25 जून 1974 को रणधीर कपूर और बबीता के घर बेटी करिश्मा कपूर का जन्म हुआ। उस समय पूरा परिवार ब्रीच कैंडी अस्पताल में मौजूद था, लेकिन करिश्मा के दादा राज कपूर वहां नहीं पहुंचे थे। वजह सुनकर परिवार वाले भी हैरान थे।बबीता ने ऋतु नंदा की किताब Raj Kapoor: The One and Only Showman में बताया था कि राज कपूर ने कहा था कि वह अस्पताल तभी आएंगे, जब बच्ची की आंखें नीली होंगी। राज कपूर की अपनी आंखों का रंग भी नीला था और वह चाहते थे कि उनकी पहली पोती की आंखें भी वैसी ही हों।
किस्मत से करिश्मा की आंखें गहरी नीली थीं। जब राज कपूर को यह खबर मिली तो वह पहुंचे और अपनी पोती को देखा। यही आंखें आगे चलकर करिश्मा और उनके दादा के खास रिश्ते की पहचान बन गईं।बाद में करिश्मा ने बताया कि बचपन में वह अपने दादा से अभिनेत्री बनने की इच्छा जताती थीं।
राज कपूर उन्हें प्रोत्साहित करते और कहते थे कि वह एक दिन बड़ी स्टार बनेंगी।आगे चलकर करिश्मा ने 1991 में फिल्मों में कदम रखा और हिंदी सिनेमा की सफल अभिनेत्रियों में अपनी जगह बनाई। उनकी बहन करीना के मुताबिक, राज कपूर करिश्मा को बेहद पसंद करते थे, खासकर उनकी नीली आंखों के कारण।