लीगल नोटिस और कंट्रोवर्सी के बीच सलमान खान के हिरण कांड पर आधारित फिल्म काला हिरण का टीजर फर्स्ट लुक रिलीज हो चुका है। इस फर्स्ट लुक में दिखाया गया है कि सलमान जैसा दिखने वाला एक शख्स जिसने सलमान का सिग्नेचर ब्रेसलेट पहना है उसके हाथ में बंदूक होती है और बंदूक से गोली चलती है। इस टीजर में यह भी दिखाया गया है कि सलमान खान जैसा
दिखने वाला शख्स पुलिस स्टेशन में बैठा होता है और वह पुलिस वाले को कहता है कि मुंबई से मेरे लिए ब्लैक कॉफी मंगाओ। इस टीजर में यह भी दिखाया गया है कि सलमान खान जैसा दिखने वाला शख्स पुलिस वालों को कहता है कि अगर तुमसे कुछ नहीं हो रहा है तो मुझे बता दो। मैं देश छोड़कर बाहर चला जाऊंगा। लेकिन लयन माने के लॉरेंस के हाथों कुत्तों वाली मौत नहीं मरूंगा। इस टीजर में दिखाया गया है कि बिश्नोई समाज जानवरों को और पेड़ों को प्रकृति को इतना पूजते हैं और उनके साथ जो गलत हुआ है हिरणकांड के बाद उसके जस्टिस की यह लड़ाई है कोर्ट रूम ड्रामा है। अब सवाल यह उठता है कि टीजर पर तो सलमान खान ने रोक लगाने के लिए नोटिस भेजा था। तो यह टीजर रिलीज़ कैसे हो गया? तो आपको बता दें
कि फिल्म के प्रोडक्शन हाउस वालों ने खेल कर दिया सलमान खान के साथ। प्रोडक्शन हाउस ने पहले पोस्टर जारी किया। पोस्टर देखते ही सलमान की टीम ने उन्हें लीगल नोटिस भेज दिया और कोर्ट में अर्जी लगाई कि इस फिल्म से जुड़े सभी मटेरियल्स पर प्रमोशंस पर रोक लगाई जाए। जब फर्स्ट लुक जारी किया गया था फिल्म का तो कहा गया था कि 20 जून को इसका टीजर आएगा। तो उम्मीद की जा रही थी कि 20 जून तक तो कोर्ट कोई ना कोई फैसला देगा। रोक लगा देगा। तो शायद टीजर बाहर ना आए। लेकिन प्रोडक्शन हाउस ने स्मार्टनेस यह दिखाई कि उन्होंने 20 तारीख की जगह पहले ही इस टीजर को रिलीज़ कर दिया। 12 जून को सुबह 7:00 बजे यह टीजर रिलीज कर दिया गया। ऐसे में सलमान और उनकी टीम के पास टाइम ही नहीं बचा इस पर रोक लगाने का।
अब यह टीज़ वायरल हो रहा है और लाखों में लोग इसे देख चुके हैं। इधर सलमान खान की लीगल टीम की बात करें तो टीज़ रिलीज़ होते ही उन्होंने दिल्ली हाई कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है और वहां पर उन्होंने कहा है कि टीज़ में जो आदमी दिख रहा है उसने सलमान खान का सिग्नेचर ब्रेसलेट जैसा ही ब्रेसलेट पहना हुआ है। और जो चीजें हैं वह सलमान खान के हिरण कांड केस जैसी ही है। सलमान जैसा दिखने वाला आदमी ही इसमें दिखाया गया है। तो सलमान की पर्सनालिटी राइट्स का हनन नहीं है।
इसके अलावा सलमान की छवि ख़राब करने के लिए फिल्म बनाई गई है। साथ ही यह मामला कोर्ट में है। तो इस फिल्म से उस कॉर्ट रूम ट्रायल पर असर पड़ सकता है। इसीलिए सलमान ने इस पर एक बार फिर से स्टे की डिमांड की है हायर कोर्ट से। सलमान की स्ट्रांग कही जाने वाली लीगल टीम क्या ये स्टे हासिल करती है। ये तो टाइम के साथ ही पता चलेगा। लेकिन हां डैमेज होना तो शुरू हो चुका है क्योंकि पहले फर्स्ट लुक आया और अब टीजर भी बाहर आ चुका