दीपवीर के परिवार में आने वाला है नन्हा मेहमान। बस कुछ दिनों का इंतजार। फिर दीपिका रणवीर तीन से हो जाएंगे चार। दीपिका की प्रेगनेंसी के बीच रणवीर की दाढ़ी ने बटोरी फैंस की अटेंशन। बीवी की प्रेगनेंसी से आखिर धुरंधर की दाढ़ी का क्या है कनेक्शन? आने वाले मेहमान के इंतजार के बीच दीपिका की प्रेगनेंसी और रणवीर की दाढ़ी की क्यों हो रही है चर्चा?
जी हां, सोशल मीडिया पर सुर्खियों में छाई है दीपिका की प्रेगनेंसी और रणवीर सिंह की दाढ़ी। आखिर क्यों? इसी बारे में हम आज आपको बताने वाले हैं। जैसा कि सब जानते हैं कि दीपिका पादुकोण इस वक्त अपनी प्रेगनेंसी के थर्ड ट्रायमेस्टर में हैं। एक्ट्रेस दूसरी बार प्रेग्नेंट हैं।
40 की उम्र में दीपिका अपने दूसरे बेबी को जन्म देने वाली है। हाल ही में बेटी दुआ के जन्मदिन के मौके पर दीप वीर ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट के एल्बम से कुछ बेहद खूबसूरत तस्वीरें शेयर की थी। जिसमें कपल ने ना सिर्फ बेटी दुआ का चेहरा फैंस को दिखाया था बल्कि अपने क्यूट बेबी बम की झलक दिखाकर एक्ट्रेस ने फैंस को डबल ट्रीट भी दी थी। फैंस ने भी धुरंदर के परिवार पर जमकर प्यार लुटाया था।
लेकिन इन्हीं तस्वीरों में दीपिका के बेबी बंप और दुआ की क्यूटनेस के साथ ही एक और चीज थी जिसने फैंस की अटेंशन ग्रैब की और वो कुछ और नहीं बल्कि रणवीर की दाढ़ी है। जी हां, रणवीर की दाढ़ी को लोग सोशल मीडिया पर दीपिका की प्रेगनेंसी से जोड़ रहे हैं और वजह साउथ इंडियन ट्रेडिशन है।
दरअसल दक्षिण भारत की कुछ पारंपरिक मान्यताओं में प्रेगनेंसी के दौरान होने वाले पिता के बाल और दाढ़ी ना की परंपरा का जिक्र मिलता है। माना जाता है कि इस दौरान पिता का दाढ़ी बाल ना मां और गर्भ में पल रहे बच्चे की सेहत और सुरक्षा के लिहाज से शुभ होता है। अब चूंकि दीपिका पादुकोण का ताल्लुक कर्नाटक से है और इसी वजह से फैंस रणबीर के इस बियर्ड लुक को इस साउथ इंडियन ट्रेडिशन से जोड़कर देख रहे हैं। कह रहेहैं कि अपने होने वाले बेबी और बीवी की अच्छी सेहत के लिए ही रणबीर ने लंबे वक्त से बियर्ड लुक रखा हुआ है।
इतना ही नहीं कई फैंस तो दीपिका की फर्स्ट प्रेगनेंसी का भी हवाला दे रहे हैं। दरअसल दीपिका की पहली प्रेगनेंसी के दौरान भी रणवीर हैवी बियर्ड लुक में नजर आए थे।
हालांकि आपको बता दें कि यह महज सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा है। रणवीर ने खुद कभी ऐसा कोई बयान नहीं दिया है कि दीपिका की प्रेगनेंसी की वजह से उन्होंने दाढ़ी बढ़ा रखी है। यानी यह कनेक्शन फिलहाल सोशल मीडिया पर चल रही चर्चा और एक पारंपरिक मान्यता पर ही बेस्ड है और इनमें कितनी सच्चाई है यह सीधे तौर पर नहीं कहा जा सकता। बात करें रणबीर के बियर्ड लुक की तो एक्टर अपने लुक्स के साथ एक्सपेरिमेंटlकरने के लिए जाने जाते हैं। कभी क्लीन शेवन तो कभी मूछों के साथ उनका अलग-अलग अंदाज नजर आता है।
लेकिन इस बार उनकी बढ़ी हुई दाढ़ी कोदेखकर फैंस ने सीधे से दीपिका की प्रेगनेंसी से जोड़ दिया है। जानकारी के लिए बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने इस साल 11 अप्रैल को अपनी सेकंड प्रेगनेंसी का ऐलान किया था।
बताया जा रहा है कि कपल दिवाली के आसपास अपने दूसरे बेबी को वेलकम करने वाले हैं। दीपिका मैटरनिटी लीव पर हैं। तो वहीं रणवीर भी दिवाली के आसपास ही अपने परिवार के साथ वक्त बिताने के लिए जनवरी तक ब्रेक ले सकते हैं। एक्टर फिलहाल