जिस दिन से रणबीर कपूर रामायण में भगवान राम के रोल में कास्ट हुए हैं, उसी दिन से एक तबका लगातार उनका विरोध कर रहा है। इस विरोध में रणवीर के बीफ खाने वाले पुराने बयान का सबसे बड़ा हाथ है। उस बात का हवाला देकर अब एक्ट्रेस निकिता रावल ने उनका बॉयकॉट करने की मांग रखी है। उनका कहना है कि रणवीर जैसे शख्स भगवान राम के रोल के लिए फिट [संगीत] नहीं है। साथ ही उन्हें अपने बयान के लिए माफी मांगनी चाहिए। निकिता ने अनिल कपूर के साथ ब्लैक एंड वाइट मूवी में काम किया है।
जल्द ही वो अरशद वार्षिक की फिल्म रोटी, कपड़ा और रोमांस में नजर आएंगी। बॉलीवुड मैस्केट से हुई बातचीत में वो बताती हैं कि भगवान राम का किरदार निभाना कोई साधारण जिम्मेदारी नहीं है। लोग उन्हें आस्था और सम्मान से देखते हैं। इसलिए रणबीर जैसे एक्टर जो बीफ खाते थे वो इस रोल में फिट नहीं बैठते। निकिता कहती हैं, भगवान राम का किरदार रणबीर कपूर के लिए बिल्कुल भी नहीं है। जो इंसान बीफ खाता हो और जिसका कैरेक्टर इतना खराब हो, वह भगवान राम के आदर्शों और उनके कैरेक्टर को कैसे समझ सकता है? मेकर सिर्फ बिजनेस करना चाहते हैं। उन्हें बस पैसे कमाने की चिंता है।
मगर यह करोड़ों लोगों की आस्था और भगवान राम का अपमान है। आखिर सभी सनातनी कहां है? इस मसले पर कोई आवाज क्यों नहीं उठा रहा? निकिता की मानें तो रणवीर को अपने बीफ वाले बयान के लिए लोगों से पब्लिकली माफी मांगनी चाहिए। वह कहती हैं, जिस शख्स ने खुलेआम यह कहकर करोड़ों लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाई कि वह बीफ खाता है वही आज भगवान राम का किरदार निभा रहा है। बॉयकॉट रणबीर कपूर अगर उन्हें लगता है कि उनसे गलती हुई, तो उन्हें माफी मांगनी चाहिए। हम ऐसे लोग हैं जो माफ करना जानते हैं। मेरी राय में रणवीर कपूर का पर्सनल कैरेक्टर भगवान राम के लिए काबिल ही नहीं है।
यह पूरा विवाद रणवीर के एक पुराने इंटरव्यू से शुरू हुआ था। कुछ साल पहले फूड क्रिटिक कुणाल विजयकर से हुई बातचीत में उन्होंने खुद को बिग बीफ गाय बताया था। यानी एक ऐसा व्यक्ति जिसे बीफ खाना बहुत पसंद है। उनका वो बयान हर कुछ समय के बाद इंटरनेट पर वायरल होता रहता है। हालांकि कुछ समय पहले रणबीर ने बताया कि वह भगवान राम के रोल में ढलने के लिए रामायण पढ़ रहे हैं। साथ ही उन्होंने शराब और नॉनवेज से भी दूरी बना ली है। जहां [संगीत] तक फिल्म की बात है, रामायण का पहला पार्ट इस साल दीपावली पर रिलीज़ होगा, वहीं इसका सेकंड पार्ट 2027 की दीपावली पर आएगा। इस बयान को लेकर या फिल्म को लेकर जो भी आगे अपडेट्स आएंगे वो हम आप तक लाते रहेंगे। इस खबर को लिखा है हमारे साथी शुभांजल ने। आप देखते रहिए ललन टॉप सिनेमा। शुक्रिया। [संगीत]