Cli

सलमान के घर 6 महीने क्यों रहे थे प्रदीप रावत? सालों बाद खुला वो राज

Uncategorized

दिवंगत एक्टर प्रदीप रावत ने एक बार बताया था कि वह सलमान के घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में 6 महीने रहे थे। सलमान उन्हें जाने ही नहीं देते थे। लेकिन फिर प्रदीप रावत ने अचानक ही सलमान से दूरी बना ली और संपर्क टूट गया। इसकी उन्होंने वजह भी बताई थी।साउथ फिल्मों के स्टार रहे प्रदीप रावत ने बॉलीवुड में भी खूब काम किया। वह ‘सरफरोश’, ‘लगान’ और ‘गजनी’ जैसी फिल्मों में भी काम किया। उनका हाल ही ब्लड कैंसर से निधन हो गया।

उनके जाने से जहां परिवार सदमे में है, वह फिल्म इंडस्ट्री को भी झटका लगा है। आमिर खान से लेकर सलमान खान तक भावुक हो गए और एक्टर को भावभीनी श्रद्धांजलि दी। प्रदीप रावत को याद करते हुए सलमान ने उन्हें ‘भाई’ कहा और साथ बिताए पलों को याद किया। प्रदीप रावत का सलमान के साथ कभी बहुत गहरा याराना था। वह 6 महीनों तक उनके घर गैलेक्सी अपार्टमेंट में भी रहे थे। फिर ऐसा क्या हुआ था कि प्रदीप रावत ने सलमान के सर्कल से खुद को अलग कर लिया? इस बारे में दिवंगत एक्टर ने एक बार एक इंटरव्यू में बताया था।

प्रदीप रावत ने सलमान के साथ कई फिल्में की थीं, जिनमें ‘संग दिल सनम’, ‘पत्थर के फूल’ और ‘बागी’ जैसे नाम शामिल हैं। सलमान के साथ प्रदीप रावत की पहली फिल्म ‘बागी’ थी, और उसी से उनकी दोस्ती की शुरुआत हुई थी। प्रदीप ने बताया था कि पहले सलमान और बाकी लोग उन्हें ‘बुड्ढा बुड्ढा’ कहकर चिढ़ाते थे, और फिर दोस्ती हो गई।

सलमान के घर 6 महीने रहे प्रदीप रावत, बताई थी वजहप्रदीप रावत ने सिद्धार्थ कनन को दिए इंटरव्यू में बताया था, ‘चिढ़ाते-चिढ़ाते दोस्ती हो गई। मुझे भी वर्कआउट का शौक था और उन्हें भी। फिर एक जमाना ऐसा आया 4-6 महीनों का कि सलमान मुझे वापस ही नहीं जाने देते थे घर। कपड़े-लत्ते, खाना, सोना और वहीं पर एक्सर्साइज करना…फिर नहाकर कपड़े चेंज करके वापस बाहर जाना। पार्टियों में जाते थे वो, और मेरे पास तो उस किस्म के सूट भी नहीं होते थे क्योंकि बड़ी जगह पर पार्टी होती थी। तो किराए के सूट मंगाए जाते थे मेरे लिए। सलमान मंगाते थे। मैंने सलमान के अफेयर का हर पीरियड देखा है, चाहे सोमी अली के साथ हो, संगीता बिजलानी के साथ हो या बाकी। सलमान दिल का बड़ा ही आदमी है, गजब का इंसान है वो।’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *