कासगंज के रिजर्व पुलिस लाइन के पास खेतों में उस वक्त अफरातफरी मच गई जब आसमान में चक्कर काटते-काटते एक छोटा ट्रेनिंग विमान अचानक इमरजेंसी लैंडिंग के लिए नीचे उतरने लगा। विमान खेत में उतरते वक्त बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।
लेकिन गनीमत रही कि विमान में आग नहीं लगी। सूचना मिलते ही पुलिस, फायर ब्रिगेड और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच गए। जानकारी के मुताबिक यह चेतक एिएशन का सेसना 152 ट्रेनिंग विमान था जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर बीटीएफबी है। विमान अलीगढ़ से महिला ट्रेनी पायलट की सोलो फ्लाइंग ट्रेनिंग के लिए उड़ान भरकर निकला था। उड़ान के दौरान किसी आपात स्थिति के चलते पायलट को खेत में इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। हादसे में महिला पायलट को मामूली चोटें आई है।
जिसके बाद पुलिस ने महिला पायलट को अस्पताल पहुंचाया। इधर विमान के खेत में उतरने की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटना स्थल पर जमा हो गए। एहतियात के तौर पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियां [संगीत] भी मौके पर तैनात कर दी गई। हालांकि विमान में आग लगने जैसी कोई घटना नहीं हुई। फिलहाल हादसे के कारणों का पता नहीं चल सका है।
डीजीसीए ने भी जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आखिर किन परिस्थितियों में विमान को खेत में उतारना पड़ा। राहत की बात यह है कि बड़ा विमान हादसा टल गया और महिला पायलट की जान सुरक्षित बच गई। अब सभी की निगाहें डीजीसीए की जांच पर है जिससे इमरजेंसी लैंडिंग की असली वजह सामने आ सकेगी। एबीपी गंगा खबर आपकी जुबान आपकी