Cli

राजेश खन्ना को दुनिया का ‘अजूबा’ कहने वाली राखी ने आखिर क्यों काका के साथ कभी काम नहीं किया?

Uncategorized

एक तरफ थे राजेश खन्ना जिनके चेहरे की जादू पर लाखों लोग दीवाने थे। तो वहीं दूसरी तरफ थे मशहूर लेखक और निर्देशक गुलजार जिन्होंने एक घटना के बाद कसम खा ली कि वह जिंदगी में कभी राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगी। लेकिन सबसे दिलचस्प बात यह है कि गुलजार की पत्नी राखी राजेश खन्ना को दुनिया का अजूबा मानती थी। आखिर ऐसा क्या हुआ था? यह जानते हैं पूरा किस्सा। नमस्कार, आप सुन रहे हैं बॉलीवुड किस्से और मैं हूं आपके साथ अंशु वर्मा। दोस्तों राजेश खन्ना सिर्फ हिंदी सिनेमा के पहले सुपरस्टार ही नहीं थे बल्कि अपने अलग अंदाज और व्यक्तित्व की वजह से हमेशा चर्चा में रहते थे। उनके साथ काम करने वाले कई कलाकारों के अनुभव बेहद अच्छे रहे तो कुछ लोगों के

साथ उनके रिश्ते उतने आसान नहीं थे। ऐसे ही एक चर्चित किस्सा मशहूर गीतकार लेखक और निर्देशक गुलजार से जुड़ा हुआ है। फिल्मी गलियारों में वर्षों से यह कहानी सुनाई जाती है कि एक बार गुलजार अपनी नई फिल्म की कहानी सुनाने के लिए राजेश खन्ना के घर आशीर्वाद पहुंचे। बताया जाता है कि राजेश खन्ना ने उन्हें शाम 5:00 बजे बुलाया था और गुलजार तय समय पर पहुंच गए। लेकिन उस समय राजेश खन्ना अपने दोस्तों के साथ बातचीत और महफिल में व्यस्त थे। रिपोर्ट के अनुसार गुलजार कई घंटों तक इंतजार करते रहे।

रात काफी हो गई लेकिन कहानी सुनाने का मौका नहीं मिला। आखिरकार देर रात नाराज होकर गुलजार वहां से लौट गए। वहीं फिल्मी किताबों और इंटरव्यूज में एक किस्सा अक्सर सुनाया जाता है कि इस घटना के बाद गुलजार ने मन ही मन फैसला कर लिया कि वह भविष्य में राजेश खन्ना के साथ काम नहीं करेंगे। हालांकि इस बारे में अलग-अलग स्रोतों से अलग-अलग विवरण मिलते हैं और इसे ज्यादातर फिल्मी संस्मरणों का हिस्सा माना जाता है। लेकिन कहानी का दूसरा पहलू इससे बिल्कुल अलग था। जहां गुलजार के रिश्ते राजेश खन्ना से सहज नहीं थे, वहीं उनकी पत्नी और मशहूर अभिनेत्री राखी के राजेश खन्ना से बिल्कुल अच्छे संबंध थे। राखी और राजेश खन्ना ने दाग, शहजादा और आंचल जैसी कई फिल्मों में साथ काम किया। दोनों की ऑन स्क्रीन केमिस्ट्री दर्शकों को खूब पसंद आती थी

और एक इंटरव्यू में राखी ने राजेश खन्ना के बारे में बात करते हुए कहा था कि राजेश खन्ना दुनिया के सात अजूबों में से एक है। राखी का मानना था कि राजेश खन्ना के चेहरे का एक तरह का अलग ही आकर्षण और जादू था जिसे शब्दों में बयां करना आसान नहीं था। उन्होंने यह भी कहा कि लोग अक्सर राजेश खन्ना को गलत समझ लेते हैं और राखी के मुताबिक पर्दे पर बेहद आत्मविश्वासी दिखाई देने वाले राजेश खन्ना असल जिंदगी में काफी शर्मीले और संकुचे स्वभाव के इंसान थे। और यही वजह थी कि कई बार लोग उनके व्यवहार को घमंड समझ लेते थे।

जबकि राखी उन्हें बिल्कुल अलग नजरिए से देखती थी। राजेश खन्ना की यही बात उन्हें बाकी सितारों से अलग बनाती थी। एक ही इंसान के बारे में दो अलग-अलग लोगों की राय बिल्कुल अलग हो सकती है। किसी के लिए वह इंतजार करने वाले सुपरस्टार थे तो किसी के लिए दुनिया का सातवा जुबा। शायद यही वजह है कि आज भी राजेश खन्ना के व्यक्तित्व पर जितनी बातें होती हैं, उतनी शायद ही किसी और सुपरस्टार पर होती हो। दोस्तों, फिलहाल इस पडकास्ट में इतना ही। ऐसे और भी पॉडकास्ट के लिए बने रहे हमारे चैनल के

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *