बॉलीवुड की दिग्गज और अपने बेबाक अंदाज के लिए पहचानी जाने वाली अभिनेत्री मौसमी चटर्जी एक बार फिर चर्चा में हैं. अपनी दिलकश मुस्कान और संजीदा अभिनय से दशकों तक सिनेमाप्रेमियों के दिलों पर राज करने वाली इस अदाकारा ने हाल ही में एक ऐसा बयान दिया है, जो हर तरफ सुर्खियों में छाया हुआ है.
उन्होंने अपनी पर्सनल लाइफ, पैरेंटिंग और आज की युवा पीढ़ी की भागदौड़ भरी जिंदगी पर खुलकर बात की. उनका यह नया और प्रोग्रेसिव नजरिया न सिर्फ चौंकाने वाला है, बल्कि आज की जनरेशन के लिए एक बड़ा लाइफ लेसन भी है.
एक खास बातचीत में मौसमी चटर्जी ने खुद को पूरी तरह “प्रोग्रेसिव”बताया. उन्होंने इवेंट में मौजूद युवा लड़कियों और महिलाओं को सीख देते हुए कहा कि दौर बदल चुका है, इसलिए अब सोचने का तरीका भी बदलना चाहिए. उन्होंने बेबाकी से कहा, “आज के समय में थोड़ा सावधान रहिए.
थोड़ा सा स्वार्थी और सेल्फ-सेंटरड बनिए क्योंकि वक्त बदल चुका है. गीता में भी लिखा है- परिवर्तन संसार का नियम है.”मौसमी ने रूढ़िवादी सोच पर करारा करते हुए आगे कहा कि आज भी हमारे समाज में बेटियों को घर-गृहस्ती और ससुराल संभालने की तालीम तो दी जाती है, लेकिन बेटों को कभी घर के काम सिखाने की जहमत नहीं उठाई जाती. आज भी यही मान लिया जाता है कि घर का सारा काम सिर्फ महिलाओं की ही जिम्मेदारी है. उन्होंने चिंता जताते हुए कहा आज की युवा पीढ़ी इतनी ज्यादा तनाव में जी रही है कि वे अपनी जिंदगी के असली पलों को एंजॉय ही नहीं कर पा रहे हैं, उनके पास खुद के लिए जरा भी वक्त नहीं बचा है