मशहूर एक्टर और टीवी होस्ट मनीष पॉल की मां का दिल्ली में 77 साल की उम्र में निधन हो गया. एक्टर की टीम ने उनकी मां के निधन की दुखद खबर दी. मनीष पॉल हमेशा अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना पसंद करते हैं. वे हाल में अपनी नई फिल्म की शूटिंग के चलते सुर्खियों में थे. मुश्किल घड़ी में फैंस और फिल्म इंडस्ट्री उनके परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं जाहिर
सबको हंसाने वाले मनीष पॉल के परिवार में मातम पसरा हुआ है. एक्टर की मां का बुधवार 8 जुलाई को दिल्ली में 77 साल की उम्र में निधन हो गया. मनीष पॉल की टीम ने इमोशनल मैसेज के जरिए मीडिया और फैंस से दुखद खबर शेयर की है. एक्टर की टीम ने मैसेज में लिखा, ‘हमें बड़े दुख के साथ बताना पड़ रहा है कि आज दिल्ली में मनीष पॉल की मां का देहांत हो गया है. हम आप सभी से उनकी आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना करने की अपील करते हैं.
मनीष पॉल भले ही एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री का एक बड़ा नाम हैं और हमेशा कैमरों के सामने रहते हैं, लेकिन वो अपने परिवार को लाइमलाइट से दूर रखना ही पसंद करते हैं. लेकिन मां के अचानक चले जाने से उनका पूरा परिवार इस वक्त गहरे सदमे में है. मनीष ने अपनी बचपन की दोस्त संयुक्ता पॉल से शादी की है और उनके दो प्यारे बच्चे हैं- एक बेटी सायशा और एक बेटा युवान. मनीष व्यस्तता के बावजूद अपने परिवार के लिए वक्त निकालना कभी नहीं भूलते. मनीष ने अपनी अगली फिल्म के सेट से कुछ ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीरें शेयर की थीं, जिसमें वो डायरेक्टर विक्रम और एक्ट्रेस सैयामी खेर के साथ काफी खुश नजर आ रहे थे. उन्होंने विक्रम के साथ काम करने के अनुभव को बेहद शानदार