जस्ट इमेजिन दुनिया के सबसे ताकतवर नेता एक कमरे में कोने में खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं। एक तरफ रूस यूक्रेन पर चर्चा हो रही है। दूसरी तरफ वैश्विक अर्थव्यवस्था के भविष्य पर फैसले लिए जा रहे हैं। लेकिन तभी किसी नेता की घड़ी गायब हो जाती है।
एक प्रधानमंत्री बताती हैं कि उन्होंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है और पूरा कमरा तालियां बजाने लगता है। अमेरिकी राष्ट्रपति अचानक सिर्फ एक शब्द बोलते हैं ग्रीनलैंड और भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी फिर से सोशल मीडिया वाले मेलोडी मूवमेंट को जिंदा कर देते हैं।
G7 समिट के ऑफिशियल स्टेटमेंट तो आपने बहुत देखे होंगे लेकिन आज हम आपको दिखाएंगे वो बातें जो बिहाइंड द सीन माइक्रोफोन में रिकॉर्ड हो गई। तो फ्रांस के एवियन ले बैंस शहर में जी7 समिट चल रहा है जिसमें दुनिया की सात सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाओं के लीडर्स पहुंचे हैं। एजेंडा गंभीर था व्यापार, महंगाई, ऊर्जा संकट लेकिन इसी बीच कुछ माइक्रोफोन ऐसे भी थे जो नेताओं की ऑफ द रिकॉर्ड बातचीत रिकॉर्ड कर रहे थे और यही बातचीत अब पूरी दुनिया में चर्चा का विषय बन गई है।
पहला किस्सा इटली के प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी का है। सुबह का वक्त था। तमाम लीडर्स मीटिंग के लिए अपनी सीटों पर पहुंच रहे थे। तभी जर्मनी के चांसलर और सारे ग्रुप वहां पर खड़े होकर बातचीत कर रहे थे सीट से बैठने से पहले। तभी मेलोनी बता रही थी वहां पर लोगों को कि आज सुबह उठने के लिए मुझे तीन कॉफी लगे हैं। तभी जो जर्मनी के चांसलर हैं फ्रेडरिक मर्ज उन्होंने कहा एंड अ सिगरेट।
तो जॉर्जिया मेलोनी ने बताया कि नहीं नहीं मैंने सिगरेट पीना छोड़ दिया है। लगभग 1 महीने पहले से मैंने सिगरेट पीना बंद कर दिया। बस इतना सुनना था कि पूरा माहौल बदल गया। कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टारमर और यूरोपीय संघ के ऑफिशियल सब ने तालियां बजानी शुरू कर दी जैसे कोई बड़ा चुनाव जीत लिया हो। मेलोनी ने भी दोनों हाथ हवा में उठाकर विक्ट्री साइन जैसा बना दिया।
तभी कनाडा के प्रधानमंत्री मार्कनी ने मजाक किया। निकोटीन पैच लगाया है क्या? इसके बाद पूरा कमरा हंसी से गूंज उठा। हल्की-फुल्की मजाक हुई। मतलब और इसी के बीच सभी लोग आपस में भी यही सब बताने लगे कि हमने तब सिगरेट पी, तब सिगरेट पी, फलाना ढिमकाना। दूसरा किस्सा ट्रंप और फुटबॉल से जुड़ा हुआ है। कहते हैं राजनीति और फुटबॉल दुनिया की सबसे बड़ी दो लैंग्वेज है। और जी7 में यह बात सच भी साबित हो गई। लेक जिनेवा के किनारे नेताओं का लंच चल रहा था और बातचीत पहुंच गई फुटबॉल तक। इसी बीच किसी ने जोर से कहा अलेले ब्लू यानी कि चलो फ्रांस। किसी ने पीएसजी की चैंपियंस लीग जीत की तारीफ की। ब्रिटेन के प्रधानमंत्री की स्टारमर स्पेन और केवडे के मैच की चर्चा करने लगे और फिर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने पूरा विषय ही बदल दिया। फुटबॉल से सीधा यूएफसी पर पहुंच गए।
ट्रंप उत्साह के साथ यूएफसी अध्यक्ष डाना वाइट की बातें करने लगे। यानी दुनिया की राजनीति कुछ देर के लिए स्पोर्ट्स जर्नलिज्म में बदल गई। स्पोर्ट्स पर चर्च स्पोर्ट्स पर चर्चा होने लगी। तीसरा किस्सा उस मोमेंट से जुड़ा हुआ है जिसने सबसे ज्यादा रहस्य पैदा किया। तो हुआ यह कि ट्रंप यूरोपीय परिषद के अध्यक्ष एंटोनियो कोस्टा से बात कर रहे थे। अचानक माइक्रोफोन में उनकी आवाज सुनाई देती है। यू अंडरस्टैंड? इसके बाद कुछ सेकंड की चुप्पी छा जाती है। फिर ट्रंप कहते हैं ग्रीनलैंड बस एक शब्द और फिर बाकी बातचीत सुनाई नहीं देती। लेकिन यही एक शब्द दुनिया भर में सुर्खियां बन गया। क्योंकि ट्रंप कई सालों से ग्रीनलैंड खरीदने की इच्छा जताते रहे हैं।
क्या वो फिर से उसी मुद्दे की बात कर रहे थे या सिर्फ एक मजाक? इसका जवाब अभी किसी के पास नहीं है। चौथा किस्सा जुड़ा है फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुअल मैक्रोन से। तो लंच से पहले कनाडा के प्रधानमंत्री मार्क कार्नी ने देखा कि फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रो अपनी घड़ी वहीं भूल गए हैं। इस पर कार्नी ने कहा कि मैक्रो अपनी घड़ी छोड़ गए हैं। इसके बाद तुरंत ट्रंप की आवाज आई। अगर छोड़ गए हैं तो मुझे दे दो। यह सुनते ही वहां मौजूद नेताओं के बीच ठहाके गूंज उठे। सभी हंसने लगे। पांचवा किस्सा जुड़ा है ट्रंप को मिले ऐसे गिफ्ट से जिस पर सबकी नजर थी।
जी7 में गिफ्ट एक्सचेंज भी चल रहा था। मैक्रो ने सभी नेताओं को एक-एक साइकिल गिफ्ट दी है क्योंकि फ्रांस अगले साल साइकिलिंग वर्ल्ड चैंपियनशिप को होस्ट करेगा। लेकिन लोगों का ध्यान ट्रंप पर था क्योंकि ट्रंप सार्वजनिक तौर पर कई बार कह चुके हैं कि उन्हें गोल्फ के अलावा ज्यादा एक्सरसाइज पसंद नहीं है।