Cli

तलाक को लेकर श्वेता तिवारी ने तोड़ी चुप्पी खोल दिया पति का काला चिट्ठा, उड़ गए होश।

Uncategorized

एक्स पतियों पर श्वेता तिवारी का चौंकाने वाला खुलासा जब पकड़ लिया थांगे हाथ फैंस के साथ शेयर की रास की बात चीटिंग अफेयर्स जैसे शब्दों का किया इस्तेमाल अनसुना किस्सा सुन दंग रह गए चाहने वाले टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस श्वेता तिवारी इन दिनों लगातार सुर्खियों में बनी हुई है।

हाल ही में उनके पहले एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने उन पर चीटिंग जैसे आरोप लगाए थे। उन्हें ड्राइवर जैसा फील करवाने का भी आरोप लगाया था। इन सब इल्जामों पर अब श्वेता तिवारी ने चुप्पी तोड़ दी है और साफ कर दिया है कि तलाक आखिर क्यों हुआ था। रियलिटी शो द ट्रेटर्स 2 के ट्रेलर में श्वेता ने अपनी जिंदगी का ऐसा दर्द बयां किया जिसे सुनकर बाकी कंटेस्टेंट भी कुछ पल के लिए सन्न्य रह गए। उनका बयान सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल भी हो रहा है। दरअसल द ट्रेटर्स 2 का ऑफिशियल ट्रेलर रिलीज हो चुका है। ट्रेलर में पहले की तरह सस्पेंस, माइंड, गेम, दोस्ती, धोखा और इमोशनल मोमेंट्स की भरमार देखने को मिल रही है।

हर कंटेस्टेंट दूसरे पर शक करता हुआ नजर आ रहा है। कोई भी किसी पर आंख बंद करके भरोसा करने को बिल्कुल भी तैयार नहीं है। लेकिन इन सबके बीच सबसे ज्यादा ध्यान श्वेता तिवारी के एक डायलॉग ने खींच लिया है। ट्रेलर के एक सीन में सभी कंटेस्टेंट आंखों पर पट्टी बांधकर बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान एक कंटेस्टेंट मजाक अंदाज में श्वेता से कहता है, पकड़ने में आप माहिर नहीं हो सकती। इस पर श्वेता बिना झिझक के जवाब देती हैं, अपने पतियों को चीट करते हुए मैंने ही पकड़ा है।

इतना कहते ही वहां मौजूद सभी लोग हैरान रह जाते हैं। ट्रेलर में साफ नजर आता है यह बात कहते हुए श्वेता इमोशनल भी हो जाती हैं। उनके चेहरे के एक्सप्रेशन बता रहे थे यह सिर्फ एक डायलॉग नहीं बल्कि उनकी जिंदगी का सबसे दर्दनाक पल भी था। अब श्वेता का यह बयान इसलिए भी लोगों का ध्यान खींच रहा है क्योंकि उनकी पर्सनल लाइफ हमेशा से चर्चा में रही है।

उनकी पहली शादी राजेश चौधरी से हुई थी लेकिन दोनों के रिश्ते में लगातार विवाद रहे और आखिरकार दोनों अलग हो गए। इसके बाद श्वेता ने अभिनव कोहली से शादी की। लेकिन यह रिश्ता भी ज्यादा समय तक नहीं चल पाया। अब जब श्वेता ने खुलेआम कहा कि उन्होंने अपने दोनों पतियों को चीट करते हुए पकड़ा था तो सोशल मीडिया पर इस बयान को लेकर नई बहस भी शुरू हो गई है।

बता दें हाल ही में श्वेता तिवारी के एक्स हस्बैंड राजा चौधरी ने कहा था कि एक्ट्रेस ने अपने कोस्टार सिजैन खान के साथ उन्हें चीट किया था। अब श्वेता ने साफ कर दिया है कि चीट उनके साथ हुआ है। वहीं अगर शो की बात करें तो इस बार भी करण जौहर अपने स्टाइल में कंटेस्टेंट को गेम खेलने की चुनौती देते हुए नजर आ रहे हैं।

ट्रेलर में साफ दिख रहा है यहां दोस्ती से ज्यादा भरोसे की परीक्षा होगी और कब कौन किसे धोखा दे देगा इसका अंदाजा लगाना आसान नहीं होगा। हर एपिसोड में माइंड गेम, रणनीति और ट्विस्ट देखने को मिलने वाला है।फिलहाल शो से ज्यादा चर्चा श्वेता तिवारी के उस बयान की हो रही है जिसने उनके पास्ट की दर्द भरी यादों को फिर से लोगों के सामने ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *