Cli

सलमान खान को सेट पर ये अचानक क्या हो गया? घबरा गए फैंस!

Uncategorized

जिस सलमान खान को करोड़ों लोग पर्दे पर एक्शन करते, विलेन से डरते और मुश्किलों को चुटकी में खत्म करते देखते हैं। वहीं सलमान खान जब खुद दर्द से परेशान होकर स्टेज पर बैठ जाए। डॉक्टर को बुलाने के लिए कहें और शूटिंग तक रोकनी पड़ जाए तो जाहिर है कि यह नजारा देखने वालों के लिए डराने वाला होगा। तो ऐसा ही कुछ हुआ है टीवी के सबसे बड़े कंट्रोवर्शियल शो बिग बॉस 20 के सेट पर। सुल्तान की तबीयत बिगड़ने की खबर आई तो माया नगरी से लेकर सोशल मीडिया पर मौजूद उनके चाहने वाले टेंशन में आ गए। हर कोई यही पूछ रहा है कि क्या हुआ है भाईजान को? उनका दर्द कितना ज्यादा है?

और सबसे बड़ी बात, क्या अब सलमान बिल्कुल ठीक है या नहीं? तो आइए आज 4 पी.m. बॉलीवुड की इस वीडियो में इन सभी सवालों के जवाब हम आपको देते हैं। दरअसल बिग बॉस 20 के लेटेस्ट वीकेंड का वार एपिसोड में कुछ ऐसा हुआ जिसने अचानक पूरे माहौल को बदल दिया। शुरुआत में सलमान हमेशा की तरह कंटेस्टेंट से बात करते और अपनी बेबाक अंदाज में मुद्दों पर बोलते हुए दिखाई दिए। लेकिन एपिसोड खत्म होने की तरफ बढ़ा तो अचानक सलमान के चेहरे पर दर्द नजर आने लगा। और फिर जो हुआ उसने सेट पर मौजूद लोगों को भी चिंता में डाल दिया। सलमान खान को सीने के नीचे दर्द होने लगा। रिपोर्ट्स के मुताबिक पहले सलमान ने पानी मांगा। उन्होंने पानी भी पिया और इसके बाद दोबारा अपना काम शुरू करने की कोशिश भी की। लेकिन कुछ ही देर बाद दर्द फिर से बढ़ता हुआ नजर आया।

सलमान ने अपनी जैकेट उतारी और स्टेज पर ही दर्द से परेशान होते हुए नजर आए। सेट पर मौजूद लोगों को भी लगा कि शायद शूटिंग को रोकना पड़ेगा। यहां तक कि जब किसी ने कट करने की बात पूछी तो सलमान ने पहले अपने काम को जारी रखने का इशारा किया। लेकिन जब दर्द कम नहीं हुआ तो सलमान स्टेज की सीढ़ियों पर बैठ गए और इसके बाद वो पल आया जिसने हर किसी का ध्यान खींचा। सलमान ने डॉक्टर को बुलाने के लिए कहा। बाद में सलमान स्टेज पर ही लेटते हुए नजर आए। सोचिए जिस स्टेज पर कुछ देर पहले सलमान खान कंटेस्टेंट्स की क्लास लगा रहे थे। उसी स्टेज पर अचानक उन्हें खुद दर्द से जूझते हुए देखा गया और यही वजह है कुछ सोशल मीडिया पोस्ट में तो लोगों ने अपने स्तर पर तरह-तरह के कयास भी लगाने शुरू कर दिए लेकिन रिपोर्ट्स में बाद में सलमान की तबीयत ठीक बताई गई है और उन्होंने आगे की शूटिंग भी इसके बाद जारी रखी यानी फैंस के लिए राहत की बात यह है कि भाईजान ठीक है।

वैसे इस पूरे मामले को समझने के लिए सलमान खुद ही अपनी सफाई दे चुके हैं। अपनी Instagram स्टोरी के जरिए सलमान ने बताया कि उन्होंने सीने में दर्द होने की एक्टिंग सिर्फ काजी को समझाने के लिए की थी क्योंकि काजी ने भी घर के अंदर अपनी सेहत को एंटरटेनमेंट के लिए इस्तेमाल किया था और बाकी कंटेस्टेंट्स इस वाक्य को देखकर सच में परेशान हो गए थे। सलमान ने प्रोमो से हुई गलतफहमी पर माफी भी मांगी और साफ कर दिया कि भाईजान बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने साफ कहा कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है और भगवान की कृपा से उन्हें कोई परेशानी नहीं है। साथ ही सलमान ने बिग बॉस के प्रोमो की एडिटिंग पर भी सवाल उठाए हैं। उनका कहना है कि प्रोमो को जिस तरह काट कर दिखाया गया उससे पूरा मतलब ही बदल गया। वहीं दूसरी तरफ इस वीकेंड एपिसोड में सलमान ने खुद को लेकर हो रही ट्रोलिंग का भी जवाब दिया। सलमान की एज, वजन, लुक्स और बालों को लेकर सोशल मीडिया पर काफी समय से कमेंट्स किए जा रहे थे। इसी मुद्दे पर बात करते हुए सलमान ने ट्रोलर्स को खुलकर जवाब दिया। उन्होंने अपनी हैट उतारी फिर जैकेट को भी उतार दिया और ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए कहा कि अगर ट्रोल करना है तो बिल्कुल करो। यानी सलमान ने कैमरे के

सामने ही अपनी शर्ट उतार कर अपने शरीर को दिखाया और उन लोगों को जवाब दिया जो उनकी उम्र और फिटनेस को लेकर लगातार कमेंट्स कर रहे थे। सलमान का यह अंदाज सोशल मीडिया पर तुरंत चर्चा का विषय भी बन गया। एक तरफ लोग उनके इस बेबाक जवाब की बात कर रहे थे तो दूसरी तरफ इसी एपिसोड के आखिर में जब सलमान दर्द में नजर आए तो फैंस की चिंता बढ़ गई। क्योंकि कुछ देर पहले तक जो शख्स कैमरे के सामने खड़ा होकर ट्रोलर्स को जवाब दे रहा था। वहीं कुछ देर बाद अपनी सीने के नीचे उठे दर्द से परेशान नजर आ रहा था। और शायद यही इस पूरे घटनाक्रम का सबसे बड़ा ट्विस्ट भी था। सलमान खान के चाहने वाले फिलहाल राहत की सांस ले सकते हैं क्योंकि वह पूरी तरह स्वस्थ हैं और अगर आपको भी सलमान खान से जुड़ी हर बड़ी खबर सबसे पहले और आसान भाषा में जाननी है तो हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब कर लीजिए क्योंकि बॉलीवुड के चमकती दुनिया में कैमरे के सामने जो दिखता है उसके पीछे की पूरी कहानी 4 पीm बॉलीवुड आप तक हमेशा पहुंचाता रहेगा। हम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *