सलमान खान की एक बात जो अब सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रही है वो यह कि सलमान खान ने अपने भाई सोहेल को लेकर कहा कि अपने डिवोर्स की पूरी जिम्मेदारी सोहेल ने अपने कंधों पर ले ली। यह बात सलमान खान को बहुत ज्यादा बोझ भरी लगी है। अब जहां एक तरफ सोहेल ने कहा था कि मैं पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर लेता हूं,
वहीं सलमान का यह कहना कि मेरे भाई ने पूरी जिम्मेदारी अपने ऊपर ले यह बताता है कि कहीं ना कहीं सलमान खान एहसान बता रहे हैं कि सोहेल ने अपने ऊपर लेकर बहुत बड़ा काम किया है। हालांकि सीमा सचदेह ने कभी भी नहीं कहा था कि डिवोर्स सिर्फ सोहेल की वजह से हुआ है। सीमा ने हमेशा अपने इंटरव्यूज में कहा है कि हम दोनों की वजह से हुआ है। हम दोनों की आपस में बन नहीं रही थी।
लेकिन अपने आप को बड़ा बताने की आदत में सोहेल ने यह स्टेटमेंट दिया और सलमान खान को लगा कि वो जब यह कहेंगे कि मेरे भाई ने अपने ऊपर पूरा ब्लेम लिया तो वो सोहेल को और बड़ा बना देंगे। लेकिन ऑडियंस ने इस बात को पकड़ लिया कि सीमा ने कभी भी इन लोगों को नहीं कहा था कि आप ब्लेम अपने ऊपर लो। सीमा ने हमेशा मेंटेन किया कि हम दोनों की आपस में नहीं जमी। इधर दूसरी तरफ सलमान खान सोहेल से कुछ और बातें कहते नजर आए जो अब एक चर्चा का विषय बन गई है।
सलमान खान सोहेल को कहते नजर आए कि मूव ऑन कर किसी और को डेट कर मस्त रह चिल रहे। जो होना था वो हो गया। अब आगे बढ़। सलमान खान की इन बातों को देखकर सोशल मीडिया पर अब लोग यही कह रहे हैं कि सलमान ने भी अपनी जिंदगी में ऐसे ही मूव ऑन किया है। कई बार यह भी हुआ है कि जब लड़की सलमान से ब्रेकअप के बाद बहुत दुखी थी तब भी सलमान ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और वह बस आगे बढ़ते गए। आगे बढ़ना जहां जिंदगी की एक सच्चाई है और अच्छी बात भी है। वहीं कई बार यह भी सवाल उठता है कि जब आप किसी को ठेस पहुंचाकर आगे बढ़ते हो तो वह आगे बढ़ना कितना सही और कितना वाजिब है।