[संगीत] कपूर परिवार को मिली बड़ी राहत। खुशी से झूम उठी जानवी और खुशी। बोनी कपूर ने जीती बड़ी लड़ाई। श्रीदेवी की प्रॉपर्टी पर मिला कानूनी हक। चांदनी की शानदार फार्म हाउस में होगा तगड़ा जश्न। हाईकोर्ट ने कपूर फैमिली के हक में सुनाया फैसला। बॉलीवुड की फेमस फैमिली कपूर परिवार को आखिरकार अब बड़ी राहत मिल गई। जिसके चलते प्रोड्यूसर बोनी कपूर और उनकी बेटियां खुशी कपूर और जानवी कपूर की खुशी का ठिकाना नहीं है।
दरअसल बोनी कपूर पिछले कुछ समय से एक प्रॉपर्टी विवाद को लेकर कानूनी लड़ाई लड़ रहे थे और अब मद्रास हाईकोर्ट ने इस मामले में बड़ा फैसला सुनाते हुए कपूर परिवार के हक में फैसला सुना दिया है। बता दें यह प्रॉपर्टी साल 1988 में दिवंगत सुपरस्टार श्रीदेवी ने खरीदी थी। यह पूरा मामला चेन्नई में श्रीदेवी की करीब 2.7 एकड़ जमीन से जुड़ा हुआ था। दरअसल कुछ लोगों ने दावा किया था कि इस जमीन पर उनका भी अधिकार है और उन्होंने अदालत में बंटवारे की मांग करते हुए केस दायर कर दिया था। शिकायत्तकर्ता का कहना था यह जमीन उनके परिवार की थी और 1988 में हुई बिक्री गलत तरीके से की गई थी।
उन्होंने यहां तक दावा किया था कि जिन लोगों ने यह जमीन बेची थी उनके पास खुद उसका लीगल मालिकाना हक नहीं था। लेकिन इस पूरे विवाद में ट्विस्ट तब आया जब अदालत में कपूर परिवार की तरफ से मजबूत दलीलें पेश की गई। बोनी कपूर और उनकी बेटियों ने हाईकोर्ट में कहा कि यह मुकदमा बहुत देर से दायर किया गया है। जिस जमीन की खरीद 1988 में हुई, उस पर सवाल करीब 40 साल बाद उठाए जा रहे हैं। इतना ही नहीं जिनके नाम पर दावा किया जा रहा था, उन्होंने अपने लाइफटाइम में कभी इस डील को चुनौती नहीं दी थी।
कोर्ट ने इस बात को गंभीरता से लिया। कोर्ट ने साफ कहा कि इतने साल बाद अचानक जमीन पर दावा करना भरोसेमंद नहीं लगता। अदालत ने यह भी माना कि शिकायतकर्ताओं ने जो कानूनी दस्तावेज पेश किए वो कमजोर थे। यहां तक कि जो लीगल एयर सर्टिफिकेट दिखाया गया था उसे पहले ही रद्द कर दिया जा चुका है। सबसे दिलचस्प बात यह रही कि शिकायत्तकर्ताओं ने दावा किया था कि
उन्हें इस जमीन के बारे में 2023 में पता चला लेकिन अदालत ने इस दलील को भी मानने से इंकार कर दिया। अदालत ने यह साफ कर दिया है कि श्रीदेवी के निधन के बाद यह संपत्ति कानूनी रूप से उनके पति बोनी कपूर और बेटियों जानवी और खुशी कपूर को ट्रांसफर हो चुकी है। यानी कि जमीन पर कपूर परिवार का पूरा अधिकार है। फैसले के दौरान हाईकोर्ट ने शिकायतकर्ताओं पर कड़ी टिप्पणी भी की। अदालत ने कहा यह मामला सिर्फ संपत्ति हथियाने की कोशिश जैसा लगता है और कानून की प्रक्रिया का गलत इस्तेमाल किया गया है और पूरे मुकदमे को खारिज कर दिया। इस फैसले के बाद कपूर परिवार ने राहत भरी सांस ली है। हाईकोर्ट के फैसले ने साफ कर दिया है कि श्रीदेवी की खरीदी हुई इस प्रॉपर्टी पर बोनी कपूर और उनकी बेटियों का ही अधिकार रहेगा। जिसके चलते कपूर फैमिली में जश्न का माहौल है। ब्यूरो रिपोर्ट ई2