अगर आपका पार्ट तक रिजाइन नहीं आता है, रेगुलेशन नहीं आता है तो यह आंदोलन पूरे देश भर में चलेगा। कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक क्या कह रहे हैं?
कह रहे हैं यदि शाम 5:00 बजे तक शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तो फिर यह आंदोलन लंबा चलेगा। मतलब साफ है। अभिजीत दीपक ने यह जता दिया है कि धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ भी स्वीकार नहीं है और जब तक धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा नहीं देते हैं तब तक यह प्रदर्शन जारी रहेगा।
यानी कॉकरोच जनता पार्टी का प्रदर्शन सिर्फ शनिवार का ही नहीं है बल्कि यह आगे भी जारी रहेगा और इसके लिए अभिजीत ने युवाओं से आह्वान भी किया। सारे लोग मैं पूछना चाहता हूं कौन-कौन इस प्रोटेस्ट में बैठेगा फिर से? हाथ ऊंचा करो। क्या यह प्रोटेस्ट हमें यहीं पर खत्म करना है? क्या हमें यहां फिर से बैठना चाहिए? क्या हमें तब तक लौटना चाहिए जब तक धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन नहीं करते? तो मैं सारे सपोर्टर्स के बिहाफ पर ये अनाउंसमेंट करता हूं।
हम धर्मेंद्र प्रधान को कहते हैं कि 5:00 बजे तक रिजाइन करिए। अगर आपका 5:00 बजे तक रिजाइन नहीं आता है, रेगुलेशन नहीं आता है तो ये आंदोलन पूरे देश भर में चलेगा। और अगले शनिवार अगले शनिवार कौन-कौन फिर से आएगा? अगले शनिवार कौन-कौन फिर से आएगा? जब तक धर्मेंद्र प्रधान रिजाइन नहीं करता तब तक हमें रुकना नहीं है। साथियों दिल्ली में भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शनिवार को कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके प्रदर्शन में शामिल हुए। इस दौरान गर्मी ज्यादा होने की वजह से अभिजीत दीपक की तबीयत अचानक बिगड़ गई।
उन्हें तुरंत ही मंच से पीछे ले जाया गया। लेकिन भीड़ ज्यादा होने पर पास ही गाड़ी में बिठाया गया। तबीयत बिगड़ने से पहले अभिजीत ने जंतरमंतर से हुंकार भरते हुए कहा कि मेरी मां को बहुत डर था कि मुझे यह सरकार जेल में डाल देगी। इस देश में उस हर मां को यह डर होता है जब उनका बच्चा इस सरकार के खिलाफ आवाज उठाता है। कब तक हम इस सरकार से डर कर जिएंगे? अभिजीत दीपक के प्रदर्शन में लोगों का भरपूर समर्थन नजर आया। इंकलाब जिंदाबाद। इंकलाब जिंदाबाद