Cli

अहमदाबाद हादसे पर छलका विजय रूपाणी के बेटे का दर्द , पिता की याद में कह दी बड़ी बात।

Uncategorized

अहमदाबाद प्लेन हादसे को अब एक साल होने वाला है। 2025 के जून महीने में 260 यात्री से भरा एक प्लेन अचानक हादसे का शिकार हुआ और पूरे देश में मातम छा गया।

इसी हादसे में गुजरात के सीएम विजय रूपाणी ने भी जान गवाई। अब उनकी निधन को एक साल होने वाला है इसे में उनके बेटे ने पुण्यतिथि से पहले अपने पिता के बारे में बात की है।

ऋषभ रूपाणी ने बताया कि उनके परिवार के लिए पिछले एक साल का समय बहुत कठिन परिस्थितियों में बीता है। पिता के अचानक चले जाने से जो कमी पैदा हुई है उसे शब्दों में व्यक्त करना मुश्किल है।

उन्होंने कहा कि परिवार आज भी इस दुख से पूरी तरह बाहर नहीं आ पाया है और यह कमी कभी पूरी नहीं हो सकती। फिर भी परिवार धीरे-धीरे जीवन को सामान्य बनाने का प्रयास कर रहा है।

प्लेन हादसे की जांच को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में ऋषभ रूपाणी ने बताया कि उन्हें प्रशासनिक तंत्र और केंद्र सरकार पर पूरा भरोसा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जांच की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से आगे बढ़ रही है और आखिरकार सच जरूर सामने आएगा। उन्होंने बताया कि परिवार भी जांच की अंतिम रिपोर्ट का इंतजार कर रहा है।

ऋषभ रूपाणी ने बताया कि उनके पिता विजय रूपाणी हमेशा जनसेवा और सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे थे। उनके इसी सेवाभावी विरासत को जीवित रखने के लिए परिवार द्वारा ‘विजय रूपाणी मेमोरियल ट्रस्ट’ की स्थापना की गई है। ट्रस्ट के माध्यम से शिक्षा, स्वास्थ्य और अन्य सामाजिक क्षेत्रों में सेवाकार्य किए जाएंगे। उन्होंने बताया कि यह ट्रस्ट उनके पिता के विचारों और मूल्यों को समाज तक पहुंचाने का काम करेगा।

राजनीति में सक्रिय भूमिका को लेकर पूछे जाने पर ऋषभ रूपाणी ने बताया कि वे बचपन से ही भाजपा से स्वाभाविक रूप से जुड़े हुए हैं। हालांकि उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें कोई पद, ओहदा या राजनीतिक अपेक्षा नहीं है। उनका मुख्य ध्यान फिलहाल परिवार और सेवाकार्यों पर केंद्रित है। उन्होंने कहा कि पार्टी और विचारधारा से संबंध यथावत है, लेकिन कोई व्यक्तिगत महत्वाकांक्षा नहीं है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *