Cli

‘सोन परी’ की फ्रूटी हो गई है बड़ी, एक्टिंग से दूर अब क्या कर रही हैं तन्वी हेगड़े?

Uncategorized

90 के दशक में बच्चों का पसंदीदा शो ‘सोन परी’ आज भी लोगों को याद है. इस शो में फ्रूटी का किरदार निभाने वाली तन्वी हेगड़े अब 34 साल की हो चुकी हैं. उन्होंने कुछ समय से एक्टिंग से दूरी बना रखी है और अब वो अपनी जिंदगी को एंजॉय कर रही हैं.तन्वी हेगड़े ने महज 3 साल की उम्र में एक्टिंग शुरू कर दी थी. 9 साल की उम्र में उन्हें ‘सोन परी’ में फ्रूटी का किरदार मिला, जिससे वो घर घर में मशहूर हो गईं. वो करीब 6 साल तक इस शो का हिस्सा रहीं. तन्वी टीवी सीरियल के अलावा ‘चैंपियनट’, ‘विरुद्ध’ और ‘वाह! लाइफ हो तो ऐसी’ जैसी हिंदी फिल्मों में भी नजर आ चुकी हैं

‘सोन परी’ की वो मासूम सी फ्रूटी अब पूरी तरह से बदल चुकी है. वो सोशल मीडिया पर अपनी तस्वीरें भी शेयर करती रहती हैं. तन्वी मराठी फिल्मों में एक्टिव हैं. टीवी के बाद तन्वी ने ‘अथांग’ और ‘शिवा’ जैसी फिल्मों में काम किया. पिछली बार वो साल 2021 में फिल्म ‘अलिप्त’ में नजर आई थीं.

तन्वी को पढ़ने, गेम खेलने और घूमने का शौक है. वो एक गेमर और ट्रैवल लवर हैं. उन्हें मोटरस्पोर्ट्स, फुटबॉल और म्यूजिक भी पसंद है. साल 2025 में उन्होंने अपना यूट्यूब चैनल शुरू किया था. हालांकि अब उन्होंने उसे भी बंद कर दिया है.

तन्वी एक्टिंग से ब्रेक पर हैं. दरअसल, वो महज 3 साल की उम्र से एक्टिंग कर रही थीं. साल 2000 में जब ‘सोन परी’ शुरू हुआ था, तब वो चौथी क्लास में थीं और जब शो खत्म हुआ था तो वो 10वीं में पहुंच चुकी थीं. ऐसे में तन्वी अपना बचपन जी ही नहीं पाईं, जिसके बाद उन्होंने काम से ब्रेक लेकर खुद को वक्त देने का फैसला कियासोन परी’ की फ्रूटी हो गई है बड़ी, एक्टिंग से दूर अब क्या कर रही हैं तन्वी हेगड़े?

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *