Cli

नुसरत भरूचा की होगी बड़ी ट्रीटमेंट, विदेश से मुंबई की हॉस्पिटल में हुई भर्ती,वजह जानकर होश उड़ जाएंगे

Uncategorized

बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस नुसरत भरुचा को लेकर चिंताजनक और बड़ी खबर सामने आई है। नुसरत, जो काम और छुट्टियों के लिए बाली में थीं, एक हादसे का शिकार हो गई हैं। जिसमें उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हो गया है।

हादसे के बाद उन्हें बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टरों की निगरानी में उनका इलाज चल रहा था। अब, बेहतर इलाज के लिए उन्हें एयर एम्बुलेंस के जरिए मुंबई लाया गया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई में उनकी स्पाइन सर्जरी की तैयारियां चल रही हैं।दरअसल, नुसरत अपने वर्क शेड्यूल के साथ-साथ कुछ पर्सनल समय बिताने के लिए बाली गई थीं। इसी दौरान उनके साथ यह हादसा हुआ। शुरू में उनकी चोट को लेकर ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई थी।

लेकिन बाद में उनकी टीम ने इसकी पुष्टि की। उनकी रीढ़ की हड्डी में फ्रैक्चर हुआ है। हादसे के बाद नुसरत को बाली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां डॉक्टर लगातार उनकी सेहत पर नजर रख रहे थे। आगे की मेडिकल जांच के बाद डॉक्टरों ने स्पाइनल सर्जरी करने का फैसला लिया। इसके बाद उन्हें बेहतर इलाज के लिए एयर एम्बुलेंस से मुंबई लाया गया।मुंबई पहुंचने पर नुसरत को स्ट्रेचर पर ले जाते हुए देखा गया। उनकी सर्जरी की तैयारियां भी शुरू हो गई हैं। हालांकि, उनकी चोट कितनी गंभीर है और सर्जरी के बाद पूरी तरह ठीक होने में कितना समय लगेगा, इस बारे में विस्तृत जानकारी अभी सामने नहीं आई है।

नुसरत की टीम ने लोगों से अपील की है कि इस मुश्किल समय में उनकी प्राइवेसी का सम्मान किया जाए। इस पर टीम का कहना है कि अभी उनकी सबसे बड़ी प्राथमिकता नुसरत की सेहत और उन्हें बेहतरीन मेडिकल सुविधाएं देना है।

इसके अलावा, टीम ने आश्वासन दिया है कि उनकी सेहत से जुड़ी जरूरी जानकारी समय-समय पर साझा की जाएगी।इस बीच, इस हादसे का असर नुसरत के आने वाले काम पर भी पड़ सकता है। हाल ही में वह डायरेक्टर रेमो डिसूजा की एक और अनटाइटल्ड एक्शन फिल्म का हिस्सा बनी थीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *