Cli

17 साल छोटी गर्लफ्रेंड संग लिवइन,बिना शादी पिता बने शरद कपूर, अब इस हाल में है बीवी जानकर रो पड़ेंगे।

Uncategorized

17 साल छोटी गर्लफ्रेंड, बिना शादी बने एक बच्चे के पिता एक्टर शरद कपूर की निजी जिंदगी पर शॉकिंग खुलासा। 2 साल से 33 साल की गर्लफ्रेंड संग लिविन रिश्ते में है एक्टर। पहली शादी और बीवी कोयल बसु संग रिश्ते पर बना सस्पेंस। जी हां, 17 साल छोटी गर्लफ्रेंड और बिना शादी 1 महीने का बच्चा। बॉलीवुड एक्टर शरद कपूर इन दिनों सुर्खियों में हैं। लंबे वक्त से गुमनामी की जिंदगी जी रहे शरद कपूर हाल ही में अचानक चर्चा में आ गए। जब एक्टर का दिल तोड़ने वाला वीडियो और कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई। इन तस्वीरों में शरद मैले कुचैले कपड़े पहने नंगे पैर और वॉकर के सहारे खड़े दिख रहे थे।

बताया गया कि शरद बुरी तरह से तंगहाली में हैं और अपने चार पेट डॉग्स को एक संस्था में छोड़ने आए थे क्योंकि उनके घर में उनके पालतू डॉग्स को संभालने वाला कोई नहीं है। इसके साथ ही शरद और उनके दोस्तों ने एक्टर को काम देने की गुजारिश भी की। खुद शरद ने कहा कि उन्हें अपनी इंडस्ट्री फ्रेंड्स से पैसों की मदद नहीं चाहिए बल्कि उन्हें काम चाहिए। शरद के यह वीडियोस और तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई तो जैसे कि भूचाल आ गया। एक्टर की दयनीय हालत देख उनके फैंस तड़प उठे।

हालांकि सलमान खान और सोनू सूद शरद कपूर की मदद के लिए आगे आए हैं और इसी बीच एक्टर की निजी जिंदगी भी चर्चा में आ गई है। दरअसल एक न्यूज़ पोर्टल को दिए इंटरव्यू में शरद ने अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर बड़ा खुलासा किया है जिसने लोगों को दंग कर दिया है। शरद ने खुलासा किया है कि वह एक बेटे के पिता हैं जिसका जन्म हाल ही में हुआ है। जी हां, लेटेस्ट मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 50 साल के शरद कपूर एक महिला के साथ रिश्ते में हैं। शरद उन्हें अपनी गर्लफ्रेंड बताते हैं जो कि 33 साल की है। यानी वह शरद से लगभग 17 साल छोटी है।

हालांकि मीडिया पोर्टल से बात करते हुए शरद ने अपनी गर्लफ्रेंड की पहचान रिवील नहीं की है। लेकिन इतना जरूर बताया है कि वह करीब 4 साल पहले उनसे मिले थे। दोनों बीते 2 साल से एक साथ रह रहे हैं और अब बीते महीने ही उन्होंने अपने पहले बच्चे को वेलकम किया है। शरद ने बताया कि उनकी पार्टनर मुश्किल वक्त में उनका पूरा साथ दे रही हैं। दोनों के बीच काफी अच्छी अंडरस्टैंडिंग है और एक्टर की जिंदगी में आज भी रोमांस की अहमियत बरकरार है। उन्होंने यह भी खुलासा किया कि उनकी गर्लफ्रेंड और बच्चा उनके बांद्रा वाले घर के अलग हिस्से में रहते हैं। जहां उनके लिए अलग व्यवस्था की गई है। यहां तक कि उनके पालतू कुत्तों के रहने की जगह भी उनसे अलग रखी गई है। अब शरद के इसी खुलासे ने लोगों को चौंका दिया है क्योंकि शरद पहले से शादीशुदा हैं। दरअसल साल 2008 में शरद कपूर ने कोयल बसु से शादी की थी। कोयल कोई आम महिला नहीं बल्कि पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्यमंत्री ज्योति बसु की पोती हैं। बताया जाता है कि शरद और कोयल की मुलाकात कोलकाता में हुई थी।

दोनों के बीच करीब 2 साल तक रिश्ता चला जिसके बाद उन्होंने परिवार की मर्जी से शादी कर ली थी। हालांकि कोयल बेहद प्राइवेट लाइफ जीती हैं। इंटरनेट पर भी उनकी तस्वीरें मौजूद नहीं है।

शरद के साथ भी पब्लिकली कभी नजर नहीं आई हैं। शरद ने अपने इंटरव्यू में अपनी पत्नी कोयल या शादी के मौजूदा स्टेटस पर कोई खुलासा नहीं किया है और ना ही उनके और कोयल की तलाक की कोई पुष्टि हुई है।

ऐसे में अब सवाल यह है कि अगर शरद 33 साल की गर्लफ्रेंड संग रिश्ते में है और इस रिश्ते से उनका एक बच्चा भी है तो आखिर उनकी पत्नी कोयल बसु कहां है? क्या दोनों के रिश्ते में दरार आ चुकी है? क्या शरद और कोयल एक दूसरे से अलग रह रहे हैं और क्या उनकी शादी खत्म हो चुकी है? फिलहाल शरद की शादीशुदा जिंदगी पर सस्पेंस कायम है जिनका जवाब शरद ही दे सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *