Cli

आखिरी वीडियो में बेहद खुश थी एक्ट्रेस संचिता! फिर क्यों ली अपनी जान?

Uncategorized

टीवी इंडस्ट्री की जानी मानी एक्ट्रेस संचिता उगले का 30 साल की उम्र में निधन हो गया है. ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘वागले की दुनिया’ जैसे शोज से पहचान बनाने वाली संचिता की मौत की खबर ने फैंस को झकझोर दिया है. पुलिस को मौके से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है, इसलिए मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं हो सकी है.दिलचस्प बात यह है कि निधन से पहले साझा किए गए उनके आखिरी वीडियो में वह बेहद खुश और मुस्कुराती नजर आ रही थीं. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है.

 टीवी और फिल्मों में काम कर चुकी एक्ट्रेस संचिता उगले का निधन हो गया है. वे मात्र 30 साल की थीं. उनकी मौत आत्महत्या से हुई मानी जा रही है. यह घटना 14 जून की शाम मुंबई के नालासोपारा ईस्ट में हुई. परिवार ने उन्हें घर में फंदे में लटका हुआ पाया. उन्हें तुरंत वसई-विरार म्यूनिसिपल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

संचिता उगले टीवी सीरियल ‘कुमकुम भाग्य’ में दीया टंडन का रोल निभा चुकी थीं. हाल ही में वे शो ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ में ‘सुकून’ का किरदार निभा रही थीं. उन्होंने ‘सजन घर’ शो में भी काम किया. फिल्म ‘छावा’ और ‘साइलेंस 2’ में भी उनकी भूमिका रही. वे सोशल मीडिया पर भी सक्रिय थीं

जानकारी के मुताबिक, उन्होंने आत्महत्या कर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. यह घटना मुंबई से सटे नालासोपारा इलाके की बताई जा रही है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. शुरुआती जांच में सामने आया है कि जिस समय यह घटना हुई, उस दौरान संचिता घर में अकेली थींजब परिजन घर लौटे तो उन्होंने संचिता को कमरे में फंदे से लटका हुआ पाया. इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि एक्ट्रेस ने कथित तौर पर साड़ी का इस्तेमाल कर फांसी लगाई. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया

जांच के दौरान घर से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला. मौत का सही कारण पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही साफ हो सकेगा. पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है. संचिता परिवार के साथ नालासोपारा में रहती थीं. उनके माता-पिता और बहन भी सदमे में हैंसंचिता सोशल मीडिया पर एक्टिव रहती थीं. 2 दिन पहली ही उन्होंने दो रील शेयर किया. उन्होंने पहली रील फेमस मराठी गाने ‘शेकी-शेकी’ पर शेयर किया. इसके साथ उन्होंने दूसरी रील शेयर की, जिसमें वह ऋषि कपूर के हिट गाने ‘डफली वाले डफली बजा’ पर रील शेयर की. इस रील में उनके एक्सप्रेशन लोगों ने काफी पसंद किए. संचिता ने टीवी इंडस्ट्री में संघर्ष किया. बचपन से ही अभिनय का सपना देखा. ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘दिलवाली दुल्हा ले जाएगी’ जैसी शो से उन्हें पहचान मिली. हाल ही में उन्होंने शूटिंग शेड्यूल के बारे में बात की थी. कहा था कि 17-18 घंटे की शूटिंग और ट्रैवल से पर्सनल लाइफ मैनेज करना मुश्किल हो रहा है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *