दिनों के बारे में बात की थी। तब सलमान ने कहा था कि मैं बिल्कुल ब्लैंक था। मैं आराम से था।

बस बाथरूम की ही थोड़ी टेंशन थी। बस यही बात थी और वो कचरे का डिब्बा मैं तीन बार अंदर बाहर गया हूं। अगर कोई आपको अंदर डालना चाहता है तो आप चुपचाप चले जाते हैं। लेकिन जब आपको पता हो कि आपने कुछ नहीं किया है तो फिर आप सिर उठाकर अंदर जाते हैं।

सलमान यह भी कह चुके हैं कि सलाखों के पीछे बिताए मुश्किल दिनों और कठिन हालातों ने उन्हें अनुशासन, मेहनत और जीवन में बहाने ना बनाने की सीख दी थी। फिलहाल अलायंस के मंच पर सलमान खान की जुबानी सुनाई गई ये बातें एक बार फिर उनके जेल के दिनों की यादें ताजा कर गई है। सलमान ने जिस तरह सलाखों के पीछे बिताए मुश्किल हालात, गंदगी, भीड़ और एक-एक पल की परेशानी का जिक्र किया, उसने हर किसी को इमोशनल कर दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *