पिछले कई हफ्तों से लगातार सलमान खान का बदला हुआ लुक सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ था। कई तस्वीरें और वीडियो में भाईजान पहले के मुकाबले काफी दुबले पतले नजर आए। जिसके बाद फैंस उनकी सेहत को लेकर चिंता जताने लगे। सोशल मीडिया पर तरह-तरह की अटकलें लगाई जा रही थी। कोई उनकी फिटनेस को लेकर सवाल उठा रहा था तो कोई उनकी तबीयत को लेकर चिंतित दिखाई दे रहा था। लेकिन अब इन सभी अफवाहओं पर खुद सलमान खान ने पूरी तरह विराम लगा दिया।
दरअसल होता यूं है कि सलमान खान अभी हाल ही में प्राइम वीडियो के रियलिटी शो अलायंस के फिनाले वीक में अपने छोटे भाई सोहेल खान का हौसला अफजाई बढ़ाने पहुंचे थे। इस दौरान दोनों भाइयों के बीच फिटनेस और वेट लॉस को लेकर दिलचस्प बातचीत देखने को मिली। जिसने फैंस के सभी सवालों का जवाब दे दिया। शो के दौरान सलमान खान ने सोहेल से कहा कि उनका वजन काफी कम हो गया। इस पर सोहेल खान ने मुस्कुराते हुए बताया कि उन्होंने तकरीबन 12 किलो वजन घटाया और शानदार फिटनेस भी दिखाई। लेकिन इसके बाद जो बात सलमान खान ने कही उसने सभी को हैरान कर दिया। सलमान खान ने खुलासा किया। उन्होंने खुद 16 किलो वजन घटाया है।
अब सलमान खान के इस बैन के बाद साफ हो गया कि उनका दुबला दिखना किसी बीमारी या स्वास्थ्य समस्या की वजह से नहीं बल्कि यह पूरी तरह उनकी फिटनेस प्लानिंग और आने वाले प्रोजेक्ट की तैयारी का हिस्सा है। लंबे समय से सलमान खान अपनी फिटनेस को लेकर बेहद अनुशासित रहे हैं और हर फिल्म के किरदार के अनुसार अपने शरीर में बदलाव करने के लिए जाने जाते हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान ने यह ट्रांसफॉर्मेशन अपने आने वाले एक्शन, प्रोजेक्ट और फिल्मों को ध्यान में रखते हुए किया है। यही वजह है कि उन्होंने अपने वजन पर खास काम किया और खुद जो पहले से ज्यादा फिट बनाने की दिशा में मेहनत की। फैंस के बीच उनके बदले हुए लुक को लेकर जो चिंता थी वह काफी हद तक खत्म हो चुकी है।
सलमान खान का यह खुलासा इसलिए भी खास माना जा रहा है क्योंकि पिछले कुछ दिनों से उनकी कई तस्वीरें व वीडियो लगातार वायरल हो रहे थे। इन वायरल तस्वीरों को देखकर लोगों ने कई तरह की बातें बनानी शुरू कर दी थी। लेकिन अब भाईजान ने खुद सामने आकर बता दिया कि उनका वजन घटाना किसी परेशानी का संकेत नहीं बल्कि उनकी मेहनत और फिटनेस के प्रति समर्पण का नतीजा है।
अब फैंस की नजर सलमान खान के आने वाले प्रोजेक्ट पर टिकी हुई है। हर कोई जानना चाहता है कि आखिरकार वह किस बड़े प्रोजेक्ट के लिए खुद को इस तरह तैयार कर रहे हैं। एक बात तो साफ है कि 60 साल की उम्र के तकरीब पहुंच चुके सलमान खान आज भी अपनी फिटनेस और डेडिकेशन से करोड़ों लोगों को प्रेरित कर रहे हैं। तो दोस्तों सलमान खान के इस बड़े खुलासे पर आपकी क्या राय है? क्या भाईजान का यह नया फिट अवतार आपको पसंद आया? अपनी राय हमें कमेंट कर जरूर बताएं। आ