मुंबई पुलिस अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीन शूटर्स को लेकर कोटा से रवाना हो गई है। पुलिस शूटर्स को अलग-अलग गाड़ियों में लेकर सुबह 10 बजे निकली। उनके आधी रात 12 बजे तक मुंबई पहुंचने की उम्मीद है। वहीं, मुंबई पुलिस ने टाइगर के लिए सुरक्षा कड़ी कर दी है, और सलमान खान की सुरक्षा भी बढ़ा दी गई है।रविवार शाम बॉलीवुड अभिनेता टाइगर श्रॉफ पर हुए हमले से हड़कंप मच गया है।
हमलावरों ने टाइगर श्रॉफ की कार पर अंधाधुंध फायरिंग कर दहशत फैला दी। गनीमत रही कि इस घटना में टाइगर श्रॉफ बाल-बाल बच गए। हालांकि, इसके तुरंत बाद मुंबई पुलिस ने ऑपरेशन शुरू किया और टाइगर श्रॉफ पर हमला करने वाले तीनों आरोपियों को पकड़ लिया। तीनों को कोटा में एक ट्रेन से गिरफ्तार किया गया। पुलिस उन्हें कोटा से मुंबई ला रही है।वहीं, टाइगर श्रॉफ पर हमले के सिलसिले में हरियाणा पुलिस ने भी समीर नाम के एक युवक को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है।
पुलिस ने समीर को भी इस घटना में एक अहम कड़ी बताया है। जानकारी के मुताबिक समीर ने शूटर रेहान और अनिल पंडित के बीच बातचीत करवाई थी। शूटर रेहान को विदेश में बसाने का लालच दिया गया था। गैंगस्टर अनिल पंडित तीनों शूटर्स को पैसे भेजता था।वहीं, आरोपी रेहान की मां ने भी दावा किया है कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के गैंगस्टर अनिल पंडित ने रेहान को पैसों का लालच देकर अपराध की दुनिया में धकेला।
जब उसका नाम बड़ी गैंग से जुड़ा, तो उन्होंने उसे यहां से किडनैप करवाया, उसे नशा करवाया, और धमका कर उससे ये फायरिंग का काम करवाया। उन्होंने उसकी पढ़ाई भी छुड़वा दी और उसे वहां ले जाकर इस तरह का काम करवाया।टाइगर श्रॉफ पर हमले के आरोपी रितिक को लेकर भी एक बड़ा खुलासा हुआ है
। रैपिडो कंपनी ने रितिक को लेकर पुलिस को अहम जानकारी दी है। जिसके मुताबिक रितिक रैपिडो कंपनी में राइडर के तौर पर काम करता था। रितिक ने 14 अक्टूबर तक कंपनी में राइडर के तौर पर काम किया था। उसने घटना वाले दिन बतौर ग्राहक भी सर्विस का इस्तेमाल किया था।वहीं, मुंबई पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश में भी जुटी है।
हमने इन तीन आरोपियों को हमारी टीम वर्क, फील्ड वर्क और टेक्निकल एनालिसिस के आधार पर पकड़ा है। आगे की जांच में हम देख रहे हैं कि और किस-किस की भूमिका थी, और शुरुआत में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट की धाराएं लगाई गई हैं, और जैसे-जैसे हमें आगे के लिंक और ज्यादा आरोपी मिलेंगे, हम सभी के खिलाफ कार्रवाई करेंगे और सभी को गिरफ्तार किया जाएगा।लॉरेंस बिश्नोई गैंग के इस हमले के बाद बॉलीवुड स्टार सलमान खान के घर की सुरक्षा एक बार फिर कड़ी कर दी गई है। हमारी संवाददाता नम्रता दुबे ने सलमान खान के घर पर किए गए सुरक्षा इंतजामों का जायजा लिया।