Cli

क्लब में एक्ट्रेस पर ‘जानलेवा’ हमला! पीट-पीट कर बिगाड़ा हुलिया !

Uncategorized

स्प्लिट्सविला 16 की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह पर जानलेवा हमला ! मुंबई के क्लब में बुरी तरह पीटा, मचा बवालटूटे दांत, सूजा चेहरा, नाक पर चोट। स्प्लिट्स विला 16 की कंटेस्टेंट पर हुआ जानलेवा हमला। मुंबई के क्लब में बुरी तरह पीटा। इन्फ्लुएंसरर की एंट्री पर मचा बवाल। प्रीत सिंह का चेहरा देखकर दहल गए लोग।

सोशल मीडिया पर सुनाया खौफनाक किस्सा। स्प्लिट्स विला 16 की कंटेस्टेंट प्रीत सिंह इस वक्त सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई हैं। प्रीत सिंह के साथ मुंबई के एक क्लब में खौफनाक घटना घटी जिसके बारे में सुनकर उनका परिवार, उनके कलीग, दोस्त, फैंस सब लोग हैरान हो रहे हैं। मुंबई के एक क्लब में उनके साथ मारपीट की गई जिसमें उनका एक दांत टूट गया और आंखें सूझ गई हैं। इन्फ्लुएंसरर ने अपने Instagram पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने पूरी आपबीती सुनाई है। वीडियो में उनकी सूझी हुई आंखें और बदहाल चेहरा साफ नजर आ रहा है। आखिर चल क्या रहा है?

पूरा मामला आपको विस्तार [संगीत] से बताते हैं। प्रीत सिंह ने वीडियो अपने Instagram अकाउंट पर शेयर कर लिखा है। मैंने हमेशा सुना है कि मुंबई लड़कियों के लिए सबसे सुरक्षित शहरों में से एक है। लेकिन मैंने कभी कल्पना भी नहीं की कि यह मेरा इस तरह स्वागत करेगा। लिखते समय भी मैं कांप रही हूं। मेरी आंखें सूझी हुई हैं। मेरे चेहरे पर चोट के निशान हैं और मैं अभी भी जो हुआ उसे समझने की कोशिश कर रही हूं। उन्होंने आगे कहा मैं अपने दोस्त के साथ एक क्लब में आराम से बैठी थी। तभी अचानक एक लड़की चिल्लाने लगी और सवाल करने लगी कि हमें अंदर आने की इजाजत कैसे मिली? शुरू में तो कहासनी हुई लेकिन देखते ही देखते मामला तब भयानक हो गया जब उसके एक दोस्त ने बीच में आकर हम पर हमला कर दिया।

मुझे इतनी बुरी तरह मारा गया कि मेरा दांत टूट गया और चेहरा सूझ गया। लोगों के बीच बचाव करने पर ही मामला शांत हुआ। बाद में मुझे पता चला कि वो लड़की एक इन्फ्लुएंसरर है। मुझे अब भी यकीन नहीं हो रहा है कि ऐसा खुलेआम कैसे हो सकता है। किसी को भी इस तरह की स्थिति से नहीं गुजरना चाहिए। जैसे ही प्रीत ने यह पोस्ट किया वो देखते ही देखते वायरल हो गया और कमेंट सेक्शन इस बात से भर गया कि उस इन्फ्लुएंसरर का नाम रिवील कर दिया जाए ताकि उसे सजा मिल सके। एक्ट्रेस एहसास चन्ना लिखती हैं तुम्हें उसका नाम बताना चाहिए।

पुलिस के पास जाओ। हम तुम्हारे साथ हैं। एक्ट्रेस गार्गी ने लिखा ओ एमजी अपना ध्यान रखो और उस इन्फ्लुएंसरर का नाम बताओ। वहीं उर्फी जावेद ने भी मदद का हाथ बढ़ाते हुए लिखा प्लीज पुलिस के पास जाकर शिकायत दर्ज करें। अगर आपको किसी भी चीज की जरूरत हो तो आपके पास मेरा नंबर है। झलक गोहिल ने लिखा वो रात हमारे लिए एक बुरे सपने जैसी थी। मैं जानती हूं कि प्रीत किस दौर से गुजरी और इसके बारे में बात करने के लिए सचमुच हिम्मत चाहिए होती है। हालांकि प्रीत सिंह ने उस इन्फ्लुएंसरर का नाम नहीं बताया है। स्प्लिट्स विला 16 की बात करें तो इसे सनी लियोनी और करण कुंद्रा होस्ट करते हैं। कुछ एपिसोड्स पहले ही प्रीत सिंह को शो से एलिमिनेट कर दिया गया था। प्रीत सिंह एक सोशल मीडिया और टीवी पर्सनालिटी हैं। ब्यूरो रिपोर्ट ई2

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *