ये तो हम सब जानते है की शर्मिला टैगोर ने बेंगोली हिंदू होते हुए मुस्लिम से शादी की और फिर धर्म बदल लिया।लेकिन एक सवाल जो हर किसी के मन मे एक बार आता होगा वो ये की क्या शर्मिला टैगोर और रविंद्रनाथ टैगोर के बीच कोई रिश्ता है?
तो इसी बात को लेकर सोहा अली खान ने एक इंटरव्यू के दौरान खुलासा किया था।रवींद्रनाथ टैगोर के लगभग 14 भाई-बहन थे. उनके भाई गगनेन्द्रनाथ टैगोर, जो एक पेंटर थे और जो क्यूबिज्म को भारत लाए, वो अम्मा (नानी) के ग्रेट ग्रैंडफादर थ.रवींद्रनाथ टैगोर उनके ग्रेट ग्रैंड अंकल हुए. वो मेरी नानी के बहुत करीब थे, मेरी नानी और नाना दोनों के. मेरी नानी उनके साथ शांति निकेतन में वक्त बिताती.
हमारे पास उनकी कुछ तस्वीरें हैं. उन्होंने मेरी नानी इरा के लिए दो कविताएं लिखी थीं. और फिर उन्होंने कुछ साइन किया था, जो मेरे नाना ने बाद में फेंक दिया।
बता दे की रवींद्रनाथ टैगोर, नोबल पुरस्कार साहित्य के पहले एशियाई विजेता थे. उन्हें अपनी कविताओं के संग्रह ‘गीतांजलि’ के लिए 1913 में ये सम्मान मिला था. उन्हों ने ही ही भारत का राष्ट्रगान जन गण मन लिखा था, जिसे आप भी गाया जाता है.