बॉलीवुड एक्टर गोविंदा ने हाल ही में एक इंटरव्यू में अपनी शादीशुदा जिंदगी से जुड़े कई हैरान कर देने वाले राज खोले हैं। उन्होंने बताया कि उनकी मां के निधन के बाद सुनीता आहूजा ने उनसे फ्रीडम मांगी थी।
अपने हिसाब से जिंदगी जीने की आजादी। जी हां, गोविंदा से पूछा गया अफेयर कब तक नहीं किया? इस पर एक्टर बोले, अफेयर मैंने किया ही नहीं। 37 की उम्र का था मैं जब मैंने महामृत्युंजय पूरे किए। मम्मी का जब तक निधन हो गया था। उस समय सुनीता जी ने मुझसे पूछा, मैं अपनी जिंदगी कभी जी नहीं पाई हूं। छोटी सी उम्र में ही मैं स्कूल छोड़कर आपके पास आ गई थी। मैं अपनी जिंदगी अपने हिसाब से जीना चाहती हूं तो आप मुझे फ्रीडम दीजिए। तो अपनी फ्रीडम में वो कहीं बाहर निकल गई तो मैंने उनसे पूछा, कहां? आप फ्रीडम में बाहर निकल रही हैं।
आप जब लौटकर आएंगी घर में तो आप मुझे वैसे नहीं पाओगी जैसा मैं हूं। चलेगा ना? तो वो बोली, हां, मुझे कोई दिक्कत नहीं है। तो मुझे अब किसी से पूछना नहीं है। मुझे सिर्फ वही से पूछना था। नो प्रॉब्लम मतलब नो प्रॉब्लम। इस पर गोविंदा से पूछा गया, क्या सुनीता बहक गई थी? गोविंदा बोले, नहीं, बहक नहीं गई थी। उन्हें अपनी जिंदगी अपनी तरह से जीनी थी।
इस पर गोविंदा से पूछा गया कि आखिर वो किस तरह अपनी लाइफ जीना चाहती थी? गोविंदा बोले, देखिए, ये पूछने का हक मुझे नहीं है और ये किसी को जानने का हक भी नहीं है जब तक वो ना चाहें। मेरा ऐसा मानना है कि हर आदमी की अपनी जिंदगी है। छोटी बच्ची थी, आ गई मेरे घर में। बेचारी पल्लू निकाल कर जैसे मैं चाह रहा था वैसे रह रही थी। रह क्या रही थी, पड़ी हुई थी। गोविंदा ने ये भी बताया कि सुनीता खाने-पीने की शौकीन है।