राजेश खन्ना की जिंदगी जितनी फिल्मी पर्दे पर चमकी, उतनी ही पेचीदा और भावनाओं से भरी रही उनकी निजी दुनिया। सुपरस्टार हमेशा अपने अफेयर्स को लेकर चर्चा में रहे, लेकिन इनमें से एक ऐसा था, जिसकी चर्चा एक बार फिर हो रही है।हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार राजेश खन्ना को आज भी उनकी बेहतरीन अदाकारी और सुपरहिट फिल्मों के लिए याद किया जाता है, लेकिन जितना चर्चित उनका फिल्मी करियर रहा, उतना ही चर्चित रही उनकी निजी जिंदगी भी थी। अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया से उनकी शादी और फिर दोनों का अलगाव लंबे समय तक सुर्खियों में रहा। हालांकि एक और नाम, जो उनके जीवन के अखिरी वक्त में बार-बार सामने आया, वह है अनीता आडवाणी। अब अनीता ने सालों बाद राजेश खन्ना से अपने संबंधों को लेकर चुप्पी तोड़ी है और कई अहम खुलासे किए हैं।अनीता ने किया गुपचुप शादी का दावाहाल ही में मेरी सहेली के एक इंटरव्यू में अनीता आडवाणी ने दावा किया कि उन्होंने और राजेश खन्ना ने गुपचुप शादी की थी। अनीता ने बताया कि यह शादी पूरी तरह निजी थी, लेकिन इंडस्ट्री में इसे लेकर कोई खास चर्चा नहीं हुई, क्योंकि दोनों पहले से ही करीबी दोस्त के रूप में जाने जाते थे। उनके अनुसार, ‘हमारे घर में एक छोटा सा मंदिर था। उन्होंने मेरे लिए खुद एक मंगलसूत्र बनवाया था, सोने का, काले मोतियों वाला। उन्होंने मुझे वह पहनाया और माथे पर सिंदूर लगाया। फिर बोले कि आज से तुम मेरी जिम्मेदारी हो।’
टिंकल खन्ना और अक्षय कुमार के सिर पर कहर टूट पड़ा है। राजेश खन्ना की मौत के 13 साल बाद उनकी दूसरी शादी होने का खुलासा हुआ है। राजेश खन्ना ने पहली शादी डिंपल कपाडिया के साथ रचाई थी। जिससे उनकी दो बेटियां डिंकल और रिंकी हुई। लेकिन शादी के कुछ सालों बाद राजेश और डिंपल अलग हो गए,इसके बाद राजेश खन्ना अनीता आडवाणी के साथ रहने लगे। अनीता राजेश खन्ना की एक्स गर्लफ्रेंड थी जिनसे उनकी शादी नहीं हो पाई थी। लेकिन डिंपल से अलग होने के बाद अनीता और राजेश लिव इन में रहने लगे थे और मरते दम तक दोनों साथ रहे। 18 जुलाई 2012,को राजेश खन्ना का निधन हो गया था। इतने सालों से अनीता खामोश थी।
लेकिन अब राजेश खन्ना की मौत के 13 साल बाद उन्होंने अपनी चुप्पी तोड़ी है और एक बड़ा खुलासा कर सनसनी मचा दी है। मेरी सहेली को दिए लेटेस्ट इंटरव्यू में अनीता आडवाणी ने कहा मैंने साल 2000 में उनके साथ रहना शुरू किया था,उस समय वह बहुत शांत स्वभाव के थे। लेकिन कुछ ड्रिंक्स के बाद वह गुस्सैल हो जाते थे। मुझे नहीं लगता कि यह उनके करियर की हताशा थी बल्कि वह छोटी-छोटी बातों पर चिढ़ जाते थे और किसी की कोई भी बात उन्हें गुस्सा दिला देती थी। अनीता ने,अपने और राजेश खन्ना के रिश्ते पर खुलासा करते हुए कहा, “हमने चुपचाप शादी कर ली थी, लेकिन इंडस्ट्री में कोई भी इस पर खुलकर बात नहीं करता है। सब कहते हैं कि हम सिर्फ दोस्त हैं या हम रिलेशनशिप में हैं या कुछ और। लेकिन मीडिया में पहले से यह खबर फैल गई थी कि मैं उनके साथ हूं,हो। बस ऐसे ही एक रात हमारी शादी हो गई।
अनीता ने यह भी बताया कि वो डिंपल कपाड़िया से शादी होने से पहले ही राजेश खन्ना की जिंदगी में थी। लेकिन सुपरस्टार के साथ उनकी शादी नहीं हो पाई क्योंकि उस वक्त वो उम्र में बहुत छोटी थी। लेकिन जब डिंपल के साथ राजेश खन्ना के रिश्ते बिगड़े तो फिर से वो उनके साथ आ गई। कहा जाता है,कि राजेश खन्ना की मौत के बाद डिंपल ने तुरंत अनीता को राजेश खन्ना के बंगले से निकलवा दिया और उस बंगले को फटाफट बेच दिया ताकि अनीता उस पर अपना हक ना जता दें। राजेश खन्ना की सारी दौलत डिंपल और उनकी दोनों बेटियों के पास चली गई। हालांकि कई लोगों का मानना है,कि राजेश खन्ना ने भले शादी डिंपल से की हो लेकिन दोनों के बीच कभी प्यार नहीं रहा। डिंपल का नाम सनी देओल के साथ भी खूब जोड़ा गया। दोनों एक बार विदेश में एक दूसरे के साथ समय बिताते हुए भी नजर आए। अनीता ने अपनी और राजेश खन्ना की शादी की बात से हलचल मचा दी है.
राजेश खन्ना के साथ अपनी शादी को मान्यता देने की अनीता आडवाणी की अपील को बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा खारिज किए जाने के बाद उन्होंने इस बारे में खुलकर बातें कीं। उन्होंने कहा- यदि दो एडल्ट पति-पत्नी की तरह एक साथ रहते हैं, तो वे विवाह के स्वरूप वाले संबंध में हैं। उन्होंने इस लड़ाई पर कहा- मैं थकी नहीं हूं। मैं कभी नहीं थकूंगी। मैं कायरों या बिना रीढ़ वाले लोगों में से नहीं हूं।
राजेश खन्ना के साथ करीब एक दशक तक रिलेशनशिप मेंअनीता ने ये दावा किया था कि वह राजेश खन्ना के साथ करीब एक दशक (लगभग 2002-2012) तक लिव-इन रिलेशनशिप में थीं । उन्होंने ये भी कहा था कि उनकी शादी हुई थी जो काफी प्राइवेट रखी गई थी और इसे घर के मंदिर में ही किया गया था। हालांकि, अनीता के इस दावे का एक्टर के परिवार, डिंपल कपाडिया और ट्विंकल खन्ना ने खंडन किया था।