Cli

फाइव स्टार होटल में पकड़ी गई बॉलीवुड एक्ट्रेस! माता पिता ने की जान देने की कोशिश? चौपट हुआ करियर।

Uncategorized

नमस्कार। इस बार आप सब से एक खास मुलाकात होने जा रही है। 4 पी.m. के संजय शर्मा जी के साथ मेरी एक मुलाकात होगी। उनसे बहुत सारी दिल की बातें होंगी। लेकिन एक बड़ी खास चीज भी होने वाली है। कि आप जितने भी लोग वहां पर उपस्थित रहेंगे सबके सवाल लूंगा मैं। और आपकी जितनी भी जिज्ञासाएं हैं, जितनी भी उत्सुकता है मेरे काम को लेकर, मेरे अपने जीवन को लेकर सबका जवाब भी आपको दिया जाएगा। तो अपना सवाल अपने साथ लेकर आइएगा। कोशिश यह कीजिएगा कि कुछ ऐसा सवाल हो कि मैं भी सोचने पर मजबूर हो जाऊं। मेरी उत्सुकता इस बात को ले है, उत्साह इस बात को ले है कि आपसे दिल की बात होगी, बहुत सारी गुफ्तगू होगी। तो चलिए मिलते हैं एक तारीख की शाम को मुंबई में ओशवाड़ा स्थित मुक्ति ऑडिटोरियम में। मैं आपकी राह देख रहा हूं। जितने ज्यादा संख्या में आप लोग आएंगे, मजा तभी आएगा। चलिए मिलते हैं। नमस्कार। कभी नेशनल अवार्ड जीतकर देश भर में अपनी पहचान बनाई। फिर बॉलीवुड में भी अपनी एक्टिंग का लोहा मनवाया।

लेकिन जिंदगी में एक ऐसा विवाद आ गया जिसने उनकी पहचान, करियर और पर्सनल लाइफ को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए। पांच सितारा होटल में पुलिस की कारवाई के दौरान नाम सामने आया तो मीडिया में तरह-तरह की खबरें चली। परिवार को लेकर चर्चाएं होने लगी और देखते ही देखते खोनार एक्ट्रेस विवादों के भंवर में फंस गई। आज की इस वीडियो में हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस श्वेता बसु प्रसाद की जिन्हें फिल्म मकड़ी के लिए नेशनल अवार्ड मिल चुका है। लेकिन जिस हसीना ने बचपन में अपनी एक्टिंग से दर्शकों का दिल जीता था। आखिर उसकी जिंदगी में ऐसा क्या हो गया? कि अचानक से वह सुर्खियों में आ गई। क्या वाकई उनका करियर खत्म हो गया है? माता-पिता इस पूरे विवाद में किस तरह पिस्तलर रह गए? और फिर क्यों उनकी शादी भी टूट गई? चलिए आपको श्वेता के इस विवाद के बारे में 4 पी.m. बॉलीवुड की इस वीडियो में बताते हैं।

तो श्वेता ने सिनेमा में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट अपनी पहचान बनाई थी। साल 2002 में रिलीज हुई फिल्म मकड़ी में उनके काम को खूब सराहा गया। इस फिल्म में उनके काम के लिए उन्हें बेस्ट चाइल्ड एक्टर का नेशनल अवार्ड मिला। इतनी कम उम्र में इतना बड़ा सम्मान मिलना उनके लिए एक बड़ी अचीवमेंट था। इसके बाद श्वेता फिल्म इकबाल में नजर आई। फिल्म में उनकी एक्टिंग को दर्शकों और क्रिटिक्स ने खूब पसंद किया। हालांकि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें। इसके बाद इकबाल के बाद उन्होंने ब्रेक लिया और अपनी पढ़ाई पूरी करने पर ही ध्यान दिया। बाद में श्वेता ने साउथ इंडियन फिल्म में टीवी और हिंदी सिनेमा में भी काम किया। उनका करियर धीरे-धीरे आगे बढ़ रहा था। लेकिन साल 2014 में एक ऐसी घटना हो गई जिसने उन्हें अचानक से सुर्खियों का हिस्सा बना दिया। साल 2014 में हैदराबाद में एक फाइव स्टार होटल पर पुलिस की कारवाई के दौरान श्वेता बसु प्रसाद का नाम सेक्स रैकेट मामले से जुड़ा। उस समय उनकी उम्र सिर्फ 23 साल थी और इस घटना के बाद उन्हें हिरासत में लिया गया और फिर सरकारी रेस्क्यू होम में भी रखा गया। वो लगभग 2 महीने तक वहीं रही। मीडिया में उनके बारे में कई तरह की खबरें आई

और उनकी पर्सनल लाइफ को लेकर भी खूब चर्चा [संगीत] हुई। हालांकि श्वेता ने दिसंबर 2014 में एक ओपन लेटर शेयर कर मीडिया में उनके नाम से एक कथित बयान का खंडन किया। उनका कहना था कि वह हैदराबाद में एक अवार्ड समारोह में शामिल होने गई थी और होटल में उनका रुकना आयोजकों की व्यवस्था का ही हिस्सा था। फिर 5 दिसंबर 2014 को हैदराबाद की मेट्रोपॉलिटन सेशंस कोर्ट ने उनके मामले में आरोप और निचली अदालत के आदेश को हटाते हुए उन्हें राहत दी थी। लेकिन ऐसी घटना किसी भी परिवार के लिए दुखद हो सकती है क्योंकि किसी के लिए भी यह आसान नहीं होता कि उसके सदस्य का नाम अचानक से चर्चा का विषय बन जाए। श्वेता के मामले में भी उनके परिवार को लेकर सवाल उठे और मीडिया की खबरों ने विवाद को और ज्यादा बढ़ा दिया। उनके माता-पिता अनुज प्रसाद और शर्मिष्ठा बसू पहले से ही उनके एक्टिंग करियर को लेकर सतर्क रहते थे। श्वेता ने बताया था कि उनके माता-पिता चाहते थे कि वह कम उम्र में लगातार फिल्मों में काम करने की बजाय पढ़ाई और अपनी प्रोग्रेस पर भी ध्यान दें। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी बताया जाता है कि उनके माता-पिता ने सुसाइड करने की कोशिश की थी। श्वेता को भी आलोचना और मीडिया में गलत खबरों का सामना करना पड़ा था। लेकिन श्वेता ने इस विवाद के बाद भी काम करना बंद नहीं किया। उन्होंने अपनी एक्टिंग और दूसरे कामों के जरिए आगे बढ़ने की कोशिश जारी रखी। श्वेता ने समय के साथ अपने करियर को दोबारा आगे बढ़ाया। वो चंद्र नंदनी जैसे टीवी शो में नजर आई और बाद में फिल्मों में भी लौटी। साल 2019 में आई द ताशकंद फाइल्स में उनके काम की चर्चा हुई।

इसके बाद उन्होंने सीरियस मैन क्रिमिनल जस्टिस और जुबली जैसे प्रोजेक्ट्स में भी काम किया। प्रोफे प्रोफेशनल लाइफ ही नहीं पर्सनल लाइफ में उनकी एक बदलाव तब आया जब उन्होंने फिल्म मेकर रोहित मित्तल से शादी की। दोनों ने 23 दिसंबर 2018 को शादी की थी। शादी से पहले वो करीब 4 साल तक लिव इन में भी रहे थे। लेकिन दिसंबर 2019 में श्वेता ने सोशल मीडिया के जरिए बताया कि उन्होंने और रोहित ने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया है। अब ऐसे देखें तो श्वेता बसु प्रसाद की जिंदगी में बचपन की सक्सेस, नेशनल अवार्ड, पब्लिक आलोचना, करियर में बदलाव और शादी के टूटने जैसे कई पड़ाव आए। यह कहानी सुनकर आपको क्या लगता है? क्या मीडिया में किसी कलाकार के बारे में खबर दिखाने से पहले बात की पूरी जांच होनी चाहिए? अपनी राय हमें कमेंट में जरूर बताइए और बॉलीवुड सितारों के ऐसे ही अनसुने किस्से विवादों के पीछे की सच्चाई और एंटरटेनमेंट वर्ल्ड की बड़ी कहानियों के लिए हमारे चैनल को अभी सब्सक्राइब कर लें। 4 पीm बॉलीवुड का यह वीडियो पसंद आया हो तो इसे लाइक और शेयर करना बिल्कुल ना भूलें। मैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *