Cli

47 की दुल्हन, 51 का दूल्हा! जवान बच्चों के सामने हुई शादी!

Uncategorized

शादी के पूरे 20 साल बाद एक बार फिर दूल्हा बने सुपरस्टार सूर। सफेद ब्राइडल गाउन पहनकर दुल्हन बने ज्योतििका। और सबसे खास बात यह कि इस बार अपने मम्मी पापा की शादी के गवाह बने उनके दोनों बच्चे दिया और देव। सूर्य और ज्योतििका की नई वेडिंग तस्वीरों ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। लेकिन क्या दोनों ने सच में दोबारा शादी की है? आखिर 20 साल बाद फिर से शादी करने की जरूरत क्यों पड़ी? चलिए आपको बताते हैं इस खूबसूरत कहानी के पीछे की पूरी सच्चाई।

दरअसल साउथ सिनेमा के पावर कपल सूर और ज्योतििका ने अपनी शादी के 20 साल पूरे होने का जश्न बेहद खास अंदाज में मनाया। दोनों ने एक बार फिर एक दूसरे के साथ अपनी शादी के वादों को दोहराया। यानी यह कोई नई शादी नहीं बल्कि उनकी शादी की 20वीं सालगिरह पर किया गया वेडिंग वाओ रिन्यूल था। इस बार नजारा भी उनकी पहली शादी से बिल्कुल अलग दिखाई दिया। ज्योतििका खूबसूरत सफेद ब्राइडल गाउन में नजर आई। जबकि सूर्य भी दूल्हे की तरह दिखाई दिए। चर्च में हुए इस खास सेरेमनी में बहुत ज्यादा भीड़ नहीं दिखी।

कपल के दोनों बच्चे दिया और देव परिवार के सदस्य और कुछ बेहद करीबी दोस्त इस खास पल के गवाह बने। इस समारोह की तस्वीरें और वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगी। एक बेहद भावुक पल ने भी लोगों का ध्यान खींचा। रिपोर्ट्स के मुताबिक जब ज्योतििका अपने बेटे के साथ समारोह में एंट्री कर रही थी तब उन्हें देखकर सूर्य काफी भावुक हो गए। इसके बाद परिवार और दोस्तों ने कपल पर फूल बरसाए और दोनों को शादी के 20 साल पूरे होने की बधाई दी। ज्योतििका ने भी इस खास सेलिब्रेशन को एक बेहद दिलचस्प नाम दिया द सीक्वल यानी इनकी प्रेम कहानी का अगला अध्याय। अब अगर सूर्य और ज्योतििका की असली लव स्टोरी की बात करें तो दोनों की मुलाकात 1999 में फिल्म पुवेलम के टुपार के दौरान हुई थी। दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदली लेकिन उनका रिश्ता आसान नहीं रहा।

सूर्य के पिता और दिग्गज अभिनेता शिवकुमार ने शुरुआत में इस रिश्ते और शादी को लेकर आपत्ति जताई थी। लेकिन सूर्य और ज्योतििका अपने रिश्ते को लेकर गंभीर थे। आखिरकार परिवार की सहमति के बाद दोनों ने 11 सितंबर 2006 को चेन्नई में शादी कर ली। इसके बाद साल 2007 में उनकी बेटी दिया का जन्म हुआ और साल 2010 में बेटे देव ने परिवार को पूरा किया। अब वक्त का पहिया देखिए। जिस कपल ने साल 2006 में अपनी जिंदगी एक साथ शुरू की थी, उसी कपल ने 20 साल बाद अपने बच्चों के सामने एक बार फिर जिंदगी भर साथ रहने के वादों को दोहराया। ज्योतििका ने भी अपनी शादी के 20 साल के सफर को लेकर बताया कि इतना लंबा रिश्ता सिर्फ प्यार से नहीं चलता।

रिश्ते को मजबूत बनाए रखने के लिए आपसी समझ, तालमेल और कई बार त्याग की भी जरूरत पड़ती है। उन्होंने सूर्य को सिर्फ अपनी जीवन साथी ही नहीं बल्कि अपना सबसे अच्छा दोस्त भी बताया। यही वजह है कि दोनों की यह तस्वीरें अब फैंस का दिल जीत रही हैं। 20 साल की शादी, दो बच्चे, जिंदगी के इतने सारे उतार-चढ़ाव और फिर अपने ही बच्चों के सामने एक बार फिर एक दूसरे को चुनना। शायद इसी वजह से सूर और ज्योतिका की यह वेडिंग सेरेमनी फैंस के लिए इतनी खास बन गई है। आपको सूर और ज्योतििका का शादी की 20वीं सालगिरह मनाने का यह अंदाज कैसा लगा? कमेंट करके ज़रूर बताइए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *