एक्टर गोविंदा की बीवी सुनीता आहूजा वैसे भी अपने बयानों की वजह से चर्चा में आती रहती है इस बार उन्होंने फिर से एक ऐसा ही विवादित बयान दे दिया है। लेकिन इस बार उन्होंने गोविंद या अपने रिश्ते के बारे में नहीं पर अपनी प्रॉपर्टी के बारे में बयान दिया है लाफ्टर शेफ शो में मजाक मजाक में उन्होंने बताया कि वह अपनी सारी प्रॉपर्टी किसे देगी।
सुनीता आहूजा ने मजाक-मजाक में बताया कि वह अपनी सारी संपत्ति अपने प्यारे पालतू कुत्ते के नाम करने का प्लान बना रही हैं. सुनीता को मुंबई एयरपोर्ट पर अपने पालतू कुत्ते के साथ देखा गया, जहां उन्होंने फोटोग्राफर्स के साथ हंसी-मजाक में बातचीत की. उन्होंने अपने पालतू कुत्ते को गोद में ले रखा था और बाद में उसे कार की अगली सीट पर आराम से बिठाते हुए देखा गया.कुत्ते को अगली सीट पर बिठाते हुए सुनीता ने मजाक में कहा, “मैं अपनी सारी संपत्ति इसके (कुत्ते के) नाम कर दूंगी.”इस पर एक फोटोग्राफर ने उनके भतीजे और कॉमेडियन कृष्णा अभिषेक के बारे में पूछा, “तब कृष्णा भाई कहां जाएंगे?”
सुनीता ने कहा कि कृष्णा के पास पहले से ही काफी कुछ है और वह और भी बड़ी सफलता हासिल करेंगे. उन्होंने आगे कहा कि जब तक वह जिंदा हैं, उनका साथ और समर्थन हमेशा उनके साथ रहेगा. “वह मेरा बेटा है. उसके पास बहुत कुछ है. अब मुझे उससे कुछ लेना है. कृष्णा मुझसे बड़ा इंसान है. भगवान उसे और बड़ा बनाए… जब तक मैं जिंदा हूं, वह बड़ा और सफल रहेगा.”
बता दे कि इसी शोमें सुनीता ने कृष्ण और कश्मीरा के साथ 14 साल पुराना झगड़ा खत्म किया और तभी से आगे बढ़ाने की बात की।