ध्वनि भानुशाली ने की सगाई। सिंगर ने फ्लॉन्ट की अपनी एंगेजमेंट रिंग। क्या करते हैं ध्वनि के बॉयफ्रेंड यश? वायरल तस्वीरों ने इंटरनेट पर मचाई हलचल। ‘दिलबर’ और ‘वास्ते’ जैसे गानों के लिए मशहूर सिंगर ध्वनि भानुशाली अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, ध्वनि ने अपने लॉन्ग-टाइम बॉयफ्रेंड यश भानुशाली से सगाई कर ली है। सिंगर ने 13 नवंबर को अपने इंस्टाग्राम पर ये तस्वीरें शेयर कीं। इस दौरान ध्वनि अपनी सगाई की अंगूठी फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं। पहली तस्वीर में ध्वनि और यश एक-दूसरे को गले लगाते दिख रहे हैं।
दोनों बेहद खुश लग रहे हैं। बैकग्राउंड में लिखा है, ‘विल यू मैरी मी?’ (क्या तुम मुझसे शादी करोगी?)। वहीं, दूसरी तस्वीर में यश ध्वनि के गाल पर किस करते नजर आ रहे हैं। तस्वीरें पोस्ट करते हुए सिंगर ने कैप्शन में लिखा, ‘मुझे मेरा पसंदीदा कपकेक मिल गया है।’ ‘मैंने हां कह दिया।’ कपल की तस्वीरें बेहद रोमांटिक हैं। इनमें यश डूबते सूरज के बीच ध्वनि को गले लगाते नजर आ रहे हैं। दोनों कैमरे के सामने मुस्कुराते दिख रहे हैं।
एक तस्वीर में ध्वनि अपनी एंगेजमेंट रिंग दिखाती नजर आ रही हैं। इस दौरान सिंगर ने ब्राउन टॉप के साथ डार्क ग्रीन मिनी स्कर्ट पहनी हुई है। इस लुक में ध्वनि बेहद खूबसूरत लग रही हैं। वहीं, यश सिंपल व्हाइट टी-शर्ट और ब्लू जींस में नजर आ रहे हैं। सिंगर के ये तस्वीरें पोस्ट करते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं। फैंस और सेलेब्स इन पर कमेंट करते नजर आ रहे हैं। लोग ध्वनि को लगातार बधाई दे रहे हैं। फैंस ध्वनि की शादी का भी बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। कपल की तस्वीरें वायरल होने के बाद हर कोई जानना चाहता है कि सिंगर के बॉयफ्रेंड यश कौन हैं और क्या करते हैं। यश की बात करें तो वह गेमिंग फील्ड से आते हैं। सोशल मीडिया पर उनके बारे में कुछ खास जानकारी उपलब्ध नहीं है। उनके 18.1 हजार फॉलोअर्स हैं। हालांकि, यश और ध्वनि लंबे समय से एक-दूसरे को डेट कर रहे हैं
और यश अक्सर अपने इंस्टाग्राम पर ध्वनि के साथ तस्वीरें पोस्ट करते रहते हैं। यश ने कई बार ध्वनि के साथ बिताए क्वालिटी टाइम की तस्वीरें भी शेयर की हैं। वहीं ध्वनि की बात करें तो 28 वर्षीय सिंगर का जन्म 22 मार्च 1998 को मुंबई में हुआ था। उन्होंने मुंबई यूनिवर्सिटी से पढ़ाई की है। सिंगर ने 2018 की फिल्म ‘वेलकम टू न्यूयॉर्क’ के गाने ‘इश्तेहार’ से बॉलीवुड में सिंगिंग डेब्यू किया था। सिंगर को ‘दिलबर’ गाने से फैंस के बीच पहचान मिली। इसके बाद उन्होंने ‘वास्ते’, ‘ले जा ले जा रे’, ‘दुनिया’, ‘साइको सैयां’, ‘नयन’ और ‘इशारे तेरे’ जैसे गाने भी गाए हैं। बता दें कि इंस्टाग्राम पर ध्वनि के 7.1 मिलियन फॉलोअर्स हैं, जहां वह अक्सर अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर करती रहती हैं। इसके अलावा वह अपने कॉन्सर्ट और गानों से जुड़ी पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। ब्यूरो रिपोर्ट E24।