बॉलीवुड की दुनिया से एक ऐसी दुखद खबर जिसने कम उम्र में अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश कर रहे एक सितारे की जिंदगी पर सवाल खड़े कर दिए। महज 25 साल की उम्र, एक तरफ सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरी और दूसरी तरफ एक्टिंग की दुनिया में अपनी पहचान बनाने का सपना। लेकिन फिर इस जवान एक्टर की जिंदगी का सफर अचानक से ही खत्म हो गया। सचिन चंदवाड़े की जिनको हिंदी वेब सीरीज जामता 2 में काम करने के लिए जाना जाता है। वो अपने आने वाले प्रोजेक्ट असुर वन को लेकर भी एक्साइटेड थे।
लेकिन अफसोस अपनी नई फिल्म को दर्शकों के सामने देखने का उनका सपना अधूरा ही रह गया। सचिन की मौत की खबर पिछले साल अक्टूबर 2025 में आई थी। तो उस वक्त उनकी उम्र महज 25 साल थी। उनकी मौत की वजह को लेकर कई सवाल उठे थे। लेकिन पुलिस की जांच के दौरान इसकी कोई साफ वजह सामने नहीं आई। तो आखिर कौन थे सचिन चांदवाड़े? कैसे एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर ने एक्टिंग की दुनिया में कदम रखा और क्यों उनकी अचानक हुई मौत ने परिवार और फैंस को गहरे सदमे में डाल दिया। तो सचिन चांदवारे महाराष्ट्र के जलगांव जिले के उंदीरखेड़े गांव के रहने वाले थे।
वह बचपन से ही एक्टिंग का शौक रखते थे और इसी सपने को पूरा करने के लिए वह लगातार कोशिश भी कर रहे थे। हालांकि एक्टिंग की दुनिया में काम मिलना आसान नहीं होता है। इसलिए सचिन ने अपने करियर को संभालने के लिए सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की नौकरी भी की। वो पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करते थे और साथ ही एक्टिंग के मौके भी तलाशते रहते थे। फिर सचिन को हिंदी वेब सीरीज जामतारा 2 में काम करने का मौका मिला। इस सीरीज में छोटे शहरों में होने वाले ऑनलाइन ठगी के मामलों और उसके पीछे चलने वाले नेटवर्क की कहानी को दिखाया गया था। इस प्रोजेक्ट से उन्हें दर्शकों के बीच पहचान मिली थी। इसके अलावा वो मराठी फिल्म असुर वन में भी काम कर रहे थे।
अपनी मौत से कुछ दिन पहले ही उन्होंने इस प्रोजेक्ट से जुड़ा पोस्टर सोशल मीडिया पर साझा भी किया था और वह अपनी एक्टिंग के सफर को आगे बढ़ाने की तैयारी में भी थे। लेकिन इसी बीच उनकी जिंदगी से जुड़ी एक दुखद खबर सबके सामने आई। रिपोर्ट्स के मुताबिक 23 अक्टूबर 2025 को सचिन अपने पैतृक गांव उंदीरखेड़े में गंभीर हालत में पाए गए थे। परिवार के सदस्य उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भी लेकर पहुंचे। लेकिन बाद में उनकी हालत बिगड़ने पर अस्पताल से उन्हें ट्रांसफर किया गया। जहां 24 अक्टूबर की सुबह इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद पुलिस ने अचानक मौत का मामला दर्ज किया था और जांच भी शुरू की
उस समय अधिकारियों ने बताया था कि सचिन की मौत के पीछे की वजह साफ नहीं थी। वहीं सचिन की मौत ने उनके परिवार, दोस्तों और उन्हें जानने वाले लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया था। उनके लिए यकीन करना मुश्किल था कि जिस यंग कलाकार के सामने अभी पूरी जिंदगी पड़ी थी, वह अब उनके बीच नहीं रहा। आज सचिन की यह कहानी को याद करने का मकसद सिर्फ एक दुखद घटना को दोहराना नहीं है बल्कि उन लोगों की अहमियत समझना है जो अपने सपनों और रोजमर्रा की जिम्मेदारियों के बीच बैलेंस बनाने की कोशिश करते हैं। सचिन चांदवाड़े को दुनिया से गया हुआ एक साल हो गया है। वहीं उनकी एक्टिंग का सफर भले ही छोटा रहा लेकिन उन्होंने अपने सपने को पूरा करने की भरपूर कोशिश की। जामतारा 2 और अरवन जैसे प्रोजेक्ट उनकी उसी सफर का हिस्सा रहे। सचिन को जानने वाले और उनके काम को पसंद करने वाले दर्शक उनके काम और उनके सपनों को हमेशा ही याद रखेंगे