अभिनेता नाना पाटेकर के निधन के बाद अब उनके नाम को लेकर एक बड़ा विवाद महाराष्ट्र में खड़ा हो चुका है। दरअसल आपको बता दें महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई में विद्या विहार ब्रिज के नामांकन को लेकर सियासी विवाद खड़ा हो गया है। उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना ने इस पुल का नाम मशहूर अभिनेता पद्मश्री नाना पाटेकर के नाम पर रखने की मांग की है। वहीं बीजेपी विधायक पराग शाह ने पुल का नाम कैप्टन स्मिथ मंछार के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है।
दोनों पक्षों की अलग-अलग मांगों के बीच पुल के नामांकन को लेकर राजनीतिक सरगमियां तेज हो चुकी हैं। विवाद उस समय और बढ़ गया जब पुल के उद्घाटन से पहले ही वहां पद्मश्री स्वर्गीय नाना पाटेकर सेतु के नाम का होर्डिंग लगा दिया गया। ठाकरे गुट के शिवसेना ने इस नामांकन के समर्थन में अपनी मांग तेज कर दी है।
पार्टी के नेताओं ने मुंबई की मेयर ऋतू तावड़े से मुलाकात कर उन्हें नाना पाटीकर के नाम पर पुल का नाम रखने के संबंध में प्रस्ताव पत्र भी सौंपा है। दूसरी ओर बीजेपी विधायक पराग शाह ने विद्या विहार ब्रिज का नाम कैप्टन स्मिथ मंछार के नाम पर रखने की मांग करते हुए पत्र लिखा है।
बीजेपी की ओर से प्रस्तावित नाम को लेकर दोनों राजनीतिक पक्षों के बीच मतभेद सामने आए हैं। विद्या विहार ब्रिज का औपचारिक उद्घाटन होने से पहले पद्मश्री नाना पाटेकर सेतु का बोर्ड लगाए जाने से यह मामला चर्चाओं में आ गया है। हालांकि पुल का आधिकारिक नाम क्या होगा? इस पर अंतिम फैसला होना अभी बाकी है। फिलहाल विद्या विहार ब्रिज के नामांकन को लेकर उद्धव ठाकरे गुट और बीजेपी की अलग-अलग मांगों ने मुंबई में नया राजनीतिक विवाद खड़ा कर दिया