राजीव गांधी की मौत के बाद भी सोनिया गांधी को राजीव का मृत शरीर देखने नहीं दिया गया। पहले डॉक्टर और फिर उनकी बेटी प्रियंका गांधी ने घंटों तक इस बात की कोशिश की थी कि सोनिया मृत राजीव का शरीर ना देख पाएं। इसकी वजह ऐसी थी जिसके बारे में सोनिया गांधी ने अपनी आत्मकथा में विस्तार से लिखा है कि उस वजह को जानने के बाद वो खुद मर जाना चाहती थी। तो आखिर क्या थी वो कहानी? क्यों सोनिया गांधी को राजीव के मृत शरीर से दूर रखने की कोशिश हुई? आखिर वो कौन था जिसने सबसे पहले सोनिया गांधी को राजीव के मरने की खबर दी थी? और क्यों मृत राजीव के शरीर के पास खड़े राहुल को देखकर सोनिया को झटका महसूस हुआ था?
सब बताएंगे विस्तार से और उस किताब के हवाले से जिसे लिखा है खुद सोनिया गांधी ने। नाम है बिलॉन्गिंग्स अ जर्नी ऑफ लव। नमस्ते, मैं अविनाश राय हूं और आप देख रहे हैं द लल्लनटॉप। 21 मई 1991 की उस रात का जिक्र करते हुए सोनिया गांधी अपनी किताब बिलॉन्गिंग्स अ जर्नी ऑफ लव में लिखती हैं कि उस दिन घर में और कोई नहीं था। प्रियंका को अपने किसी दोस्त के 21वें जन्मदिन की पार्टी में जाना था। अचानक से प्रियंका ने मेरा दरवाजा खोला और बोली कि मुझे फोन आया था। एक बम धमाका हुआ है। वो कह रहे हैं कि पापा के आसपास के 12 लोग मारे गए हैं। लेकिन वो ठीक हैं। ये संभव नहीं है।
अगर 12 लोग मारे गए हैं तो वो जरूर घायल होंगे, अस्पताल में होंगे। हमें मद्रास जाना होगा मम्मा, कपड़े पहनो। तब सोनिया को समझ नहीं आया कि प्रियंका क्या कह रही थी। फिर प्रियंका ऑफिस से चेक करने चली गईं और लौटी तो बोली कि पापा मर चुके हैं। सोनिया लिखती हैं कि जब प्रियंका ने उनसे ये बात कही तो वो यकीन नहीं कर पाईं। उन्हें लगा कि ये एक सपना था जिससे वो अभी-अभी जगी थीं। उसके बाद सोनिया ने राजीव गांधी के सचिव विंसेंट जॉर्ज को फोन किया और पूछा कि बस इतना बताइए कि क्या ये सच है? जवाब मिला कि सच है, साहब अब नहीं हैं। तब सोनिया ने अपने दोस्त सुमन दुबे को फोन करने की कोशिश की जो राजीव के साथ उनकी मीडिया एडवाइजर के तौर पर यात्रा कर रहे थे। लेकिन श्री पेरंबदूर में कोई फोन नहीं था। जब राजीव की बॉडी मद्रास में अस्पताल में लाई गई तो सुमन ने सोनिया को फोन किया। सोनिया ने पूछा कि क्या सब खत्म हो गया? तो सुमन ने कहा कि मुझे माफ कर दो। हम उन्हें बचा नहीं पाए। देर रात जब सोनिया और प्रियंका उसी प्लेन से मद्रास पहुंचे जो राजीव के शरीर को दिल्ली लेकर आने वाला था। वहां महिलाओं का एक समूह रो रहा था। छाती पीट रहा था।
देर रात राजीव और उनके वफादार सिक्योरिटी ऑफिसर सब इंस्पेक्टर कुमार प्रदीप गुप्ता के डेड बॉडी कॉफिन में रखी गई। दिल्ली लौटने में सुबह हो गई। एयरपोर्ट पर ही एंबुलेंस आई थी जो दोनों डेड बॉडी को लेकर एम्स पहुंची। सोनिया को एक रूम में इंतजार करने को कहा गया था। अचानक से सोनिया को याद आया कि राजीव गांधी ने अपनी आंखें दान की थी। वो अपने पारिवारिक डॉक्टर माथुर से इस बात का जिक्र करना चाहती थी। लेकिन डॉक्टर का जवाब आया आंखें अरे क्या बात करते हो? कुछ नहीं बचा है। कुछ नहीं। सोनिया लिखती हैं कि ये सुनते ही मैं सांस नहीं ले पा रही थी। मैं मरना चाहती थी। मुझे उनके साथ जाना चाहिए था। मुझे भी वहां होना चाहिए था। डॉक्टर के उस जवाब ने बता दिया था कि मेरे प्रेम की मृत्यु कितनी बर्बर थी।
अब मैं जानती थी कि मुझसे क्या छिपाया जा रहा था। इसके बाद राजीव की देह घर लाई गई। विधि-विधान हुआ। कांग्रेस के कार्यकर्ता आए। लोग आए और चिल्लाए राजीव गांधी का बलिदान याद रखेगा हिंदुस्तान। राहुल गांधी सबसे आखिर में आए। एक दोस्त ने उन्हें बुलाकर कहा था कि तुम्हारे लिए बुरी खबर है। तो राहुल ने तुरंत कहा था कि पापा मर गए। सोनिया लिखती हैं कि मैंने उसे जोर से पकड़ा। अगर उसका शेड्यूल में बदलाव नहीं हुआ होता तो वो भी श्रीपेरंबदूर में राजीव के बगल में खड़ा रहा होता।
अब वो अपने पिता के शरीर के पास स्थिर खड़ा था। तब सोनिया को राहुल की वो बात याद आ गई जब राहुल ने अमेरिका जाते वक्त कहा था कि मां अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो मुझे जल्दी ही उनके अंतिम संस्कार के लिए लौटना होगा। इस बारे में सोनिया गांधी ने अपनी किताब में विस्तार से बताया है कि साल 1984 में जब राजीव ने कुर्सी संभाली थी तो उन्हें तीन आतंकी संगठनों से खतरा था। 1990 तक राजीव कई और दूसरे आतंकी संगठनों के निशाने पर आ गए थे। ये बात अथॉरिटी को भी पता थी और तय किया गया था कि स्पेशल प्रोटेक्शन ग्रुप का कवर मिलते रहना चाहिए। लेकिन अगले ही महीने प्रधानमंत्री वीपी सिंह ने एसपीजी की सुरक्षा हटा ली। स्थानीय पुलिस की सुरक्षा मुहैया करवाई गई। जब राजीव बिहार के दौरे पर थे तो उनकी गाड़ी पर ईंट और पत्थरों से हमला भी हुआ था।
जिसके बारे में राहुल ने ही सोनिया और प्रियंका को बताया था क्योंकि राहुल तब उनके साथ थे और यही देखकर राहुल ने अमेरिका लौटते वक्त कहा था कि अगर पापा की सुरक्षा के लिए कुछ नहीं किया गया तो मुझे जल्दी ही उनके अंतिम संस्कार के लिए लौटना होगा। राहुल लौटे भी पिता के अंतिम संस्कार के लिए ही। इसके बाद की परिस्थितियों का जिक्र भी सोनिया ने अपनी किताब में किया है। सोनिया गांधी ने इस किताब में और भी उन व्यक्तिगत और सियासी कहानियों का जिक्र किया है जिसके बारे में अलग-अलग व्याख्याएं मिलती हैं। लेकिन अभी सोनिया गांधी ने अपनी कहानी लिखी है।