जरूर दिल पर बहुत गहरी चोट लगी है। तभी तो चैट जीपीटी के जमाने में खुद से मैसेज टाइप कर रहे हैं भाईजान सलमान खान। सलमान खान के Instagram अकाउंट से कल कुछ उसी तरह के पोस्ट आए जो एक टाइम पर उनके Twitter अकाउंट से आया करते थे और सलमान खान ने यह सारी पोस्ट बहुत इमोशनल होकर की है। इन पोस्ट को पढ़कर सलमान खान के बोलने का तरीका और उनके बात करने का तरीका झलकता है। इससे यह साफ पता चलता है कि यह सारी पोस्ट खुद सलमान खान ने की है और सलमान के दिल पर बहुत बड़ा बोझ आया है। एक्चुअली सलमान खान ने अपने बहुत खास दोस्त जिसे वो 42 इयर्स से जानते हैं उन्हें खो दिया। सुशील कुमार के साथ कल सलमान खान ने कुछ फोटो शेयर की और कहा कि वह उनके 42 साल पुराने दोस्त हैं और अब इस दुनिया में नहीं है। वो सुशील के मर जाने के बाद ना उनके शरीर को बॉडी कहेंगे और ना ही सुशील के लिए रिप या आरएसवीपी जैसी चीजें कहेंगे। उनके हिसाब से सुशील जिंदा है। वो बस किसी और दुनिया में गए हैं। सलमान खान की सुशील को लेकर एक ही पोस्ट नहीं आई बल्कि दो-तीन पोस्ट आई। जिसमें से एक पोस्ट में सलमान खान ने कहा कि गाली बकना, रोना यह काम मेरे लिए बहुत आसान है। मैं कर सकता हूं। लेकिन यह मैं कर नहीं पा रहा हूं। अच्छा खासा चल रहा था मैं। तू मेरा लिवर और किडनी खराब करेगा और यह तस्वीर ही मेरी पहचान है। एक्चुअली जो तस्वीर सलमान खान ने इस पोस्ट के साथ शेयर की थी उसमें वो रोते नजर आ रहे हैं। उन्होंने अपनी आंखों को अपने हाथ से ढका हुआ है और आंखों में साफ आंसू नजर आ रहे हैं। सलमान खान ने इसके बाद एक और पोस्ट की जिसमें उन्होंने कहा कि जो अच्छे लोग होते हैं उन्हें भगवान जल्दी बुला लेता है। बुरे लोग जो होते हैं वह लास्ट में जाते हैं। उन्होंने यह भी लिखा कि आखिरकार एक-एक करके सबको जाना है और अगर धरती मां की ईएमआई उनकी किशस्त आपने नहीं चुकाई है तो अभी भी मौका है चुका लो। आगे सलमान ने कहा कि जिस भी दुनिया में गए हो वहां भी मजे करो मेरे भाई तुम्हारी पत्नी से बात हुई। उन्हें पता है कि तुमने उसे किसी और के लिए छोड़ दिया है। कुछ इस तरह की बातें सलमान खान ने अपने इंस्टा अकाउंट से लिखी और यह बातें साफ बताती है कि सलमान खान इस खबर को हैंडल नहीं कर पा रहे हैं। प्रोसेस नहीं कर पा रहे हैं इस दुख को कि उन्होंने अपने दोस्त सुशील कुमार को खो दिया है। दोपहर तक तो सलमान खान बहुत मस्ती-मजे वाली पोस्ट कर रहे थे जिसमें एक पोस्ट उन्होंने टोपी को लेकर भी की थी और उन्होंने तंज कसा था उन लोगों पर जो टोपी पहनाने का काम करते हैं लेकिन शाम होते-होते जब उन्हें अपने दोस्त के मरने की खबर मिली तो सलमान खान टूट सी गए। है।